इस हफ्ते ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और यह अपनी राशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही गुरू बैठे हैं। सूर्य गुरू के इस संयोग के अलावा इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर मकर, कुंभ और मीन राशियों में होगा। ऐसे में आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा आप खुद देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपको कई लुभावने अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिससे पूरे सप्ताह आपमें सकारात्मक उर्जा व उत्साह बने रहने के आसार हैं। अपने प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए आप शांतिपूर्वक तरीके से उनका समाधान करने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको सभी निर्णय चतुराई से लेने होंगे और अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें। अपने उज्जवल भविष्य के लिए बनाई गई योजना का फल भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक रूप से आपके हालात पहले से बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः सप्ताह सुखद और अनुकूल रहेगा
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह की शुरुआत से ही भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक वातावरण आप अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। यदि आप कुछ मसलों को लेकर तनावग्रस्त हैं तो आप इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है जिससे एक आरामदायक वातावरण बना रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए सुखद एवं सरल रहने के आसार हैं। व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तरों पर आप अपना खोया हुआ रुतबा, अपनी प्रसिद्धि, अपनी प्रतिष्ठा पुनः पा सकते हैं। रोमांटिक जीवन का भी आप पूरा आनंद लेंगें और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।
मिथुन राशिः इस सप्ताह आप भाग्यशाली रहेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली साबित होने के आसार हैं । आर्थिक स्तर पर आप एक अच्छा और स्थिर समय व्यतीत करेंगे और अचानक कहीं से धन लाभ की आशा भी कर सकते है। इस आकस्मिक लाभ से आप भविष्य में अपनी निवेश योजना को और भी बेहतर बना सकते है। संपत्ति में निवेश के भी आसार दिखाई दे रहे है। कार्य में भी आप उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। इन विचारों पर अमल करने से लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। इससे यकीनन कार्यस्थल पर भी आपकी प्रशंसा बटोर सकते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर भी आप प्रियजनों और परिजनों के साथ जोशपूर्ण और सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
पिछले कुछ समय से हो सकता है आपके अंदर कुछ ऐसा चल रहा हो जिसे आप किसी के साथ शेयर तो करना चाहते हैं लेकिन हिचकिचा रहे हैं। इस सप्ताह आपकी यह हिचकिचाहट दूर होगी और आपके साथी, या किसी करीबी दोस्त से आप अपनी परेशानी कह सकते हैं जिससे आपको आतंरिक रूप से एक राहत महसूस हो सकती है। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक तक जीवन के हर पहलू में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपेक्षित परिणाम मिलने से एक आंतरिक संतुष्टि को भी आप महसूस कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन सफर के दौरान सेहत के प्रति सचेत रहें और विशेषकर अपने खान-पान पर आपको ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः अतिरिक्त खर्च के कारण चिंतित रह सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर आप धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखने की जरुरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको काफी संभल कर चलने की आवश्यकता है हो सकता है आप द्वारा चला गया कोई दांव आप पर उलटा पड़ जाये। कार्यस्थल पर आपमें उत्साह तो रहेगा लेकिन लक्ष्यों तक पंहुचने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च के कारण चिंतित रह सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है
7 of 13
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिये परेशानियों भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। अपनी स्थिति मे बदलाव हेतु आपको अपने नजरिए और सोच मे बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी आपको जरुरत होगी। हो सके तो अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है, सारा काम खुद ही करने की कोशिश न करें। सही लोगो से मदद लेकर ही आप लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
तुला राशिः जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू हो चुका है
8 of 13
तुला राशि
आपके लिये इस सप्ताह की शुरुआत अति उत्साह के साथ होने की उम्मीद है। आप आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं और अपनी क्षमताओं को चिन्हित कर किसी भी चुनौति को स्वीकार कर सकते हैं। आपका जुझारूपन ही दफ्तर से लेकर घर तक आपको हर दिल अजीज बनाएगा। आपके परिजन, आपके दोस्त इस सप्ताह आपमें कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखा सकते हैं। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि आप किसी भी बात को अनदेखा ना करें। इस सप्ताह आपको अपने साथी के साथ भी काफी अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। कुल मिलाकर आप आने वाले अच्छे दिनों की तैयारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको व्यवसायिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है। हो सकता है आपकी किसी परियोजना पर संकट के बादल मंडराने लगें या फिर कोई बड़ी आर्थिक हानि ही आपको उठानी पड़े, ऐन सिरे लगी हुई कोई बात भी अंतिम क्षणों में बिगड़ सकती है। परिस्थिति को काबू में करने के लिए आवश्यक है कि आप संयम से काम लें। वहीं व्यावसायिक परेशानियों से आपके चेहरे पर झलकती तनाव की रेखाएं घर में प्रवेश करते ही दूर हो सकती हैं। अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, या फिर अपने बच्चे की मुस्कुराहट एक पल के लिये सब भूला सकती है। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको व्यावसायिक दिक्कतों का समाधान ढूंढने का रास्ता दिखा सकती है।
धनु राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह कठिन रह सकता है
10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह आप खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आप को और भी बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। आपकी व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। हो सके तो अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें और अपनी व्यस्तताओं से उन्हें अवगत करवायें अन्यथा गलतफहमी पैदा होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। आपको घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी आपके लिये यह थोड़ा कठिन समय है। सप्ताहांत पर थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं।
मकर राशिः स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से थोड़ा विचलित महसूस कर सकते हैं लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान जरुर दें हो सकता है किसी हल्की बिमारी से आपको दो चार होना पड़े। लेकिन हल्की बिमारी को हल्के में लेना आप पर भारी भी पड़ सकता है इसलिये कोई भी लक्षण या परेशानी महसूस हो तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावनाएं प्रबल हैं। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं।
कुंभ राशिः भाग्यशाली रहेंगे, प्रतिष्ठा बढ़ेगी
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत करने का है तभी आप बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि आपकी मेहनत किसी को दिखाई नहीं देती या कोई इसे दर्ज नहीं करता। आप महसूस करेंगें की कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। आपके कार्यप्रदर्शन में चमत्कारिक रूप से उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। हो सकता है जल्द ही आपको इस समय की गई कड़ी मेहनत का फल भी मिले। यह समय आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली है, इस सप्ताह आप अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में गजब का परिणाम देखेंगे।
मीन राशि: कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, अधिकारी नाराज हो सकते हैं
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
इस सप्ताह खुद को व्यवस्थित बनाने की ओर ध्यान दे। अपने सभी बिल निकाले, उन्हें जांचे और खुद के लिए एक बजट भी तैयार करें। इस सप्ताह योजना और व्यवस्था बनाने के लिए आप जो कुछ भी कदम उठाएंगे, उनसे आने वाले दिनों में आपको काफी फायदा होगा। यदि ज़रूरत पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर भी योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपको अपनी कार्यकुशलता का परिचय देना पड़ सकता है। आपके व्यावहारिक पक्ष पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर हो सकती है इसलिये कार्यस्थल पर अच्छे से रहें। रोमांटिक जीवन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं तो आर्थिक स्थिति के भी सामान्य होने की उम्मीद कर सकते हैं।