कन्या इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। शत्रुओं से सावधानी बरतनें की जरूरत है वरना धन हानि हो सकती है। जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा जिससे उसे हानि उठानी पड़ेगी। जातक की आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती।