जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आॅफिस में तनावपूर्ण रहेगा माहौल
2 of 13
मेष राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। कुछ विद्युत से संबंधित वस्तुओं को भी नुकसान होने की आशंका है। आज आप कुछ विचलित रहेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: करियर सलाहकार से मिलने का निर्णय सही
3 of 13
वृष राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योग्यताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना और इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा।
मिथुन राशि: प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार ना करें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिए अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा, इसलिए आराम से काम करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: परेशानी में भी आसानी से काम करेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है। आज का दिन दिक्कतों से भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी, लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जाएगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जाएंगे। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। हो सकता है कि यह आपके जीवन में होने वाली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकें।
विज्ञापन
सिंह राशि: चुनी कंपनियों में निवेश करें
6 of 13
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। अगर हाल में आपको किसी दोस्त ने प्रस्ताव दिया है तो अच्छी तरह सोचें। जल्दी ना करें क्योंकि यह रिश्ता आपके लिए एकाएक आया है। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है।उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। आज आप पाएंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आएंगे। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें।
विज्ञापन
कन्या राशि: मुश्किल समस्या को कर लेंगे हल
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आज अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा। आज आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा।
तुला राशि: बदलाव के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे उच्च अधिकारी
9 of 13
वृश्चिक राशि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जे का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
धनु राशि: विदेश जाने के मौके को ना गवाएं
10 of 13
धनु राशि
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। यदि आप आज कहीं यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो कोशिश करें कि स्थगित कर दें।
मकर राशि: साझेदारी के काम में लाभ की उम्मीद कम
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आप का प्यार अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है, ऐसा आप आज महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़े रहें। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है।
कुंभ राशि: तेजी से मिलेंगे नए काम
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं। अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिलकर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रखकर सिर्फ मौज-मस्ती करें, क्योंकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसा करना भी जरूरी होता है। क्या आप हैरान हैं कि आपके सपनों का पार्टनर कहां छिप गया है? आज निश्चिंत रहें, आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान या कॉर्पोरेट में काम कर रहे हैं तो आज आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती है। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिए ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी।
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके करियर को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों से मिलने में हिचक ना करें, इनमें से किसी ना किसी से आपको आने वाले समय में लाभ जरूर होगा। आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं।