Weekly lucky Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास बना रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ और प्रगति के योग बन रहे हैं।
मई माह का पहला सप्ताह ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के आधार पर बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होने वाला है। सप्ताह के पहले कुछ ही दिनों में बुध और सूर्य की युति बनेंगी जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके बाद शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से मालव्य और विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर तीन राशि में होने से कई राशि वालों के लिए अच्छे संकेत हैं। चंद्रमा वृश्चिक, धनु और मकर राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह ग्रहों की ऐसी स्थितियों का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को बहुत विशेष लाभ की संभावना है। आइए जानते हैं मई माह के इस सप्ताह में किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह बहुत ही अच्छा बीतेगा। कार्य में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। किसी पुरानी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होने के अच्छे योग हैं। इस सप्ताह आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई बड़े पद की भी प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण भी रहना होगा।
विज्ञापन
3 of 7
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मई माह का पहला सप्ताह बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस सप्ताह बुधादित्य राजयोग बनने पर आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। इस सप्ताह किसी तरह के पुराने लेन-देन के मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले कुछ समय बहुत ही लाभकारी रहेगा। नौकरी और प्रमोशन के मामले को लेकर कुछ अच्छी खबरें भी इस सप्ताह आपको सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए इस सप्ताह विवाह के कुछ अच्छे रिश्ते भी आ सकते हैं। किसी पुराने लेन-देन के मामलों का निपटारा भी इस सप्ताह हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अच्छा और मधुर रहेगा।
4 of 7
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा और सुखद रहेगा। पूरे सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा जिससे घर-परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। करियर संबंधी मामलों में मान-सम्मान और धन की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं में इस सप्ताह बढ़ोतरी के योग हैं। इस सप्ताह आय के नए-नए स्तोत्र बनेंगे और आपकी कई तरह की इच्छाएं पूरी हो सकती है। भाग्य में वृद्धि के योग हैं जिससे कोई पुराना अटका हुआ काम भी इस सप्ताह निकल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मई माह का यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और अनुकूल रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जो लोग इस सप्ताह नए तरह का कामकाज करने की योजना बना रहे हैं उनको इसमें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। पूरे सप्ताह मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। संतान की तरफ आपको कोई अच्छी और बड़ी खबरें सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक रााशि वालों के लिए यह सप्ताह की वरदान से कम नहीं होगा। इस सप्ताह आपको एक साथ कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं इस सप्ताह उनको लाभ की अच्छी-अच्छी संभावनाएं है। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं। इस सप्ताह आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थितियों में मजबूती आ आने की प्रबल संभावना है। इस सप्ताह कार्य में पिछले कई दिनों से आ रही अड़चनें दूर होंगी जिससे आपको राहत मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके सुख-शांति में बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति की खरीदारी और वाहन सुख का योग आपको मिल रहा है। काम में स्थिरिता आएगी। इस सप्ताह जिन लोगों का कहीं से कोई रुका हुआ धन है उसकी वापसी हो सकती है। परिवार में घर के सदस्यों संग मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा और कहीं बाहन घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।