फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त महीने का पहला हफ्ता, इन 5 राशि वालों को तो धन और लाभ दे रहा है आपको क्या दे रहा है?

Mon, 01 Aug 2016 08:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
नए महीने के साथ हर व्यक्त‌ि की नई उम्मीद जगती है और उनके जीवन में कुछ नया होगा यही सोचते हैं। लेक‌िन क्या अगस्त का पहला हफ्ता आपके ल‌िए उम्मीद की रोशनी लेकर आया क्या आपके सपने इस हफ्ते पूरे होंगे देख‌िए क्या कहती है आपकी राश‌ि क्योंक‌ि इस हफ्ते शुक्र ग्रह का राश‌ि पर‌िवर्तन हो रहा है तो चन्द्रमा कर्क, स‌िंह और कन्या राश‌ि में गोचर करेंगे और आपके जीवन के कई व‌िषयों को प्रभाव‌ित करेंगे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अच्छी खबर म‌िल सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप एक बहुत ही अच्छी खबर प्राप्त करने की अपेक्षा कर सकते है। इससे आप काफी उर्जावान महसूस करेंगे और पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार हैं साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से जीवन साथी को आपकी व्यस्तता से गिले शिकवे हैं तो उन्हें दूर करने का यह बेहतर अवसर आपके लिये हो सकता है। सप्ताहांत पर कहीं घुमने की योजना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सप्ताहांत शुभ और लाभकारी रहेगा

3 of 13
वृष
इस सप्ताह कुछ गड़े मुर्दे उखड़ कर आपके जीवन में बखेड़ा खड़ा कर सकते है। इसलिये आपको चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिये। जिन प्रेमी जातकों की अपने साथी से अनबन चल रही है उनमें सुलह होने के आसार हैं। आपकी जेब भी हल्की हो सकती है इसलिये सोच समझकर जरुरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करेंगें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत का समय आपके लिये बहुत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिये अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताहांत पर ही क्रियांन्वित करें। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आपका प्रदर्शन और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

म‌िथुन राश‌िः सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपके लिये यह सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं। पूरे सप्ताह आप शांत, धैर्यशील, संग्रहित और समृद्धि से भरपूर रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात की भी प्रबल संभावनाएं हैं। यदि पारिवारिक जीवन में गत दिनों से कुछ अड़चने आ रही हैं या परिजनों के साथ किसी तरह का विवाद चल रहा है तो इसका समाधान होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो हालात पहले से बेहतर होने की संभावना है। इस समय किसी नई परियोजना में निवेश करना भी आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। अपने आत्मविश्वास और संचार कौशल से आप अपने करियर को अलग ही स्तर पर ले जाने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः हर क्षेत्र में संबंध बेहतर होंगे

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों का विश्लेषण कर अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करने में व्यस्त रह सकते हैं। हो सकता है निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़े। यदि किन्हीं कारणों से आप अपने दोस्तों की पहले मदद नहीं कर पाये या फिर वे आपकी मदद नहीं कर सके तो एक दूसरे की मजबूरियों को समझने समझाने के लिये भी यह सही समय है। व्यवसायी जातक भी अपने क्लाइंट्स के साथ संबंधों को विस्तरित और मधुर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने संचार कौशल और रचनात्मक कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अपनी छवि को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपनी भावनाओं को काबू मे रखना सीखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप बस अपनी भावनाओं को काबू मे रखना सीखें। जिन लोगो पर आप भरोसा करते हैं उनसे मदद माँगने मे जरा भी न हिचके। अकेले सारी ज़िम्मेदारी लेने और सारा काम खुद करने की आदत के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आपको मिलजुल कर काम करने पर ज्यादा देना चाहिए। वहीं कोई खुशखबरी आपकी सारी परेशानियों को पल में गायब कर सकती है। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो यह समय आपके लिये मिला जुला रहने के आसार हैं। अपने साथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। वहीं आपकी किसी आदत से उन्हें परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः कार्यक्षमता और रचनात्मकता का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों ही रूप से यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा रह सकता है। यदि आप शांत और संतुलित रहें तो आपको राह में आने वाली सभी परेशानियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आपके लिये सलाह है कि अपने व्यवहार में नम्रता रखें, अपनी कार्यक्षमता और रचनात्मकता का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें। अति आत्मविश्वास, हठ और दायित्वों के प्रति लापरवाही से बचकर चलेंगें तो लक्ष्यों तक पंहुचने से आपको कोई नहीं रोक सकता। अपने प्रेम संबंधों को और भी मधुर बनाने के लिये अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखें और ऊपरी दिखावे से बचें।

तुला राश‌िः कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप एक संतुलित जीवन का आनंद ले सकते हैं एक और कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है तो वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी कार्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्ज कर सकते हैं। एक सकारात्मक ऊर्जा से आप आसानी से अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। दूसरी और पारिवारिक जीवन भी आपका शांतिपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी व्यस्तता के चलते पिछले दिनों यदि कुछ कम समय अपने चाहने वालों को दे पाएं हैं इस सप्ताह उसकी भरपाई हो सकती है। सप्ताहांत पर अतिथि सत्कार का अवसर भी आपको मिल सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस हफ्ते आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं जिनसे आप संतुष्ट हो सकते हैं। आप किसी महत्तवपूर्ण साझेदारी का हिस्सा भी बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यदि पिछले समय से कुछ काम अधर में लटके हुए हैं तो जी जान से उन्हें पूरा करने का प्रयास करें, बात बन सकती है। रोमांटिक जीवन की अगर बात की जाये तो यह समय आपके जीवन में अपने प्यार का स्वागत करने के लिये बहुत ही उचित है। अपने साथी से अपेक्षित सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। कहीं घुमने की योजना भी आपकी खुशियों को बढ़ा सकती है।

धनु राश‌िः कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है विशेषकर कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद में ना ही पड़े तो बेहतर रहेगा। कार्य के दौरान अपने ऑफिस के सभी नियमों का पालन करें लापरवाही आपके लिये ठीक नहीं है। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर आप इस समय को खुशनुमा बना सकते है। साथी ही यदि आप कुछ रुके हुए कार्यों के चलते काफी चिंतित है, तो यह सप्ताह आपके लिए एकदम उपयुक्त समय है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से सप्ताहांत पर साथी के साथ बिताने के लिये अच्छा समय आपको मिल सकता है। कई बार छोटे-छोटे उपहार जीवन में बड़ी खुशी प्रदान कर सकते हैं आप भी इस बड़ी खुशी को पाने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राश‌िः कोई बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप पर आलस्य हावी हो सकता है। हो सकता है कार्यस्थल पर भी काम में आपका मन न लगे। लेकिन बहुत बार न चाहते हुए भी बहुत कुछ करना पड़ता है जो कि जरुरी भी होता है। इसलिये आपको आलस छोड़कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हो सकती है। व्यवसायी जातकों में से कुछ को व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे मे विचार कर रहें तो मौजुदा समय आपके लिए बहुत भाग्यशाली है कोई बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः सप्ताह अनुकूल रह सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
शनि के पक्ष में होने के कारण यह समय पहले से काफी आरामदायक रहेगा। आप अपने दोस्तो और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने में सक्षम रहेंगे और इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। एक पुराना दोस्त आपके जीवन में एक लम्बे अंतराल के बाद अचानक वापस आएगा और आपको जोश और उत्साह से भर देगा जिसकी आपको जरूरत होगी। ध्यान रहे कि किसी भी काम में इतना ना डूब जाएं कि बाद में आपको नुकसान उठाना पड़े।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक स्थिति संतुल‌ित बनाए रखने मे आपको परेशानी हो सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस हफ्ते कुछ मुश्किल हालात आपको परेशान कर सकते है। आर्थिक स्थिति संतुल‌ित बनाए रखने मे आपको परेशानी हो सकती है। आपको इस समय धैर्य की सबसे ज़्यादा ज़रुरत है। चिंता न करे धीरे धीरे हालात सुधरना शुरु होंगे। साथ ही आपके स्वाभाव मे भी बदलाव आने शुरु होंगे। इस समय आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपना काम समय पर पूरा कर सकेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है। सप्ताहांत पर बेहतर समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें