फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: फरवरी के पहले हफ्ते में इन राशि वालों को हो सकता है प्यार

Fri, 02 Feb 2018 01:12 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं,फरवरी माह में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और करीब 4 महीनों से चला आ रहा कालसर्प समाप्त हो रहा है  जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए फरवरी माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। आपके इस प्रेम से आप भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे और आपके प्रेमी की संतुष्टि का तो सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद ब खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है।
 

म‌िथुन राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने प्रेमी से कम ही बात कर पाएंगे, मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं! परिवार के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें निभाना जरुरी हो जाता है। घरेलू जिम्मेदारियों को खतम होते ही आप पिंजरे से भाग खड़े होने का सोचेगें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी भी उलझा हुआ सा महसूस करते हैं क्योंकि आपको बंधना पसंद नहीं है लेकिन प्रेमी जीवन में कभी कभार बंधना भी पड़ता है। यही आपकी परेशानी का कारण भी बहुत बार सिद्ध होता है। आप जो चाहते हैं उसे अपने प्रेमी के साथ भी शेयर करें ताकि वह भी प्रेमी जीवन को सरल व सुगम बनाने में आपका साथ दे सके।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी जीवन में कुछ नया करने का सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में नए प्रयोगों को एकदम जल्दबाजी में लागू ना करके धीरे-धीरे स्टेप-बाई-स्टेप आगे बढ़े। इससे आप प्रेमी का विश्वास भी हासिल कर पाएंगे। पीछे प्रेमी जीवन में क्या घटित हुआ उसे भूल जाएं अन्यथा आप अतीत से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे और रोमांस का मजा भी अधूरा ही रह जाएगा। एक अच्छी सी शाम को देखकर आप प्रेमी के और करीब जाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

तुला राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

8 of 13
तुला राश‌ि
आप सप्ताह में पूरी तरह से अपने प्रेम संबंधों में डूब जाना चाहेगें लेकिन संबंधों में अकेले तो नहीं डूबा जा सकता है! इसके लिए आपको एक साथी की भी जरुरत होगी। आप थोड़ा सा सब्र रखेगें तो आपका प्रेमी भी आपका साथ देने को तैयार होगा लेकिन यदि आपने ज्यादा ही उत्सुकता अथवा बेसब्री का परिचय दिया तब आप प्रेमरस का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी जीवन को बनाए रखने के लिए कुछ समय की चुप्पी साध लें तो बेहतर होगा। आपका मन मस्तिष्क दुविधा में फंसा रह सकता है क्योंकि प्रेमी को लेकर कुछ परेशानियां आपके समक्ष आ खड़ी हो सकती हैं अथवा आप प्रेमी की परेशानियों को अपनाने से भी दुखी हो सकते हैं। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके लिए बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन समय के साथ सप्ताह के अंत तक सब सामान्य होने की उम्मीद बनती हैं।

धनु राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह को बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा क्योंकि आप अभी तक अपने प्रेमी जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव व खट्टे-मीठे अनुभव देख चुके हैं। आपके आक्रामक व्यवहार की वजह से बहुत बार प्रेमी जीवन खत्म होने की कगार पर आ खड़ा हुआ है।

मकर राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

11 of 13
मकर राश‌ि
यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कर्यक्षेत्र पर बिजी रह सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई में ही सारा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेमी की ओर ध्यान देने का समय आपके पास नहीं होगा। लेकिन इसकी वजह से प्रेमी की नाराजगी आपको नहीं सहनी पड़ेगी।

कुंभ राश‌ि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राश‌ि
प्रेमी जीवन में नई जान फूंकने के लिए आपको भी कुछ नए हथकंडे अपनाने चाहिए। प्रेमी जीवन में मस्ती मजा बहुत जरुरी है अन्यथा प्रेमी जीवन किस काम का? फिर तो आप अकेले भी जीवन बिता सकते हैं। इसलिए थोड़ी सी फुर्ती दिखाएं और प्रेमी को लेकर एक मदमस्त से कैंडिल लाईट डिनर पर जाएं। इस सप्ताह में आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने प्रेमी को अनदेखा कर सकते हैं जो कि गलत होगा। सप्ताह के आरंभ में आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ व्यस्त रह सकते हैं तो दूसरे भाग में भी आप व्यस्त रहने का बहाना ढूंढ सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि
आप अभी तक यदि अपने प्रेमी जीवन में किसी तरह का सुधार नहीं ला पाएं हैं तब आपको एक किनारे हो जाना चाहिए। कब तक आप इस बेजान रिश्ते को ढोते रहेगें। आप अपनी कमियों को सदा ही अनदेखा करते आ रहे हैं। आपका प्रेमी एक ना एक दिन तो आपसे रुठकर चला ही जाएगा। शायद यह वही सप्ताह भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें