फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों को बनाना है बेहतर तो ये राशि वाले अपनी लव लाइफ में लाएं बदलाव

Fri, 17 Nov 2017 08:23 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः प्रेमी पर निकल सकता है गुस्सा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाए, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः किसी पर आंख बंद करके न करें विश्वास

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
ये सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। दूसरों की बातों में फंसकर प्रेमी से अनबन हो सकती है। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगें। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालना चाहिए।आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफी ना करें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लड़ाई झगडो़ं और रूठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है, लेकिन अंतिम भाग में फिर से मनमुटाव हो सकता है।

म‌िथुन राश‌िः प्रेम संबंधों में लाए कुछ नयापन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
धीमी गति से चलते प्रेम संबंधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में हैं। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेंगे वह वैसे ही चलेंगे। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए आइडिया सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है। उनमें मिठास बढ़ाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

कर्क राशिः संबंधों को लेकर हो रही चर्चा पर न हो परेशान

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उड़ाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा, क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः प्रेमी के अधिक करीब आएंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफी अच्छे मूड में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरूरी काम से बाहर जाना पड सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः प्रेमी से करें व्यवहारिक रूप से उम्मीद

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपके भीतर जो भावनाएं हैं, उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं, उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं। आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहारिक रूप से होना संभव होता है।

तुला राश‌िः प्रेमी जीवन को बेहतर बनाने के लिए बदलाव जरूरी

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बातें जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफ़ी हद तक सफल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फिर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है, जिससे आपका दिल आहत हो सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः प्रेमी जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए, तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही हैं, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ समय और संबंधों को ऐसे ही चलने दें।

धनु राश‌िः प्रेमी की बातों को महत्व दें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फिर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिए से सभी को देखना चाहते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है। इसीलिए आप फिर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिए, ना कि एक ही बात को पकड़कर आप कोई जिद पाल कर रखें। 

मकर राश‌िः संबंधों को लेकर मन रहेगा विचलित

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढ़ा नहीं पा रहे हैं। आप कभी- कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतत्र रूप से कोई फैसला नहीं लेंगे, तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा।

कुंभ राश‌िः साथी को न करें अनदेखा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सप्ताह का आरंभ आपका घूमने फ़िरने से हो सकता है। मूड में मस्ती भरी रह सकती है और आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं, तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कोई भी फैसला लेने से पहले साथी की भी लें सलाह

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है, जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें