फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 07 Oct 2019 08:20 AM IST
विनोद शुक्ला पं. जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
दैनिक ग्रह-गोचर का प्रभाव प्राणियों पर प्रत्यक्ष दिखाई देता है, चंद्रमा की यात्रा-कलाओं और अन्य ग्रहों की युतियों के अनुसार प्रतिदिन के भविष्यफल का विश्लेषण किया जाता है। यदि आपकी राशि से चंद्रमा शुभ भाव में हैं, तो उस दिन आप का राशिफल अच्छा रहेगा और यदि चन्द्र का गोचर और उनकी युति अशुभ भाव में हो रही है तो आपका राशिफल कुछ कटु बताया जाएगा। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा की गति और अन्य ग्रहों के साथ उनके द्वारा निर्मित योगों का सभी जातकों पर शुभ अशुभ प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि से दशम चंद्रमा और अन्य ग्रहों के साथ उनकी अतिशुभफल दायक रहेगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह बेहतरीन रहेगा लेकिन, अंत बेहद भागदौड़ पूर्व और खर्च कारक रहेगा। सप्ताह की 13 तारीख तनावपूर्ण और सावधानी बरतने वाली रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह बेहतरीन बीतेगा। भाग्य उन्नति के साथ-साथ विदेश यात्रा के योग और विदेश से संबंधित किसी भी कंपनी में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह की 14 तारीख को सावधानी बरतें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ तनावपूर्ण रहेगा। मध्य और अंत आशातीत सफलता दायक रहेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे फिर भी 8 अक्टूबर का दिन तनाव देगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपके लिए भी सप्ताह का आरंभ सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ, व्यापार में भी उन्नति किंतु मध्य पूछ तनावपूर्ण रहेगा, अंत पुनः कामयाबियां आरंभ हो जाएंगी। शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी।10 तारीख तनावपूर्ण रहेगी और सावधान रहें।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ चिंता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे किंतु 13 तारीख का दिन कुछ अशांति वाला रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और आर्थिक तंगी की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता के योग, विद्यार्थी वर्ग के लिए परिणाम मनोनुकूल। सप्ताह की 14 तारीख भागदौड़ और तनावपूर्ण रहेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आरंभ में मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक कलह से मन खिन्न रहेगा लेकिन हताश ना हो परिवार के बड़े सदस्यों से मेलजोल तो बनाकर रखें। अपनी जिद और आवेश पर भी नियंत्रण रखें। 9 अक्टूबर का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- अपने सौम्य स्वभाव के कारण विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा लेकिन बड़ी कुशलता से उसका निर्वहन भी करेंगे। 8 अक्टूबर का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि- अधिक भागदौड़ और मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। किसी महंगी वस्तु के क्रय का योग बन रहा है। व्यापार में आ ही परेशानियां दूर होंगी। यात्रा देशाटन का सुअवसर मिलेगा फिर भी सप्ताह में 12 तारीख कुछ मानसिक अशांति वाली रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि और मानसिक सुख मिलेगा। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी, 9 अक्टूबर का दिन कुछ कलह और अशांति दायक रहेगा।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- आरंभिक ग्रह गोचर भागदौड़ के बाद गुजारे लायक धन लाएंगे लेकिन सप्ताह का मध्य बेहतरीन लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताहांत मकान वाहन के क्रय का योग बना रहा है। लाभ उठा सकते हैं फिर भी, 13 तारीख कुछ उलझन वाली रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- आरंभ में रुका हुआ धन भी आएगा और आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मित्रता के लिए हाथ बढ़ाएंगे, फिर भी 11 अक्टूबर का दिन कुछ मानसिक अशांति देने वाला है संयम रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें