फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के जीवन में बदलाव की संभावना, जानें अपना राशिफल

Mon, 17 Apr 2017 02:41 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
यह सप्ताह किसके लिए साबित होगा फायदेमंद और किसके लिए नुकसानदायक, आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता या आॅफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: मुश्किल का सामना करने की कोशिश करें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सकारात्मक सोच के साथ ही आप हर मुश्किल का सामना कर सकते है। हालात चाहे जैसे भी हों, उन्हें अपनाएं और उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको कुछ सरप्राइज़ भी मिल सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में विचलित ना हो व संयम से काम लें। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिए मिला जुला परिणाम लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: खुद को बनाएं सहनशील

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपकी राह में कुछ रोड़े उत्पन्न होंगे, जिनकी वजह से आपका मूड उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। इस आपको आपको अपने काम पर ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। परिस्थितियों के हाथ में ना होने के कारण इन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्तर पर सभी कार्य पूरे करने के लिए आपको अधिक से अधिक प्रयास करने की सख्त आवश्यकता है। हर स्तर पर समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको इस पूरे सप्ताह सहनशील रहना चाहिए।

म‌िथुन राश‌ि: लाभदायक रहेगा​ दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको अपने करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपका स्वभाव भी इस हफ्ते प्रसन्नचित रहने के आसार हैं। आप खुद को अधिक उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर भी यह सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहने की संभावना है, क्योंकि आपको कुछ बेहतर लाभ देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी यह समय आपके लिए लाभकारी रह सकता है और आप खुद को किसी भी तरह की परेशानी से दूर देख सकते हैं। आपके मित्र हमेशा आपका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: बजट पर रखें नियंत्रण

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस हफ्ते आपको अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका घर खुशियों से भरने के आसार हैं। घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह आप अपने सकारात्मक रवैये से प्रशंसा पा सकते हैं। सप्ताह के अंत के दौरान आप अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। महंगी खरीदारी पर पैसे बेकार खर्च हो सकते हैं इसलिए आपको अपने बजट पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हो सकती है। किसी मौज मस्ती भरे कार्य से जुड़ने पर आप अपने जीवन में एक नया जोश एक नई उमंग महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: काम का दवाब करेंगे महसूस

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप अपने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। आपके बॉस द्वारा आपको अधिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। हो सकता है कि आपको अपने परिवार के साथ भी समय बिताने को न मिले। यह पूरा सप्ताह आपके लिए एक परीक्षा की घड़ी की तरह हो सकता है। इस समय आप खुद को काबू में रखें, क्रोध से कोसों दूर रहें और संयम से काम लें। सप्ताह के अंत तक परिस्थितियों में सुधार आने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आॅफिस में ​थोड़ा सचेत रहें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपको अपनी जेब पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, व्यर्थ की चीज़ों पर पैसा खर्च होने के प्रबल आसार नज़र आ रहे हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि  आप आर्थिक तंगी से गुजरेंगे| आप जितना खर्च करेंगे उतना ही आप कमाने में भी सक्षम हो सकते हैं| कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश न हों, इस समय उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप से लें और धैर्य से काम लें| अपना आपा खोकर स्थिति और खराब ना करें|

तुला राश‌ि: खास रहेगा सप्ताह

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप जीवन के सभी पहलुओं में सुधार अनुभव कर सकते हैं। आप में से कुछ के लिए एक रोमांटिक रिश्ते में पड़ने की संभावना है। आने वाला सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है खासकर छात्रों के लिए और वह अपनी उपलब्धियों को लेकर खुश हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर, आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और जहां तक हो सके किसी भी तरह की साझेदारी में पड़ने से बचें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: परिणाम पर विचार करने के बाद ही लें निर्णय

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह व्यक्तिगत तौर पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव में आ सकते है और व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के बीच तालमेल बिठाने में आपको परेशानी आ सकती है। शांति की खोज में आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप में से कुछ व्यवसायी जातक अपने कार्यस्थल पर कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकते हैं। किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक परिणामों के बारे में अच्छे से विचार अवश्य करें।

धनु राश‌ि: मिला जुला रहेगा समय

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। हो सकता घर में किसी परेशानी के चलते आपका मन काम में न लगे। इस हफ्ते पूरी संभावना है कि आपका ज्यादातर समय चिंतित रहने में ही कटे। आपके लिए सलाह है कि परेशान न हों, जल्द ही यह समय गुज़र जाएगा। जो जातक हाल ही में अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करने वाले हैं उनके लिए नई जिंदगी शुरू करने वाला यह समय विशेष रूप से सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं।

मकर राश‌ि: जीवन में होंगे कई बदलाव

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस हफ्ते आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं, यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह के हो सकते हैं। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को अपने विपक्षियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सफलता व अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपको पूरे मन से कड़ी मेहनत करनी चाहिए। सरकारी नौकरी के लिए जिन्होंने भी साक्षात्कर दिया है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, अभी भी कुछ परेशानियां आपके रास्ते में आएंगी, जिन्हें लेकर आप क्रोधित व खिन्न महसूस कर सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें।

कुंभ राश‌ि: गंभीर रहने की जरूरत

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सोच समझकर कुछ भी बोलें। आपके शब्द उनको आहत कर सकते हैं जो आपके करीब हैं। हालांकि आपका रोमांटिक जीवन बहुत ही मधुर रहने के आसार हैं जिसके कारण आप पूरे सप्ताह खुश रह सकते हैं। आपके सम्मान में बढ़ावा होने और आपके पूरे जीवन में सुधार होने के गहरे योग हैं। आपको थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: घर और आॅफिस में बनाए संतुलन

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपको कई ऐसे अवसर प्राप्त हों सकते हैं जिनसे आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे। आप बहुत ही कम समय में एक मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। घर और दफ्तर के कार्य व समय में संतुलन बनाना आपके लिए मुश्किल नहीं है इसे अपनी जरूरत समझते हुए संतुलित करें। सप्ताहंत में आप परिवार के साथ एक अच्छे समय का आनंद उठा सकते हैं। किये गए वादों को निभाएँ और सबको प्रसन्न रखें। आपको भी इससे खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें