हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
ये भी पढ़ें- जानिए नवंबर का ये माह किसे बनाएगा मालामाल और कौन होगा कंगाल
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेमी को भी महत्व दें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधो के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है, जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेंगे। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। इससे आपको प्रेमी को भी अहसास रहेगा कि आप उसे भी महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः दुविधा से बाहर निकलने की कोशिश करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधो को आगे बढ़ा नहीं पा रहे हैं। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं, उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा।
मिथुन राशिः सप्ताह के बीच प्रेमी से हो सकती है टकराव
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बाते जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है। उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफी हद तक सफल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फिर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है, जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए मिले जुले फल प्रदान करने वाला होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और भावुकता में आपको कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी है। इसीलिए आप परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिए ना कि एक ही बात को पकड़कर आप कोई जिद पाल कर रखें।
विज्ञापन
सिंह राशिः प्रेम संबंधों को लेकर अनुकूल समय नहीं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ समय और संबंधों को ऐसे ही चलने दें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः व्यवाहरिक रूप से संभव हो, उतना ही सोचें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आपके भीतर जो भावनाएं हैं उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं, उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवाहरिक रूप से होना संभव होता है। अनुचित मांगों को प्रेमी भी पूरा नहीं कर पाएगा।
तुला राशिः साथी का भावनात्मक रूप से मिलेगा साथ
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाएंगे, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं।
वृश्चिक राशिः अपने हठीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफी अच्छे मूड में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। सारी बातें तो सही हैं लेकिन आप अपने हठीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।
धनु राशिः प्रेम संबंधों की चर्चा को लेकर परेशान न हो
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उड़ाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा, क्योंकि यह आप दोनों से जुड़ा मामला है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।
मकर राशिः प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा न करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह का आरंभ घूमने फिरने से हो सकता है। मूड में मस्ती भरी रह सकती है और आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं, तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है।
कुंभ राशिः प्रेम संबंधों में नयापन लाने की कोशिश करें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
धीमी गति से चलते प्रेम संबधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में है। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेगें, वह वैसे ही चलेगें। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए विचार सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है। उनमें मिठास बढाने का प्रयास करें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के मध्य मनमुटाव का हो सकता है, लेकिन अंतिम भाग में फिर से आपका प्रेम प्रगाढ होगा।
मीन राशिः किसी की बातों पर आंख बंदकर विश्वास न करें
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दूसरों की बातों में फंसकर प्रेमी से अनबन कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगें। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालनी चाहिये। आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफी ना करें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लड़ाई झगड़ों और रुठने मनाने में बीत सकता है।