Weekly Lucky Horoscope
- फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लकी राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो कोई अहम फैसला लेंगे जिससे लाभ मिलने के योग है। करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज़ गिफ्ट भी मिल सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यह सप्ताह आपके लिए एक नई शुरुआत की तैयारी का समय भी है। पूर्व में की गई गलतियों को सुधारेंगे।