फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ, अचानक से लाभ और नौकरी में बदलाव के संकेत

Mon, 28 Sep 2026 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

नया सप्ताह ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि वालों को बड़ा मुनाफा और कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जानिए इस सप्ताह की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों की चाल, राशि और दशा में हर समय बदलाव होता रहता है जिससे व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थितियों में बदलाव हर सप्ताह होता है जिससे जीवन में कुछ न कुछ सकारात्मक या फिर नकारात्मक बदलाव के साथ नई-नई चुनौतियां आती हैं। नया सप्ताह आरंभ हो गया है जिससे इस सप्ताह ग्रहों-नक्षत्रों की चाल में बदलाव से कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शुभ और अच्छे संकेत हैं। इस सप्ताह इन राशि वालों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर में जबरदस्त परिवर्तन और आर्थिक स्थितियों में सुख-समृद्धि लेकर आ सकता है। इस सप्ताह अचानक कुछ राशि वालों को बड़ा धन लाभ और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह किन-किन राशि वालों के लिए भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पढ़ें हैं सप्ताह की भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक राशिफल 
इस सप्ताह मेष राशि वालों को एक साथ कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय में अच्छा इजाफा और नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और घर-परिवार में सुख-सुविधओं में इजाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देगा। छात्रों को शिक्षा में बेहतर लाभ और मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 
मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह के कुछ दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेंगे। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा और आर्थिक लाभ अर्जित करने के अपार अवसर मिलेंगे। करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर देखने को मिलेंगे, आने वाले कुछ दिनों में आपको किसी प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात करने का मौका मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छा और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। यह सप्ताह आपके पुराने विवादों का निपटारा करने के लिए अच्छा रहेगा। 

4 of 5
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
तुला साप्ताहिक राशिफल 
तुला राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकता है और आने वाले दिन बहुत ही शुभ साबित होंगे। नए कामों में इस सप्ताह आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी और आपके अंदर नई ऊर्जा और शक्ति का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों को कोई नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आने वाले दिन बेहतर और अच्छा साबित होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको इस सप्ताह एक साथ कई जगहों से कार्य करने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह आपके अदंर ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

अक्तूबर में शनि करेंगे साल 2026 का आखिरी नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के बदलेंगे दिन, फरवरी 2027 तक किस्मत रहेगी मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मीन साप्ताहिक राशिफल 
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके लिए एक साथ कई तरह की खुशियां लेकर आने वाला है। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उसमें कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है जिससे न केवल आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आएगा बल्कि अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब भी होंगे। धन लाभ प्राप्ति करने के बेहतर अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आपको इस सप्ताह किसी भी तरह के लेन-देन में ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। 

आज शुक्र हुए उदय, मेष समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें