वृश्चिक राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो समय अनुकूल रहेगा, किंतु किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। सप्ताह के मध्य नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा। 20 तारीख को रहें जरा बचके।