फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 02 Dec 2019 01:15 PM IST
योगेश जोशी पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
वर्ष के अंतिम माह दिसंबर का प्रथम सप्ताह भी आरंभ हो चुका है। सूर्य, चन्द्र भी अपनी गति में अनुशासन पूर्वक निरंतरता बनाए हुए हैं। इनके द्वारा बनने वाले योगों एवं अन्य ग्रहों के साथ इनकी युतियों के परिणामस्वरूप आपकी राशि और जीवन पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा, यह जानने का कुतूहल सभी को रहता है, अतः आपकी
राशि के अनुसार इस माह के प्रथम सप्ताह में कौन सा दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
ग्रहगोचर में आया परिवर्तन कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, यदि आप साझा व्यापार कर रहे हैं तो उसमें मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह का आरंभ पद एवं गरिमा की वृद्धि कराएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है। सप्ताह का अंत अधिक व्यय और यात्राओं के साथ होगाष। 6 दिसंबर का दिन कुछ अशुभ रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। कोई भी नया कार्य-व्यापार का आरंभ करना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है, आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी फाइलों का निपटारा होगा, मकान एवं वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है लाभ उठाएं। आपके द्वारा
लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल होगी, तीर्थ यात्रा के भी योग हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन
आपके लिए सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहेगी, किंतु सप्ताह के मध्य में सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सप्ताह के अंत में मान सम्मान में वृद्धि तथा नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज का दिन कुछ अशुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
सप्ताह का आरंभ शुभ समाचारों एवं सफलताओं के साथ शुरू होगा, शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर
ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 4 दिसंबर का दिन अशुभ रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
सिंह राशि के लिए ग्रहगोचर कार्य व्यापार की दृष्टि से तो सर्वथा अनुकूल रहेगा, साहस पराक्रम की वृद्धि भी होगी किंतु पारिवारिक कलह अथवा भाइयों से मतभेद मानसिक परेशानियां देंगे। सप्ताह के मध्य में कार्य व्यापार में उन्नति होगी। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा, शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी किंतु अंत में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। 6 दिसंबर का दिन अशुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या 
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों से होगा विशेष करके आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य में गुप्त शत्रु बढ़ेंगे, आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। सप्ताह का
अंत बेहतरीन होगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। 3 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
 

8 of 13
rashi
तुला
आपके लिए सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव देगा किंतु सफलताओं की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। मकान, वाहन के किराए का योग बन रहा है। यात्रा कर रहे हों तो सामान चोरी होने से बचाएं। यह समय विद्यार्थियों के लिए वरदान की तरह है किसी भी तरह की परीक्षा में बैठना चाहें तो सफलता अवश्य मिलेगी। नव दंपति के
लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। 7 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

9 of 13
rashi
वृश्चिक 
आपके लिए सप्ताह का फल मिलाजुला रहेगा, आरंभ में आपकी सभी कार्य योजनाएं सफल रहेंगी, किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो बेहतरीन अवसर हैं लाभ उठाएं। सप्ताह के मध्य में सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु पारिवारिक कलह से मानसिक परेशानी बढ़ेगी, मकान वाहन के क्रय का योग है। 5 तारीख अशुभ रहेगी।

10 of 13
rashi
धनु
आपके लिए सप्ताह का शुभारंभ मिलाजुला रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है, कष्ट कारक यात्रा और अपव्यय से बचने का प्रयास करते रहें। सप्ताह के मध्य में सफलताओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का संपूर्ण सहयोग मिलेगा इसीलिए किसी भी नई कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में विलंब ना करें, सप्ताह के अंत में सफलताओं के बावजूद मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। 3 तारीफ कलह कारक और अशुभ रहेगी।

11 of 13
rashi
मकर 
प्ताह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, तनाव के बावजूद सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी, किंतु अधिक भागदौड़ और खर्च से थकान का अनुभव भी करेंगे। सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है, अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य को अंतिम रूप दें। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज का दिन कुछ अशुभ रहेगा।

12 of 13
rashi
कुंभ
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ के साथ आरंभ होगा। अधिक खर्च से बचें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में लाभ मार्ग प्रशस्त होगा, रुका हुआ धन आएगा, शासन सत्ता का भरपूर लाभ उठाएं। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर निपटा लें तो बेहतर रहेगा। 7 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
सप्ताह कुछ चुनौतियों के बाद कामयाब करेगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्योन्नति होगी, विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। महिला वर्ग के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी किंतु व्यापारिक वर्ग के लिए तनाव की स्थिति रहेगी। किसी विदेशी व्यक्ति अथवा कंपनी से नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे, शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। 3 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें