फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वाले प्रेमियों को इस सप्ताह होगा अपनी गलतियों का अहसास

Fri, 05 Jan 2018 07:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए जनवरी माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः मतभेद बढ़ने की संभावना

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सप्ताह का आरंभ तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आप एक- दूसरे से सुख दु:ख बांट सकते हैं। लेकिन दूसरे भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरू हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता हैं। अगर किसी से इजहार करने की सोच रहे हैं तो संभव है कि आपको न सुनने को मिले।  
विज्ञापन

वृष राश‌िः साथी के सामने रखें अपनी दिल की बात

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
जिन लोगों के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभ लडाई-झगडों से हो सकता है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाए। आप खुल के खुद कभी कुछ कहते नहीं है तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन ही में ना रखकर बोल देनी चाहिए।

म‌िथुन राश‌िः किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपके बहुत से मित्र सोशल साईट्स पर बने है तब आप आंखें मूंदकर उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी से मिलने का वादा करके आप मिलना जाना चाहते हैं तब ऐसी जगह का चुनाव करे जहां चहल-पहल अधिक हो। किसी सुनसान अथवा वीरान जगह पर ना जाएं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अधिक परेशानियों वाला रह सकता है क्योंकि इस समय बिना बात आप पर आरोप लग सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः साथी की झेलनी पड़ सकती है नाराजगी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। बिना किसी खास वजह के प्रेमी की नाराजगी जहिर हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के नजदीक जाएं लेकिन जैसा आप सोच रहे होंगे, वैसा ना होकर कुछ उलटा ही घट जाए। प्रेम का यह रिश्ता आपको दूरी का दर्द भी दे सकता है।  आपका काम भी आपको अपने प्यार से दूर रख सकता है, इस कारण आप अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाएंगे और यह दूरी गलतफहमियों को भी उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः भावनाओं से बह सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रह सकता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए काफी बेचैन रह सकते हैं और भावनाओं में बह भी सकते हैं। साथी के साथ रिलेशन बनते-बिगड़ते रहेंगे, लेकिन परेशान न हों, आपको अच्छे सुकून भरे पल मिलेंगे जो आपके सारे तनाव को दूर कर देंगे। सप्ताह के आरंभ में आपके संबंधों पर कुछ छींटे पडने की संभावना बनती है उनसे आपको अपना बचाव करना होगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः प्रेमी के साथ बंध सकते हैं विवाह बंधन में

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं। इस समय में आप प्रेमी के साथ प्रेम संबंधों को मधुर बनाने का स्वयं प्रयास करेंगे। किसी तरह की जिद भी आप नहीं करेंगे, क्योंकि अपनी गलती मानने से आप संबंधों को और भी मजबूत कर सकते हैं। घर में विवाह की बात आपको अपने प्रेमी से मिल सकती है अर्थात आपके प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की बात हो सकती है।

तुला राश‌िः अपनी गलतियां का होगा अहसास

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबंधों के नजरिए से बढ़िया कहा जा सकता है। प्रेम का कोई भी अवसर मिलता है तब आप उसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे। जो भी अवसर मिलेगा, उसका पूरा लाभ उठाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको पूर्व में की गई गलतियों का एहसास होगा लेकिन अब पछताय होत क्या हब चिड़िया चुग गई खेत।

वृश्‍च‌िक राश‌िः प्रेमी ने साथ घूमने फिरने का न बनाएं कोई प्रोग्राम

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
सप्ताह का पहला भाग खर्चों से भरा रह सकता है, इसलिए आप प्रेमी के साथ घूमने-फ़िरने अथवा शाॅपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं। हाथ तंग होने से आपका प्रेमी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग को आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय परिवार के अथवा किसी समारोह में व्यस्त रहने से आप प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।

धनु राश‌िः भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। इन परेशानियों के आगे आप घुटने टेक देंगे। बेहतर है कि प्रेमी के साथ मिलकर परस्पर समझदारी के साथ समाधान ढूंढने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अक्स‍र आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं, जिससे कि उन्हें बाद में पछ्तावा भी हो जाता है। 

मकर राश‌िः साथी को समय देने की करें कोशिश

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह के आरंभ में आपको पारिवारिक कामों के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड सकता है, जिससे प्रेम संबंधों में भी कुछ दूरियां आ सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी भाग-दौड़ ज्यादा ही बनी रह सकती है, जिससे प्रेमी से अब बातचीत भी कम हो सकती है।

कुंभ राश‌िः गलतफहमियां होने की संभावना

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य जो भी गलतफहमियां पैदा हुई होगी वह सभी इस समय दूर हो सकती हैं। आप दोनों फिर से परस्पर एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, लेकिन इस समय एक बात का ख्याल यह रखें कि आपका कोई मित्र आपको कितना भी भड़काने का प्रयास क्यूं ना करें आपको अपनी बुद्धिमत्ता से सोचना चाहिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः मिला जुला रहेगा सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह का पहला भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। इस समय आपके संबंध बनते बिगड़ते रह सकते हैं। किसी बात को लेकर उनमें तनाव बना रह सकता है। सप्ताह का मध्य भाग आपके मनोनुकूल बना रह सकता है, लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपका मूड फिर एक बार कुछ बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें