ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः मानसिक उलझन में डालने वाले दोस्तों से दूर रहें
2 of 13
मेष राशि
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश करें। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहें।
विज्ञापन
वृष राशिः वित्तीय लाभ मिलने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने, लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें।
मिथुन राशिः नई नौकरी के प्रस्ताव की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
नवीन नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है, परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिए। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः किसी मुद्दे को सुलझाने में निकलेगा दिन
5 of 13
कर्क राशि
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही हैं और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा, लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद साबित न हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। आपको पता भी नहीं लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी और इससे आपको बड़ी खुशी होगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः संभलकर लें निर्णय
6 of 13
सिंह राशि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है, इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। हो सकता है कि पैसे से जुड़े किसी मामले में आज आप जोश में आकर कोई गलत फैसला कर बैठें। इसलिए आज काम-काज के समय या कोई आर्थिक फैसला लेते समय आप अपनी भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें। जरूरी नहीं हर आदमी हर समय अच्छा ही निर्णय ले। इसलिए हो सकता है, आपका कोई फैसला आपका ही नुकसान कर दे। इसलिए जरा संभल कर निर्णय लें।
विज्ञापन
कन्या राशिः तनाव कम करने के लिए नेचर के करीब जाएं
7 of 13
कन्या राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिए। इससे भविष्य में सकारात्मक उन्नति संभव है। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
तुला राशिः आपके काम से खुश होंगे उच्चाधिकारी
8 of 13
तुला राशि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है। इन दिनों यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़े। यदि किसी योजना को आप अपना लक्ष्य मानकर कार्य करते हैं तथा रास्ते में आनेवाले अवरोधों को दूर कर लेते हैं तब वह दिन दूर नहीं जब सफलता आपके कदम चूमेगी और आप अपनी जीत पर खुश नजर आएंगे।
वृश्चिक राशिः काम के लिए आपको आर्थिक पुरस्कार मिलने की संभावना
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोलकर मिलें और उनसे अपने बारे में चर्चा करने में न हिचकिचाएं। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी, जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है।
धनु राशिः व्यापार में बड़ा झटका मिलने की संभावना
10 of 13
धनु राशि
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और न ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें।
मकर राशिः अपने कीमती सामान का ध्यान रखें
11 of 13
मकर राशि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठाकर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती है।
कुंभ राशिः घरेलू झगड़े को खत्म करने की करेंगे कोशिश
12 of 13
कुंभ राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं, लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। यदि आप यह जानने की कोशिश करेंगे कि आज व्यवसाय के लिए आपका भाग्य कैसा है तो आप देखेंगे कि इसमें थोड़ा बहुत सुधार अवश्य हुआ है।
मीन राशिः साथियों को उत्साहित करके एक साथ काम करें
13 of 13
मीन राशि
आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। साथ मिल कर आप बहुत आगे तक जा सकते हैं। जो पर्यटन क्षेत्र में हैं, उनके खुले स्वभाव और जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वो काफी आगे बढ़ सकते हैं। आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी, अगर आप मेहनत करते हैं तो आपको धन से भी नवाजा जा सकता है।