ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः तनाव आपके काम को करेगा प्रभावित
2 of 13
मेष राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो, लेकिन घबराएं नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः मानसिक तनाव बढ़ाएगा आपकी परेशानी
3 of 13
वृष राशि
जहां तक आपके करियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधो को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे।
मिथुन राशिः तरक्की वाला है आज का दिन
4 of 13
मिथुन राशि
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः अधिक मेहनत से हासिल कर पाएंगे लक्ष्य
5 of 13
कर्क राशि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। आपकी सम्प्रेषण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः नौकरी में बदलाव की योजना
6 of 13
सिंह राशि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं, लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपनी भावनाओं पर काबू रखें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हो। आपके संबंधो में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये।
तुला राशिः काम में लाए थोड़ी गंभीरता
8 of 13
तुला राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाए। ये भी देखें कि इस राह में क्या क्या समस्याएं आ रही है। आप अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं और आपके बढ़िया फैसले आपको सही दिशा में आगे ले जाएंगे।
वृश्चिक राशिः आज अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिए आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान करें।
धनु राशिः अपना धैये न छोड़े
10 of 13
धनु राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिए आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिए, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें।
मकर राशिःआर्थिक लाभ में मिल सकते हैं अवसर
11 of 13
मकर राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही नीति बनाकर चलने की आपकी क्षमता और योग्यता की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे और इस तरह आपके सामने आर्थिक लाभ के भी अवसर आएंगे।
कुंभ राशिः सितारे आपके साथ हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत है। अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो आपको भविष्य में भी लाभ ही होगा। आज सितारे आपके साथ हैं। आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति या पदोन्नति के अवसर देगा, जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग करें। जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने में लग जाए। जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है उससे आपको दूर रहना होगा।