आज चन्द्रमा का गोचर अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। सूर्य और चन्द्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। ग्रहों का यह संयोग आपके लिए कितना शुभ फलदायी है, देखिए।
विज्ञापन
मेष राशि: रोमांस से भरपूर रहेगा दिन
2 of 13
मेष राशि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, इसलिए आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अपनी रोमांटिक भावनाओं मे डूबे रहकर भरपूर मस्ती करेंगे। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।
विज्ञापन
वृष राशि: व्यव्साय के लिए महत्तवपूर्ण है आज का दिन
3 of 13
वृष राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा।अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें।
मिथुन राशि: पदोन्नति के योग हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
कर्क राशि: मेहनत का फल मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आज आपको किसी भी तरह की दुर्घटना से बचकर रहना होगा। किसी भी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: दोस्ती मजबूत होगी
6 of 13
सिंह राशि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं। सभी सम्पर्क आपके लिए भाग्यशाली नहीं होंगे उनमें से कोई एक या दो ही आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।आज आपको छोटी-छोटीचोटो से सावधान रह कर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें
7 of 13
कन्या राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु इसका फायदा न उठायें।
तुला राशि: करियर के लिए शुभ है समय
8 of 13
तुला राशि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है। आपको जो पहचान मिलनी चाहिए थी, आज वो मिल सकेगी। आज आप सभी की नजरों में रहेंगे। सब कुछ आपकी योजना के अनुसार ही चलेगा। इस शुभ समय में आपके कैरियर में भी वृद्धी ही होगी। आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें। समय पर आराम लें और अपनी कलाई और ऊंगलियों को भी आराम दें। हो सकता है कम्प्यूटर पर बैठने से आपको दर्द की समस्या हो। ध्यान रखें, अपनी आंखों पर ज्यादा दबाव ना डालें।
वृश्चिक राशि: उच्चाधिकारियों को नाराज ना करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। लेकिन, आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में आप ऐसे निवेश पर नये सिरे से विचार कर सकते हैं। आप जरूरत के हिसाब से अपने स्वास्थ्य मे ऐहतियात बरतें। आपको आपका स्वास्थ्य बिगड़ा नजर आएगा परन्तु वह सब छोटी-छोटी बीमारियों के एक साथ होने के कारण है।
धनु राशि: आज स्वास्थ्य अच्छी रहेगी
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे। आपके पास सही मात्रा में ऊर्जा है तो उसका उपयोग जरूरी व्यायाम करने में करें।
मकर राशि: अनचाहे लाभ का अंदेशा है
11 of 13
मकर राशि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। अनचाहे लाभ का अंदेशा है। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा।
कुंभ राशि: सत्ता मिलने के योग हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज आप शायद अपने प्रेमी के लिए कुछ मीठा अथवा कोई कार्ड आदि खरीद सकते हैं। जो भी करें सच्चे मन से करें। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक तौर पर भी ताकतवर रहेंगे।
आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आज का दिन वायदे का दिन होगा व आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको चाहिए कि आप अपने साथी के साथ किसी ऐसी जगह मिलने का कार्यक्रम बनाएं, जहां पर कोई व्यवधान ना हो और आप एक-दूसरे को समझ सकें। अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी।