मई माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपके प्रेमी जीवन के लिए, मिलेगा कोई साथी या अभी भी करना होगा इंतजार, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः कुछ मामलों में ज्यादा जिद ना करें
2 of 13
मेष राशि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा। सप्ताह का मध्य भाग और अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। आपके संबंधों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं और कुछ न कुछ अलगाव की स्थिति उभरकर सामने आ सकती है। आप अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखेगें तो बात कुछ ओर ही हो सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः उलझनों से भरा रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है, लेकिन जो भी दिक्कते या उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार - चढ़ाव या झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो और वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। प्रेमी जीवन में परेशानियां बढ़े इससे अच्छा है कि आप कुछ समय के लिए चुप्पी ही साध लें, क्योंकि आपसे गलत बात सहन नहीं होती है और आप फिर एकदम से पलटकर जवाब देते हैं।
मिथुन राशिः हर स्थिति में साथी देगा आपका साथ
4 of 13
मिथुन राशि
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है, लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशिः साथी पर अधिक दबाव ना बनाएं
5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा। कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः एक दूसरे की बात को अहमियत दें
6 of 13
प्रेम संबंधों में व्यक्ति तभी सफ़ल हो पाता है जब दोनों ही एक-दूसरे की बात को अहमियत दें और उस पर ध्यान दें कि सामने वाले के कहने का अर्थ क्या है। आप चाहते हैं कि प्रेम संबंधों का लुत्फ़ पूरी तरह से उठाया जाए तब आप अपने प्रेमी की बात को भी महत्व दें। उसके दुख दर्द को भी समझें। यह सब प्रेमी जीवन में चलता रहता है, लेकिन बात यदि ज्यादा आगे बढ़ जाए तब स्थिति गंभीर हो जाती है। आप ऐसी गंभीर स्थिति को आने का मौका ही ना दें और मस्ती भरे माहौल का निर्माण करें। सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन प्रेमी को ज्यादा समय शायद ही दे पाएं। मध्य भाग का सारा समय आपके प्रेमी के लिए बचाकर रख सकते हैं ताकि आप उसकी सभी शिकायते दूर कर सकें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जाएगा
7 of 13
कन्या राशि
आप अकेले जो प्लान करते हैं वह ठीक नहीं हैं। आप जिसे चाहते हैं उसकी अपनी भी स्वतत्र जिन्दगी है जिसमें आपकी अत्यधिक दखलंदाजी उचित नहीं है। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। आपने जो सोचा-समझा है जरुरी नहीं कि हर एक व्यक्ति इसी तरह की सोच रखें। सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेमी जीवन के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग कुछ सुधार लेकर आ सकता है, लेकिन आप अधिक समय प्रेमी को नहीं दे पाएंगे।
तुला राशिः व्यवहारिक रूप से काम लें
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ अच्छा होगा, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में परेशानियां आ सकती है। आप हवाई किले बनाने की बजाय जरा व्यवहारिक रुप से भी काम लेना शुरु करें। जो लोग अभी तक अकेले हैं उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बनते हैं औए एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग प्रेम संबंधों के लिए सहज नहीं कहा जा सकता है और यही बात सप्ताह के अंतिम भाग में भी देखी जा सकती है।
वृश्चिक राशिः प्रेमी की आर्थिक रूप से सहायता करेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही रहने की उम्मीद बन रही है, लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आप आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती भी देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा ही कहा जाएगा, लेकिन तीसरे भाग में कुछ अड़चनों का सामना आपको करना पड सकता है।
धनु राशिः साथी के साथ बिता पाएंगे कम समय
10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबधों के नजरिए से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है। आपको अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से हासिल करने की आवश्यकता है। एक बार फ़िर आपको जीवन में रोमांस और रोमांच भरना होगा। इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेमी के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फ़ल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए।
मकर राशिः साथी के साथ जाएं किसी पार्टी में
11 of 13
मकर राशि
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बाते हो रही है, लेकिन फ़िर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला व तन्हा महसूस करते हैं। सारी परेशानियों को एक तरफ़ रखते हुए आप शाम का मजा लें और प्रेमी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो जाएं ताकि आप सब कुछ भूलकर इस समय का आनंद ले सके।इस हफ़्ते आप कुछ समय अपने लिए निकालें, केवल अपने लिए। कोई मित्र अथवा प्रेमी भी आपके साथ ना हों।
कुंभ राशिः अपने शर्मीलेपन को एक तरफ रख दें
12 of 13
कुंभ राशि
आप चाहे तो बहुत कुछ बाते प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं। आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पडा है और आप अत्यधिक रोमांचकारी भी हो सकते हैं, लेकिन ऐन वक्त पर आपका शर्मीलापन आडे आ जाता है। आप क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं यह मायने नही रखता है क्योकि एक बार प्रेम संबंध दिल की गहराईयों से स्थापित हो जाएं। इसीलिए आपका बोलना बहुत जरुरी है तभी आप दोनों अपने प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
सप्ताह का शुरुआती समय आपके प्रेम संबंधों में अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आपक कोई गलत संबंध उभरने का मौका दे सकते और इससे बचें, क्योंकि इससे आपके जीवन में परेशानियां आ सकती है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। आपको अपनी वाणी में मिठास घोलना चाहिए और स्वार्थीपन को अपने प्रेमी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए।