मकर राशि- सप्ताह का आरंभ आपके लिए अति उत्तम फलदायक रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी ससुराल पक्ष से भी अच्छे सहयोग की उम्मीद। कार्य व्यापार में उन्नति मिलेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना भी उत्तम रहेगा किंतु, सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से बचें। सप्ताह का अंत सुखद परिणामों के साथ होगा और योजनाएं भी फलीभूत होंगी। 20 तारीख को रहें जरा बचके।