फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के मामले में अक्तूबर का पहला हफ्ता इन राशि वालों के लिए रोमांचक रहेगा

Fri, 30 Sep 2016 10:35 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्‍यार
अक्तूबर के पहले हफ्ते में तीन ग्रहों का संयोग कन्या राश‌ि में बन रहा है। ग्रहों के इस संयोग से हर व्यक्त‌ि के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जान‌िए आपके प्रेम और दांपत्य जीवन पर इस हफ्ते ग्रहों का कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

मेष राशि: सप्ताह के मध्य में प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
प्रेम संबंधो को लेकर आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का पहला भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता लेकिन मध्य भाग में आप प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे। फिल्म देखने भी जाया जा सकता है लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रखेगें तो अचानक से दोनों में दूरियां आ सकती है और जितना मजा आपने किया होगा वह सब व्यर्थ हो जाएगा। यदि किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप बात करना चाहते हैं तब आपको सप्ताह के मध्य भाग में करनी चाहिए। अपने प्रेम को कामयाब बनाने के ल‌िए माता की पूजा करें।
विज्ञापन

वृष राशि: प्यार का इजहार करने के ल‌िए सप्ताह का पहला भाग अच्छा है

3 of 13
वृष राश‌ि
सप्ताह के पहले भाग में आप रोमांस का भरपूर आनंद ले सकते हैं। रोमांटिक बातों का सिलसिला थमने वाला नहीं है। जिन्हें अपने प्यार का इजहार करना है वह सप्ताह के पहले भाग में कर सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है। इसलिए अपने अथवा प्रेमी की कमियों को नजर अंदाज ही करने में भलाई होगी। प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए नवरात्र में देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि: आपके बीच नजदीकी संबंध बनने की पूरी संभावना है

4 of 13
म‌िथुन
आपके प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के पहले दो भाग अनुकूल कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अगर आप दोनो एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिताना चाहते हैं और आप दोनों अपनी बहुत सी दबी इच्छाओं की पूर्ति भी इस समय में करना चाहते हैं तब आपको प्रेमी के सामने अधिकांश समय चुप रहना होगा। आप दोनों मस्ती भरा समय गुजारने की गुंजाइश रख सकते हैं। अपनी सेक्स लाईफ को भी इस सप्ताह के अंत में एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह का पहला भाग परेशानी वाला रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है लेकिन जल्द ही सब सामान्य भी हो जाएगा इसलिए दिमाग पर ज्यादा बोझ ना डालें। इस सप्ताह आपका मन कुछ विचलित देखा जा सकता है इसलिए आवश्यक है कि आप एक बार प्रेम संबंधों का मूल्यांकन करें और खुद को टटोलें कि आप जहां तक पहुंचे हैं, क्या वही आपका लक्ष्य था या अभी तक किसी मुकाम तक पहुंचे भी है या नही। प्रेमी के द्वारा आपको इस सप्ताह कहीं जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है लेकिन आप पहले यह तय कर लें कि वहां जाने से आप सहज भी महसूस करेगें या नहीं। बेहतर होगा क‌ि प्रेमी के साथ माता के मंद‌िर या क‌िसी तीर्थ यात्रा पर जाएं।
विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह का तीसरा भाग रोमांचक रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का पहला आधा भाग बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग से आपको अपनी गलती का एहसास हो सकता है और आप अपने प्रेमी से इसके लिए क्षमा भी मांग सकते हैं। इसके बाद अपनी लव लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं। ज‌िनके संबंध में ज्यादा परेशानी आ रही है उन्हें इस हफ्ते माता के मंद‌िर में जाकर पूजा अर्चना करनी चाह‌िए।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्यार के मामले में सप्ताह न‌िराशाजनक रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभ तो अच्छा ही कहा जा सकता है बल्कि रोमांस से भरा कहने में भी कोई परहेज नही है लेकिन दूसरे भाग में प्रेमी की कुछ बातें आपको अरुचिकर लग सकती है। आप यदि प्रेमी के साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर जाते हैं तो प्रेमी के खुलेपन से आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि आप अपने प्यार की नुमाइश नहीं करना चाहेगें। सप्ताह का अंतिम भाग भी बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। आप प्रेमी की बातों को अपने मन से लगाने के कारण व्यथित महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि: कुछ लोगों को इस हफ्ते प्यार हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आप प्रेमी जीवन को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आएंगे लेकिन अपने कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनों के कारण प्यार में बाधा महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आप छुट्टी होने के बावजूद घर पर ही आफिस बना लें अर्थात आफिस का बचा काम आप घर पर ला सकते हैं। लेक‌िन योजना बनाकर काम करेंगे तो रोमांस का भरपूर मजा आप दोनो ले सकते हैं। यदि आप अभी तक प्यार के रंग में नहीं रंगे हैं तो इस हफ्ते आपके जीवन में प्यार का रंग भर सकता है।

वृश्चिक राशि: आपस में मतभेद हो सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके रिलेशनशिप में अभी कुछ परेशानियां आने की संभावना बन रही है। इसका कारण आप दोनों के आपसी मतभेद हो सकते हैं। यदि आपने जल्द ही अपने इन मतभेदों को दूर नहीं किया तब आपका यह सप्ताह बर्बाद हो सकता है और सप्ताह का सारा समय आप लडाई-झगडे़ में गंवा सकते हैं। यदि मन अत्यधिक व्याकुल हो जाता है तब इन नवरात्र में आपको मां दुर्गा की शरण में जाना चाहिए।

धनु राशि: च‌िंता परेशानी के कारण प्यार में बाधा आएगी

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपको चिंताएं घेर सकती है और इस कारण आप अपने प्रेमी जीवन का लुत्फ भी नहीं ले पाएंगे। आपके दामन पर कुछ दाग धब्बे भी लग सकते हैं लेकिन आप अपनी राह पर आगे बढ़ते रहें, फालतू की अनावश्यक बातों से बचें। सप्ताह के बाकी भाग को आप अपने मनोनुकूल बिताने का प्रयास करें।

मकर राशि: अपने प्यार को समय दें, जीवन में आनंद म‌िलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह को किस तरह से रोमांचक बनाना है, इसकी तैयारी आप पहले ही करके रखें ताकी बेकार की बातों में समय नष्ट ना हो। आप मौज मस्ती का प्लान करें कि कैसे और कब क्या करना चाहिए। कभी कभी अपनी मस्ती के लिए दुनिया से कुछ समय अलग रहना चाहिए। आप कुछ समय के लिए भौतिक संसार को भूलकर केवल अपने और प्रेमी के बारे में सोचें। इससे पूरे सप्ताह की आपकी मानसिक थकान को आराम मिलेगा और आप फ‌िर से नई ताजगी का अनुभव करेगें।

कुंभ राशि : प्यार में ताजगी के ल‌िए कुछ नया करना होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
प्रेम संबंधों में घूमना-फ‌िरना, शापिंग करना या फ‌िल्म देखना अब कोई खास बात नहीं रह गई है। यह सब होते-होते आपको कुछ नयापन भी महसूस नहीं होगा क्योंकि आप इनके आदी हो चुके हैं। समय आ गया है कि आपको अपने संबंधों में कुछ नयापन और रचनात्मकता लानी होगी अन्यथा आप दोनों एक-दूसरे से मिलने से भी बचना आरंभ कर सकते हैं. संबंधों को ताजा बनाए रखने के लिए उसमें कुछ ना कुछ नयापन अवश्य लाते रहना चाहिए। आप इस सप्ताह को यादगार बनाने का प्रयास करें जिससे आपको परस्पर एक-दूसरे का साथ अच्छा लगे। अपने इस प्रयास को आप प्रेमी पर प्रकट ना कर के उसे एक सरप्राईज दें. इससे प्रेमी का प्यार ओर अधिक गहरा होगा। 
विज्ञापन

मीन राशि : आपके र‌िश्ते में प्यार का उफान बना रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आप इस सप्ताह के आरंभ में प्रेमी जीवन में एक नयापन सा महसूस करेगें क्योंकि पिछले कुछ समय में आप दोनों के मध्य जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थी, वह सब दूर हो चुकी होगी। बड़े ही प्यार से अपने प्रेमी को अपने प्रेम पाश में फिर से बांधने में आप सफल हो सकते हैं। काफी दिनों की खामोशी के बाद आप दोनो के मध्य की चुप्पी अब टूट जाएगी और बातचीत का सिलसिला फिर शुरु होगा। इसमें केवल और केवल प्यार भरी बातें ही शामिल होगी। आप दोनों एक-दूसरे को आलिंगनबद्ध करने के लिए भी बेचैन हो सकते हैं। आप मिलने का बहाना तलाश कर सकते हैं और इसके लिए प्लानिंग भी बनाना आरंभ कर देगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें