तुला राशि
इस सप्ताह तुला राशि के जातक आलस्य का त्याग करें। घर-परिवार में अशांति का वातावरण रह सकता है। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनने की संभावना है इसलिए धैर्य के साथ काम लें। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में थोड़ी उदासी रहेगी। क्योंकि घर से संबंधित कुछ परेशानियों का असर आपके काम पर देखने को मिलेगा, इसलिए सामंजस्य बनाने की जरुरत होगी। इस सप्ताह कोई पुराना काम बनने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके भाई-बहनों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करेगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग का मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद और मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल होएं। इस सप्ताह छोटी दूरी की यात्राओं की संभावना भी बन रही है।