फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 December 2020: मेष और कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 14 Dec 2020 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको दिक्कत दे सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। इनकम कम होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत भी कुछ काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवन साथी अपने दिल की बात सुनाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आने वाले हैं। सेहत में सुधार होगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूर रखें और मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत एकदम से बिगड़ सकती है। अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी घरेलू कामों में आपसे मदद मांगेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं।


विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चों में धन अच्छा खासा जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।विरोधियों से सावधान रहें और सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए परेशानी जनक रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए हादसे दिन अच्छा है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रिय अपनी बात मनवाने को जिद पर आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का अनुकूल रहने की ओर संकेत कर रहा है। दोस्तों की मदद से किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। आपको अपने मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। शिक्षा में रुकावट आएगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संतान से बात हो सकती है या किसी बात को लेकर आपकी उनसे नहीं बनेगी। परिवार का माहौल कुछ अशांत हो सकता है क्योंकि किसी की सेहत खराब होगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर परिवार पर भी ध्यान देंगे और धन कैसे आए, इस बारे में भी विचार करेंगे और धन आएगा भी, जिससे आपको फायदा होगा। सेहत मजबूत रहेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। आज कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापारियों के लिए बेहद खास दिन रहेगा। आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इनकम अच्छी होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। सेहत मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में आप की आवश्यकता महसूस होगी और आपको अपने निजी काम के साथ-साथ परिवार की गतिविधियों में भी शामिल होना होगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी, जिससे आप की चिंता बढ़ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आप चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार की सलाह से आप कहीं धन का निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चे कम होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। केवल अपने स्वभाव में गुस्से को ना बढ़ने दें और बेवजह किसी से भी अपना गुस्सा जाहिर ना करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी सुख देगी। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन मन में चल रही दुविधा को उनके सामने रखने के लिए अच्छा है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। इनकम थोड़ी बढ़ेगी  जिससे आपको खुशी भी होगी। कामों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको फायदा देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी। आज किसी खास मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। भाग्य मजबूत रहेगा,जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर संतुष्टि की भावना रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है अपने प्रिय से झगड़ा हो सकता है जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश नजर आएंगे और जीवन साथी आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें