leo
- फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी हद तक सुकून भरा रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आप काफी वक्त अपने परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आप का मन काफी प्रसन्नचित्त रहेगा। आपकी संतान के लिए समय चुनौतीपूर्ण है और इस दौरान वो बीमार रह सकते हैं इसलिए उनका ध्यान रखें और मानसिक रूप से भी उनको ताकत दें ताकि वह अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है आपके सहकर्मियों से संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आमदनी में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी और खर्चे भी हल्के फुल्के रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।