फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 18 May 2020 08:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 18 से 24 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की संभावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वाले जातक कोई जल्दबाजी न दिखाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बच कर रहें अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा। वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस समय गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। प्रणय सम्बन्ध में सावधानी बरतें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार हैं। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की संभावना है। इसलिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। कर्ज लेने से बचें। बीमारी को नजरअंदाज न करें। नौकरी करने वाले अपने व्यर्थ की भाग दौड़ में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखें। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की संभावना है। प्रेम जीवन आत्मविश्वास से लबरेज रहें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला। कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालों के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। उतावलापन आपको परेशानी में डाल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय आनंदित होंगे।

8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार प्रबल हैं। आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान की प्राप्ति से मधुरता आएगी। प्रणय संबंधो में खुशी का माहौल बनेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। हर बात को दिल से न जोड़ें। बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारत्मक ही मिलेगा। इधर उधर के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आपके कार्यो में निरन्तरता की कमी रहेगी जिससे बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी ढीली रहेगी। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। आंतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाए रखें। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में असहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार अवश्य करें।

10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए काफी कोशिशें करता नजर आएगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकते हैं। महिलाओं से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय नहीं है। वैवाहिक सम्बन्धो में मधुरता आने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में कोई नया प्रयोग न करें। 

11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक है। आपके लिए स्त्रियों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यो के द्वारा आप लोगों में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग अपने कनिष्ठ से सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में निवेश करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढेगा। पारिवारिक सदस्य पूर्ण सहयोग करेंगे। आपका सामाजिक और राजनैतिक दायरा बढ़ेगा। इस समय आपको किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन एक दूसरे का सम्मान अवश्य करें। माइग्रेन की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दोस्तों के साथ फोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। चर्म रोग की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी न पालें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। ससुराल पक्ष में उत्सव का माहौल बनेगा। सरकारी या गैर सरकारी पदों पर करने वाले लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालो के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें