फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किस राशि वालों को प्रेमी गले लगाएगा और किसे होगा धन का लाभ

Sun, 12 Feb 2017 04:12 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
सितारों की चाल बताती है कि रविवार का ये दिन कई राशियों में प्रेम का अच्छा संयोग लेकर आया है। ऐसे में कई राशियों के व्यक्ति प्रेमी के साथ हसीन पलों का आनंद लेंगे तो कई राशियों के लोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पाकर प्रसन्न होंगे। देखिए आपके हिस्से में क्या आने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि: आर्थिक हालत स्थिर रहेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑनलाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें। हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। ऐक्टिव बने रहने के लिए आप तरह-तरह के रास्ते खोजेंगे और ऐसा करने से आपको कोई भी सेहत की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

वृष राशि: आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों । आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें इनसे ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। आशान्वित रहें, क्योंकि इस चिन्ता से आपको जल्दी ही मुक्ति मिलेगी। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं। कुछ व्यायाम करें, ताजी हवा लें जिससे आपमें शक्ति का संचार होगा।

मिथुन राशि: आज आपको आर्थिक फायदा होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता के कारण आपको आर्थिक फायदा होगा। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। संकेत तो यह है कि आपको आग या गर्म उपकरणों से दूर रहना हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: सभी अधूरे काम पूरे होंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। आज वो दिन है, जब कि आप कई क्षेत्रों में बहुत कुछ पा सकेंगे। आज आप कोशिश करें कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम और अधूरे पड़े कामों को पूरा कर लें। क्योंकि सभी काम आपके अनुसार पूरे हो जाएंगे। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यदि आप आज कहीं यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो यदि हो सके तो उसे स्थगित कर दें। अगर आपका जाना बहुत जरूरी है तो यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी के साथ यात्रा करें।
विज्ञापन

सिंह राशि: आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा आज का दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यदि आप कॉर्पोरेट जगत में हैं तब पदोन्नति मिलने की संभावना है। परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज आपको प्रशंसा मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। इस समय अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन साथ ही अपने काम को भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।

तुला राशि: किसी प्रलोभन से बचें आज

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। आप आज विवाहेतर संबंध में अपने को फंसा पा सकते हैं। इस समय आप प्रलोभन से बचें । कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं। आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। जिन लोगों ने व्यायाम करना बन्द कर दिया है या फिर जो व्यायाम करने की सोच रहे हैं वो लोग अब इन्तजार ना करें, क्योंकि अब वक्त आ गया है आज आप पूरे साहस के साथ सेहत मन्त्र को पाने में जुट जाएंगे। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे और आज आपकी त्वचा बेहद चमकती रहेगी।

वृश्चिक राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। आप अपने करीबी से फोन अथवा ई मेल द्वारा संदेशों का आदान प्रदान करेंगे। अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। ये वो दिन है जबकि आपके कदम धरती पर नहीं टिकेंगे। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपका रुझान अपनी व्यावसायिक और सामाजिक योग्यताओं को बढ़ाने में रहेगा। आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है। पूरा आराम करें और मनचाही क्रिया करें।

धनु राशि: विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है।अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है। रोज योग करें, इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, साथ ही शरीर में रक्त का संचार भी होगा।

मकर राशि: विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है

11 of 13
मकर राश‌ि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं। अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। इन रस्मों के बारे में आपके परिवार की भी पूर्ण सहमति होगी। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

कुंभ राशि: रोमांटिक जिदंगी खिल रही है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। याद रहे, स्वास्थय ही सब कुछ हैं इसलिए जो भी खर्चा आप कर रहे हैं यह सोच कर करें कि यह भविष्य में आपके काम आएगा।
विज्ञापन

मीन राशि: जिंदगी में कुछ बदलाव आएगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप डर के रहें। आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज दंपतियों को बाहरी लोगों से अनर्गल संबंधों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें