आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, बंधेंगे एक डोर से या फिर डोर में पड़ सकती है गांठ, जानने के लिए पढ़े अपना साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशि: बेकार का कोई शक ना पाले
2 of 13
मेष राशि
प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आप अपने अच्छे समय को सही से बिताएं और बेकार के शक को मन में ना आने दें। आप दोनों एक साथ शॉपिंग पर जा सकते है। सप्ताह के आरंभ में आप थोड़ा असमंजस की स्थिति में रह सकते है, लेकिन जल्द ही आपके बीच रोमांच बढ़ने लग जाएगा।
विज्ञापन
वृष राशि: दोनों के बीच की दूरी होगी खत्म
3 of 13
वृष राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। एक उम्दा बातचीत के दौरान बहुत से विचारों का आदान-प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। जिससे आप दोनों के मध्य की दूरी पूरी तरह से खत्म हो जाने के आसार नजर आते हैं। यदि आपका प्रेम अभी नया है तब तो यह सप्ताह आपके लिए स्वर्णिम कहा जा सकता है।
मिथुन राशि: सप्ताह के शुरुआत में रहेंगे परेशान
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के आरंभ में आप कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन सप्ताह का मध्य भाग आपके अनुकूल होगा। इस सप्ताह आप खुद को जांचने का प्रयास करेगें कि क्या आप वास्तव में एक प्रेमी के रुप में अपने साथी को संतुष्ट कर पा रहे हैं? यह प्रश्न आपको कुछ परेशान कर सकता है। ज्यादा चिंता करने की बजाय आपको इस विषय पर सीधे अपने प्रेमी से बात कर लेनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की हिचकिचाहट किसी के मन में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्क राशि: भावनाओं को करें नियंत्रित
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं होगा। व्यस्ता के चलते आप प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से आपके व्यवहार में बदलाव देखा जा सकता है। प्रेमी का बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाले और उसकी भावनाओं को सम्मान देने वाले व्यक्ति होने से आप छोटी बातों पर भी परेशान हो जाते हैं। एक सीमा तक आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी आना चाहिए। यदि मामूली बातों को लेकर आप व्याकुल रहेगें तब प्रेमी जीवन का लुत्फ आप नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेमी जीवन में नीरसता महसूस कर सकते हैं
6 of 13
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल और घर में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। आप समय शायद ही दे पाएं। इसका आपके प्रेमी जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा सकता है। यदि आप समय नहीं दे पाते तो जाहिर सी बात है कि प्रेमी तो नाराज होगा ही। वैसे भी आप इस सप्ताह अपने प्रेमी जीवन में नीरसता महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: धीरे-धीरे आगे बढ़े
7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह किसी ना किसी से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसे आपके प्रेमी जीवन की शुरुआत होगी। यह मुलाकात किसी पार्टी, समारोह या ऑनलाइन भी हो सकती है। आप जिससे भी दोस्ती करें तो ध्यान रहें कि कदम धीरे धीरे बढ़ाएं। एकदम से आखिरी पायदान पर ना जा पहुँचे। इसके साथ ही आप खुद पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें अर्थात भावनाओं को अपने मस्तिष्क पर हावी ना होने दे ताकि आप अपने बारे में एक साथ कुछ ना बता सकें।
तुला राशि: पूर्व प्रेमी का ख्याल बिगाड़ सकती है वर्तमान रिश्ते को
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। आप बहुत सी अच्छी बातें आपस में शेयर करेगें। रोमांस से भरा सप्ताह कहा जा सकता है लेकिन सप्ताहांत में आपको अपने पिछले प्यार का ध्यान आ सकता है। पूर्व प्रेमी की याद आपके वर्तमान रिश्तों को खराब सकती है। हमेशा एक बात ध्यान रखें कि जो समय बीत गया वह वापिस नहीं आता है।
वृश्चिक राशि: प्रेमी से कम बात करने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
प्रेमी जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआती अच्छी नहीं रहेगी। इसीलिए कोशिश करें कि सप्ताह के शुरुआत में प्रेमी से कम ही बात करें। यही आपके लिए अच्छा भी रहेगा। किसी भी तरह के मतभेद उत्पन्न होने से बचना चाहिए। सप्ताह के अगले भाग में आप अपने मित्रों के मध्य चर्चित रह सकते हैं जिससे मन ही मन आप खुद पर गुरुर कर सकते हैं, लेकिन मित्रों के मध्य की चर्चा आपके प्रेमी को शायद ही रास आए, क्योंकि वह आपको किसी के साथ भी बांटना नापसंद कर सकता है।
धनु राशि: एक बार फिर अपने साथी के गुणों की तरफ ध्यान दें
10 of 13
धनु राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध काफी समय से चले आ रहे हैं तब उनमें नई जान फूंकने की जरुरत है। इन संबंधों को भी आगे बढ़ाना है। एक बार खुद पर और अपने प्रेमी पर एक निगाह दुबारा डाले कि वह कौन सी बातें थी जिनसे आप दोनों एक-दूसरे से प्रभावित हुए। अपने प्रेमी की उन सभी गुणों को याद करें जो किसी अन्य की बजाय आपको इसमें मिले।
मकर राशि: आपका खराब व्यवहार रिश्तों में लाएगा दरार
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके अनुकूल नहीं रहेगा। खराब स्वास्थ्य को असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। जिस कारण आपका साथी परेशान हो सकता है। प्रेम संबंधो में खटास महसूस की जा सकती है। अपने मूड को बदलने के लिए आप इधर-उधर फ्लर्ट करने भी जा सकते हैं, लेकिन एक बात याद रखें कि अगर आप फ्लर्ट कर सकते हैं तो आपका प्रेमी क्यूँ नहीं! आपका मूड ऊपर-नीचे हो सकता है तो प्रेमी का मूड क्यूं नहीं?
कुंभ राशि: आपका प्रेम संकट में पड़ सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
अपनी लव लाईफ को छोड़ आप दूसरों के संबंधों को सुधारने में बिजी रह सकते हैं। यह बात सही है कि खराब समय में मित्र का ही सहारा होता है, लेकिन सहारे की बजाय आप तो पूरी दीवार बनने की कोशिश ना करें अन्यथा आपका प्रेम संकट में पड़ सकता है। आप मन ही मन कुढ़ते रहेगें और प्रेमी आपको बहुत कुछ सुना जाएगा। दोनों ही अपनी जगह सही होगें। इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जाएगा, क्योंकि आप अपने ही आवश्यक कामों को निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। इतना व्यस्त कि आपको पता ही नहीं कि आपका प्रेमी जीवन किस मोड़ पर खड़ा है। प्रेमी जीवन को बचाने के लिए अथवा फिर से ऊर्जा भरने के लिए कुछ तो प्रयास आपको करने ही चाहिए। सप्ताह के आरंभ में आप घर के कार्यों को निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। दूसरे भाग में आपको प्रेमी का ध्यान आ सकता है तब शायद आप प्रेमी के साथ आप घूमने अथवा फिल्म देखने जा सकते हैं। यदि कहीं जाना नहीं भी हुआ तो भी रोमांटिक बातों का आदान-प्रदान तो हौ ही जाएगा।