कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ अशांति के साथ होगा किंतु, काफी दिनों से रुका हुआ आपका धन वापस आएगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। मध्य में आपके लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करते नजर आएंगे, मकान वाहन के क्रय का योग किन्तु, 21 तारीख अशुभ।