तुला
आत्म विश्लेषण कीजिए कि आप क्या अच्छा और क्या बुरा कर रहे हैं, इससे आज आपको अपने दोषों को सुधारने का मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र में यथा संगीत, लेखन, भाषण में अपने भावों को व्यक्त करें। मन में क्षोभ और अशांति का आगमन न होंने दें। राहु से संबन्धित नक्षत्र हमेशा धोखा देने की प्रवृत्ति का निर्माण करते हैं। आज यही कारण है कि आपको किसी के विश्वासघात का परिणाम भुगतना पड़ेगा। आपके मन में दुनिया के बारे में नकारात्मक विचार आएंगे। लेकिन आपको यह नही पता है कि यह आपके स्वयं के कर्मों के कारण हो रहा है।