फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर : हफ्ते के 7 दिन सभी राशियों के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं

विज्ञापन
1 of 13
दिसंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते किसी विदेशी स्रोत से ख़ासा लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा किसी व्यापारिक उद्देश्य से भी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में परिवार में होने वाले मतभेद की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। आय के अच्छे मार्ग बनेंगें लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफ़ा होगा। ये सप्ताह आपके बच्चों के लिए काफी अच्छा बीतने वाला है, उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वैवाहिक दृष्टिकोण से भी ये हफ्ता आपका काफी अच्छा बीतने वाला है। शत्रु पराजय होंगें, माता के साथ किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर खुद को उससे दूर ही रखें। छोटे भाई बहन किसी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल नहीं होने से मानसिक तनाव रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
इस समय आप अष्टम शनि के प्रभाव से ग्रसित हैं जो आपके लिए बहुत अच्छा नहीं सिद्ध होगा। इस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य में धन अर्जित करने के लिए आपको कठिन मेहनत की जरुरत पड़ सकती है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में की गई कोई पार्टनरशिप लाभदायक साबित हो सकती है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो बिजनेस में आपके साथ पार्टनरशिप करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा जो कि आपके लिए हर तरफ से फायदेमंद ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव है। इस हफ्ते अपने बच्चे की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। इस दौरान लोग आपके द्वारा दी गई सलाह को ध्यानपूर्वक सुनेंगे और उसपर अमल करेंगे। इस सप्ताह योग, ध्यान और अध्यात्म की तरफ आपका रूझान होगा।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस हफ्ते मिथुन राशि के जातकों को यात्रा से ख़ासा लाभ मिलने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। कार्यस्थल पर आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। अपने पिता की सेहत का ख़ास ख्याल रखें। बच्चों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा गुजरने वाला है, पढ़ाई में उनका मन लगेगा जिससे सफलता प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी ये हफ्ता आपके लिए बेहद अच्छा बीतने वाला है। इस दौरान परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पारिवारिक जनों के साथ खुशनुमा वक़्त बीतेगा। इस हफ्ते आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस हफ्ते आप अपनी आय को भोग विलास की वस्तुओं को खरीदने पर व्यय कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से ये हफ्ता आपका ख़ासा सुखद बीतेगा। हालाँकि केतु के आपके सातवें भाव में विराजमान होने की वजह से वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने खान-पान की आदतों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के लिए ये हफ्ता विशेष रूप से अच्छा व्यतीत होगा, इस हफ्ते उनके अनुसरण करने की क्षमता में वृद्धि होगी और किसी सृजनात्मक कार्य की तरफ रूझान होगा। किसी प्रकार की व्यर्थ चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अपने आप को व्यर्थ चीजों को सोचने से रोकेंगे जिससे आपको आंतरिक शांति मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
सिंह राशि के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते के मध्य में आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस हफ्ते परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा और आपस में सदभाव बढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने में इस हफ्ते खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। हफ्ते के शुरूआती दिनों में प्रसन्न रहेंगे लेकिन हफ्ते के आखिरी दो दिनों में किसी प्रकार का डर अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान खर्चें बढ़ सकते हैं लेकिन कार्यक्षेत्र में किये गए सभी प्रयासों का इस दौरान अच्छा फल प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान अपनी मनचाही जगह पर तबादला भी करवा सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान के होने की संभावना है। बच्चे आपकी खुशियों में शामिल होंगें। बिजनेस से जुड़े लोग अपने पार्टनर के साथ इस हफ्ते किसी भी प्रकार के मतभेद से बचें अन्यथा ये आपके लिए किसी बड़ी लड़ाई का अंदेशा दे सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
कन्या राशि के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते आप अपने परिवार के लिए किसी महंगी वस्तु को खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका ये हफ्ता काफी अच्छा बीतेगा। हालाँकि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह विशेष रूप से उनके पक्ष में होगा जिससे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। इस समय कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पर आश्रित होंगें और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। शुक्र आपके दूसरे भाव में विराजमान होगा जिस वजह से आपकी वाणी में मधुरता आएगी और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगें। हालाँकि घर के माहौल की वजह से मन थोड़ा अशांत रह सकता है।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार तुला राशि के पहले भाव में शुक्र के विराजमान होने से इस राशि के जातक दूसरों के लिए बेहद आकर्षक नजर आएंगे। इसके अलावा इस हफ्ते आपकी राशि में मालव्य योग होने की वजह से आप अंदरूनी रूप से काफी खुश रहेंगे। गुरु ग्रह के आपके दूसरे भाव में विराजमान होने की वजह से वाणी में मधुरता आएगी। ये समय आपके छोटे-भाई बहनों के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है वो किसी प्रकार के शारीरिक रोग से ग्रसित हो सकते हैं। किसी कार्य को लेकर माता के साथ मतभेद हो सकता है या फिर उनका सहयोग नहीं प्राप्त होगा। संतान सुख के लिहाज से भी ये समय आपके लिए निराशाजनक रहेगा। विद्यार्थियों को इस दौरान पढ़ाई से मन छिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विदेशी स्रोत से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशिवालों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा। हालाँकि सप्ताह के दो दिन बृहस्पति के गोचर के कारण तनावपूर्ण बीत सकता है। इस समय आपका सारा ध्यान केवल पैसों की बचत की तरफ ही होगा। छोटे भाई बहन किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये समय आपके लिए ख़ासा निराशापूर्ण बीत सकता है। दूसरी तरफ आप जमीन जायदाद खरीद सकते हैं, लेकिन परिवार में भी जमीन जायदाद के मामलों को लेकर मतभेद हो सकता है। इस हफ्ते संतान सुख की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं, इस दौरान किसी भी कार्य को करने में खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
साप्ताहिक धनु राशिफल
धनु राशि के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते ससुराल पक्ष की तरफ से आपको काफी फायदे मिल सकते हैं। इस दौरान आध्यात्म की तरफ आपका रूझान होगा। अपने परिवार के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को इस वक़्त वीजा आसानी से मिल सकता है। आपका जूनून और साहस आपको किसी भी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। उच्चाधिकारियों के दिए कार्य को आप बेहद अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे जिस वजह से आपको काफी सराहना भी मिलेगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से ये समय आपके लिए काफी सुखद बीतेगा। बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में ख़ासा उपलब्धि मिलेगी और किसी प्रतियोगिता परीक्षा के विजेता भी बन सकते हैं। इस हफ्ते संभावना है कि आप कोई नया घर या जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। शुक्र के ग्यारहवें भाव में विराजमान होने की वजह से ये समय आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
मकर राशि के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते आप खुद को दुनिया से छिन्न महसूस करेंगे और इसलिए आध्यात्म की तरफ आपका रूझान होगा। आपके स्वभाव में ये परिवर्तन विशेष रूप से आपके प्रथम भाव में केतु के स्थित होने की वजह से आयेगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लिहाजा अपने खर्चो पर काबू रखें अन्यथा ये आपके आर्थिक जीवन के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें वरना कोई भी आपकी बातों से दुखी हो सकता है। भूतकाल में किये गए किसी परिश्रम का इस हफ्ते फल मिल सकता है। गौरतलब है कि इस हफ्ते कोई भी ऐसा काम न करें जो कि गैरकानूनी हो। विद्यार्थियों के लिए ये समय काफी लाभदायक सिद्ध होने वाला है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इस तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। आय के नए मार्ग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। इस दौरान किसी विदेशी स्रोत से लाभ मिल सकता है। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिए गए किसी कार्य की वजह से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए आपको ख़ासा सराहना मिलेगी जिससे आंतरिक ख़ुशी का अनुभव होगा। किसी सरकारी पद पर विराजमान व्यक्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा और किसी अन्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
साप्ताहिक मीन राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार ये हफ्ता पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। इस दौरान धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रूझान होगा। परिवार से किसी प्रकार की निराशा प्राप्त हो सकती है। किसी विदेशी स्रोत से आय के नये मार्ग बनेंगे। इस दौरान किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। ये हफ्ता वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से आपके लिए बेहद अच्छा बीतने वाला है , जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मीन राशि के विद्यार्थियों को इस हफ्ते शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। ये समय आपके लिए शिक्षा और कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें