फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि वालों को आज होगा आर्थिक फायदा, पढ़े राशिफल

Fri, 12 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अधिक कोशिश किए बिना ही मिलेगी सफलता

2 of 13
मेष राश‌ि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। आज आप कुछ व्यस्त रहेंगे। आप खुद को भी समय नहीं दे पायेंगे। आप इसे नजर अंदाज न करें।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: उच्च अधिकारी करेंगे मदद

3 of 13
वृष राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। समय के साथ ही संबंध सामान्य होंगे। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा, जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। 

म‌िथुन राश‌ि: बातचीत के दौरान सोच समझकर बोलें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें, क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे। आपके पास सही मात्रा में ऊर्जा है तो उसका उपयोग जरूरी व्यायाम करने में करें। आप खुद को स्वस्थ रखने की अच्छी आदत को बनाए रखें।
विज्ञापन

कर्क राशि: पूंजी निवेश में सही समय का इंतजार करें

5 of 13
कर्क राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देगी। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इसमें बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। ज्यादा तनाव मे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें,क्योंकि यही आपके लिए लाभदायी है। 
विज्ञापन

सिंह राशिः आय के लिए बनाएं अतिरिक्त योजनाएं

6 of 13
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा। अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी, बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। हिम्मत ना हारें , कोशिश जारी रखें। क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: वाद विवाद से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जाएगा। आज के दिन घर में शांति बनाए रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आज आप अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। खान पान सुधारें  और सेहत पर ध्यान दें।

तुला राश‌ि: पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें।। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। करियर में वृद्धी के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने करियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: जल्‍द ही अधिकारियों का ध्यान आप पर आएगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है।

धनु राश‌ि: बड़ी संपत्ति का लेन-देन संभव है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। यदि आपने किसी नए काम के लिए आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। सिरदर्द से सावधान रहें। 

मकर राश‌ि: करियर संबंधी योजना के लिए शुभ समय

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। आज आप अपने करियर को लेकर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा।

कुंभ राश‌िः आर्थिक मामलों में होगा फायदा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। आज आपके किसी नए व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आपको अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिए इन रुकावटों से पार पाना होगा। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। 
विज्ञापन

मीन राशिः अपनी वस्तुआें का ध्यान रखें

13 of 13
यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगाएं कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें