जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः मुश्किलों को भी मौके के रूप में देखेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपको मुश्किलें भ्ाी एक मौके के रूप में दिखेगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। आज तनाव से सावधान रहें, यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः व्यवसायी यात्रा लाभदायक होगी
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको आज कुछ भी खाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिः लाभ के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। इससे आपको अपने करियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यापार में फायदा मिलने के योग
5 of 13
कर्क राशि
फिलहाल सत्ताधारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लें। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिए। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आपके ग्राहक भी आपकी मेहनत देख रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः नया व्यावसायिक अनुबंध मिलने की संभावना
6 of 13
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे। आपकी आय में कमी होने वाली है इसीलिए किसी भी नए व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः व्यवसाय संबंधी विवाद से घिर सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आप के प्रेमी जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिए चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिए हो सकती है। आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गए थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे। आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
तुला राशिः समूह के सहयोग से आगे बढ़ रहा है अापका प्रोजेक्ट
8 of 13
तुला राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिए आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी। अपनी बैठने की आदत को सुधारें। नहीं तो इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं।
वृश्चिक राशिः धन को लेकर बरतें सावधानी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लाएगी। आपका साथी आज आपका पूरा साथ देंगा, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं को ना खरीदें, जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। आप जिन्हें प्यार करते हैं, हो सकता है वो बीमार पड़ जाएं।
धनु राशिः काम से संबंधित परेशानी आसानी से होगी हल
10 of 13
धनु राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी।
मकर राशिः आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता
11 of 13
मकर राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। यदि आप ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा। आपका उच्च आत्मविश्वास ही आपको सही सफलता दिला सकता है। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें। आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। वैसे आपकी सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशिः चोटों से रहें सावधान
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें। आपकी बढ़ी हुई आय सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है। आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़ंत से भी बच जाएं।
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग करें। जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। आज आपको शान्त और स्वच्छ वातावरण में जाने की आवश्यकता है ताकि आप अपनी सेहत और कार्य करने की क्षमता को बढ़ा सकें।