इस हफ्ते सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में आएंगे। जबकि हफ्ते के मध्य में बुध अस्त होंगे। ऐसे में यह पूरा हफ्ता आपके लिए कितना फायदेमंद रहेगा देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः खुश खबरी भी मिल सकती हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके निजी जीवन में आ रही वे परेशानियां कम हो सकती हैं जिन्हें आप पिछले कई दिनों से झेलते आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको अपने निजी जीवन में ही कुछ रोचक खुश खबरी भी मिल सकती हैं। यदि आप अभी तक किसी के प्रेमपाश में नहीं बंधे हैं तो सप्ताह की शुरुआत आप अपने खास के साथ मुलाकात से कर सकते हैं। इस मुलाकात के परिणाम भी आपको काफी सकारात्मक मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेमजीवन के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के आसार हैं लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह किसी भी प्रकार के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। घर-परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने हेतु प्रयासरत रहें। एक छोटा से पारिवारिक सफ़र की योजना बना सकते है। इससे आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। रोमांटिक स्तर पर यदि आप अकेले है तो संभावना है कि इस सप्ताह कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ले। साथी से अपने मन की बात कहने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन किसी भी तरह से आवेश में आने या जल्दबाजी करने से बचें।
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस हफ्ते का समय आप रचनात्मक चीज़ों की खोज में बिताना चाहेंगे। इस सप्ताह आप कुछ महान विचारों के साथ सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे क्योंकि आपको उन परेशानियों का हल मिल जाएगा जिसके कारण आप तनाव में रह रहे थे। कामकाज के लिहाज से भी आपके ज्यादातर काम इस सप्ताह आगे बढ़ने के आसार हैं उम्मीद कर सकते हैं कि बातचीत में भी कोर्ई रूकावट न आये। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कर्क राशिः मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
चूँकि आप जाने-अनजाने गलतियां कर ही बैठते हैं, इसलिये इस सप्ताह आपको अधिक सावधान रहने की ज़रुरत है। आप अपने करीबियों को ठेस पहुँचा सकते हैं। हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का ख़याल रखने की भी आवश्यकता हो सकती है। हो सके तो सप्ताहारंभ में साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार दें व उन्हें अपने दिल की बात कहकर इस बात का अहसास कराएं कि आपके दिल में उनकी जगह क्या है। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: जल्दबाजी में किसी फैसले पर न पंहुचे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह भावनात्मक रूप से आपके लिये तनावपूर्ण हो सकता है। अपने खास साथी के साथ पैदा हुई गलतफहमियों से आपकी कोई पूर्ववर्ती योजना भी बेकार हो सकती है। आपके लिये सलाह है कि जल्दबाजी में किसी फैसले पर न पंहुचे। हर किसी में कमी निकालने की आपकी आदत हो सकता है आपकी छवि को नकारात्मक बना रही हो और सभी आपसे कटे-कटे रहने लगें। यदि ऐसा है तो आपको अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने के बारे में सोचना चाहिये। इसके पश्चात आप और आपके परिवार के लिए जिंदगी काफी खुशनुमा हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशि: कैरियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह वर्तमान रिश्ते को लेकर आपकी सहनशीलता जवाब दे सकती है और हो सकता है आप इस रिश्ते को बदलने के बारे में विचार करें। आपका आमना-सामना सच्चाई के साथ हो सकता है जिस कारण आप जीवन में हताश व निराश महसूस कर सकते हैं, आपके लिये सुझाव यही है कि किसी अन्य व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई निर्णय न लें व किसी अंतिम फैसले पर पंहुचने से पहले हर पहलू पर अच्छे से विमर्श करें। कैरियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। अपेक्षित लाभ मिलने की भी संभावना है।
तुला राशि: भावनाओं को स्वयं पर हावी ना होने दें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
घरेलू स्तर पर चल रही समस्याओं का समाधान इस सप्ताह आपको मिल जाएगा और आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं| इस सप्ताह अपनी भावनाओं को स्वयं पर हावी ना होने दें, खासकर तब जब ऐसे मुद्दों से जुड़े काम कर रहे हों जिनसे आपकी आर्थिक ज़िन्दगी आहत हो रही है| यह आपके लिए काफी आश्चर्यजनक बात है किन्तु आप इस स्थिति में भी क्रियाशील रहेंगे| चन्द्रमा के सकारात्मक प्रभाव से आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा जिसके प्रताप से आप सभी समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं| कामकाज के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आप तनाव में रह सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
एक करीबी दोस्त के साथ कहासुनी होने से इस सप्ताह आप तनाव में रह सकते हैं। इससे आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है। आपको बड़ी सावधानी के साथ इस स्थिति से निबटना होगा। चीजों को सिर्फ अपने पहलू से न देखें बल्कि उन्हें, दूसरों के नजरिए से भी देखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप परेशानी से तो बचेंगें ही साथ ही दोस्ती में आ रही खटास को भी रोका जा सकता है। कुल मिलाकर थोड़ी सतर्कता से आप इस सप्ताह को अपने लिये बेहतर बना सकते हैं।
धनु राशि: अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप ज्यादातर समय अपने नए प्यार के बारे में सोचते हुए गुज़ारेंगे। यह समय योजना बनाने के लिए अच्छा है पर अपने विचारों को अभी लागू ना ही करें। आप में से कुछ को अपने कार्यस्थल से शिकायत हो सकती है क्योंकि आपको लगता है कि आपको वो पहचान नहीं मिली है जिसके आप हकदार हैं। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय अच्छा है।
मकर राशि: दूसरों की बातों में बिल्कुल ना आएं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यदि घरेलु मामले आपको कई दिनों से परेशान किए हुए थे तो यह समय खुशी के पल बिताने का है, क्योंकि आखिरकार सारे मामलें सुलझ गए हैं। दूसरों की बातों में बिल्कुल ना आएं। आपको दूसरों की कई बातों को लेकर आश्चर्य होगा लेकिन बहुत जल्द आप इससे उबर जाएंगे। आपमें वो क्षमता है जिससे आप किसी भी परेशानी को बहुत ही शांति और तर्कपूर्ण तरीके से हल कर सकते हैं। खुद पर विश्वास कर आगे बढ़ें। सुदूर क्षेत्र में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों को उचित अवसर मिल सकते हैं। किसी छोटी-मोटी यात्रा के योग भी इस हफ्ते आपके लिए बन रहे हैं।
कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति मे सुधार के आसार बनेगें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपको मुश्किल समय के लिए अपने आपको तैयार करना होगा ताकि आप कठिन से कठिन परिस्थिति मे भी संभल कर रह सकें। परिवार से आपके अपनी कोशिशों के लिये प्रशंसा मिल सकती है। आपकी भूमिका से घर में हालात सुधरने शुरु होंगे। कार्यस्थल पर भी आप थोड़ी सूझ-बूझ से काम लें तो बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मे भी सुधार आने के आसार बनेगें। कुल मिलाकर आपका आत्मबल इस हफ्ते आपके लिये सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।
मीन राशि: सभी क्षेत्रों में आप गज़ब का सुधार देखेंगे
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है आप पूरे सप्ताह आनंदमय मूड में रहेंगे| अपने जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में आप गज़ब का सुधार देखेंगे। व्यवसायिक तौर पर भी सप्ताह का समय आपके लिए काफी उत्साहित रहने की उम्मीद है| एक कठिन परिस्थिति को सहजता से काबू में कर संभाल लेंगे| बीती बातों को भूल कर माफ़ कर देने की क्षमता से आपके सम्बन्ध में पहले से भी अधिक बेहतरी आने के आसार हैं|