फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते बुध का राशि परिवर्तन इन सात राशियों के लिए होगा शुभ, इन क्षेत्रों में होगा फायदा

Mon, 20 Apr 2020 12:08 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बुध ग्रह - फोटो : Pixabay
बुध ग्रह 25 अप्रैल 2020 को मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। बुध इस राशि में उच्च भाव में बैठे सूर्य ग्रह के साथ युति करेगा। बुध का स्वभाव तटस्थ रहने का है। इसी कारण यह सूर्य के प्रभावानुसार सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। बुध ग्रह का प्रभाव सात राशियों  (मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन) पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के शुभ प्रभाव से इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष राशि वाले समाज में पाएंगे मान-सम्मान
बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
मिथुन
मिथुन राशि के लाभ भाव में बुध बढ़ाएगा आमदनी
बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। बुध आपके एकादश भाव में प्रवेश करेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहं पर काबू रखें। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। 

4 of 8
राशि
कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेंगे शुभ परिणाम
यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इसमें बुध आपके दशम भाव में जाएगा और यह कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
सिंह राशि के लोगों का बढ़ेगा भाग्य
आपके नवम भाव में बुध का गोचर आपके भाग्य को बढ़ाएगा। आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको गुरु अथवा गुरुतुल्य व्यक्ति का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपने शत्रुओं पर होंगे हावी
बुध का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से कुछ मदद मिलेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
राशि
कुंभ राशि के जातकों का बढ़ेगा साहस
तीसरे भाव में बुध का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस अवधि में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मीन राशि वालों के धन में होगी वृद्धि
दूसरे भाव में बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें