मई माह के पहले सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope (4 To 10 May 2026): माह का यह सप्ताह 2 से 10 मई तक चलेगा। ग्रहों-नक्षत्रों के स्थिति के अनुसार मई महीने का यह सप्ताह काफी खास रहेगा। इस सप्ताह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन और सुखद संयोग बनेगा। इस सप्ताह अगर ग्रहों की स्थिति के बात करें तो मेष राशि में बुध-सूर्य की युति बनेंगी जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। फिर इसके बाद इस सप्ताह शुक्र वृषभ राशि में रहते हुए मालव्य और विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा शनि मीन राशि में, मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में ,गुरु मिथुन राशि में मौजूद होंगे। वहीं चंद्रमा जो हर ढाई दिनों में अपनी राशि बदलते हैं, इस सप्ताह तीन राशि में क्रमश: वृश्चिक, धनु और मकर राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। कुछ लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे जिससे उनको अपार प्रसन्नता होगी। योजनाओं में गति मिलेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बेवजह के कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। इस दौरान सोचे हुए कार्य कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद भी मनचाहे तरीके से नहीं पूरे हो पाएंगे, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अति आत्मविश्वास से बचना होगा, अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक बदलाव आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर कार्य संबंधी जिम्मेदारियों में ही बदलाव हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े मामलों में इस सप्ताह आपको फूंक-फूंक कर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी जोखिम भरे निवेश न करें।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कागजी काम समय पर निबटाने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य का रूखा व्यवहार आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपायः प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपना समय इधर-उधर बिताने से बचना होगा। अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए निरंतर प्ररिश्रम और प्रयास से ही आपके सपने साकार हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी। इस दौरान कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। उन समस्याओं के कारण आपका करियर और कारोबार भी कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। हालांकि कठिनाई भरे इस समय में आपके शुभचिंतक आपके साथ खड़े रहेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा। अपने सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।
इस दौरान वृषभ राशि के जातकों की आस्था ईश्वर पर बढ़ेगी और उनका मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन या दिखावा करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ही किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह से मनचाहे शुभ समाचार प्राप्त होंगे और लोगों से अपेक्षित सुख-सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की कार्यक्षेत्र में लोग सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने आत्मविश्वास से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आप महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने में कामयाब होंगे।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से कहीं ज्यादा सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलने के कारण सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। इन सबके परिणामस्वरूप कार्य विशेष में प्रगति और मनचाही सफलता प्राप्त होगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूरे हफ्ते आपके अधिकारीगण आप पर मेहरबान नजर आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल होंगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र की मदद से पूरी हो जाएगी।
कुल मिलाकर आप अपनी व्यावसायिक योग्यता एवं कौशल से महत्त्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने में सफल होंगे, जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखयम बना रहेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह निजी जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जिसका प्रभाव आपके करियर और कारोबार पर भी देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप घरेलू मसलों को निबटाने के चक्कर में अपने कामकाज पर कम फोकस कर पाएंगे। यह समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा रहेगा। शुभचिंतकों से समय पर अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और जल्दबाजी में काम करने से बचें। इस दौरान आपको चोट आदि लगने की आशंका बनी रहेगी। किसी रोग के दोबारा उभरने पर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर कारोबारी, आपको इस सप्ताह नियमों का उल्लंघन करने से बचते हुए अपने कागजी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी से ज्यादा अपेक्षा करने से बचना होगा। साथ ही साथ अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य देकर 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' नमः मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको इस सप्ताह अपने सभी काम सावधानी के साथ समय पर पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। थोड़ी सी लापरवाही आपके बनते काम को बिगाड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें और उधार देने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में पारिवारिक सुख एवं शांति को बनाए रखने के लिए विवेक और धैर्य के साथ चीजों को सुलझाने का प्रयास करें।
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन पूरे सप्ताह याद रखना होगा। इस सप्ताह आप अपने समय और ताकत का दुरुपयोग करने से बचें। तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। वैसे तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ है लेकिन अचानक से आने वाली कुछेक दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें क्योंकि वित्तीय दृष्टि से सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सौभाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण धनागम पूर्णरूपेण नहीं हो पाएगा। साथ ही साथ अचानक से आए कुछ बड़े खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा।
सप्ताह की शुरुआत में गलतफहमियों के चलते आपके प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आपकी लव स्टोरी में तीसरे व्यक्ति की इंट्री और उसकी जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी आपके रिश्ते में दरार डालने का काम कर सकती हैं। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह निजी संबंधों में आई उलझन को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना होगा।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी और छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल कही जाएगी। ऐसे में इस दौरान आपको जल्दबाजी अथवा क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। इस दौरान अनावश्यक खर्चों के चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। उधार के संबंध में आपको न कहना सीखना होगा, अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है।
सप्ताह के मध्य में पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए समय शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यदि आप इस सप्ताह बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए अपने कार्य को समयबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहने के कारण आप अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय और कामकाज की प्रशंसा होगी। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
इस हफ्ते अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। धनु राशि के जातकों को माता की तरफ से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी परिजन की उलब्धि से गर्व की अनुभूति होगी।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कुछ एक मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले आपकी चिंता का विषय बनेंगे। वित्तीय दृष्टि से इस सप्ताह आपके लिए थोड़ी दिक्कतों को लिए रह सकता है। अचानक से आया कोई बड़ा खर्च आपके बने बनाए बजट को गड़बड़ा सकता है।
इस हफ्ते मकर राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा ज्यादा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान उनकी आय में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान कारोबार में घाटा या चोरी आदि की घटनाओं का भय बना रहेगा।
मार्केट में फंसे धन को निकालने के लिए भी आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंग में दिखावे से बचें।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के सपोर्ट से आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
इस सप्ताह आप अपने दायित्वों का निर्वाह भली-भांति कर पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने उच्च अधिकारियों से प्रशंसा या पुरस्कार की प्राप्ति संभव है। यदि आपकी कोई विभागीय जांच चल रही थी या फिर कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। व्यवसाय में आपको मनचाही प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपके गुप्त शत्रु कामकाज में बाधा डालने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते नियम एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है। इस दौरान किसी व्यक्ति के इलाज अथवा घर की मरम्मत आदि पर आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से मध्यम फलदायी कहा जाएगा।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह भावना में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। असमंजस की स्थिति में फैसलों को बाद के लिए टालना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करते हुए उसके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।