फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर का अंतिम दिन इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Fri, 30 Sep 2016 08:55 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
स‌‌ितंबर का महीना जाते जाते आपको खुश‌ियां देने वाला है या जीवन में कोई नई परेशानी। जान‌िए आज स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि क्या कहती है आपके ल‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः पर‌िवार से आर्थ‌िक सहयोग म‌िल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा।
साथी के दूर होने के कारण आप महसूस करेंगे कि आपसे लापरवाही बरती जा रही है, आप पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आप देखेंगे कि आपका साथी अपने कार्यकलापों में बहुत ज्यादा व्यस्त होने के कारण आपका भरपूर ध्यान नहीं रख पा रहा। अपने साथी को उसकी इस लापरवाही से खुले दिल से अवगत करायें, देखें कि आपसी प्यार एवं इमानदारी इन दूरियों को मिटा दे। यह कठिन समय जल्दी ही बीत जाएगा।
आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। आपको इसके लिये तारीफें भी मिल रही हैं। वैसे ये समय अपनी कड़ी मेहनत के मीठे फलों का आनंद लेने का है।
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचाएगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। इस तरह किसी भी सहायता के लिए आप अपने रिश्तेदार के प्रति कृतज्ञ रहें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें

3 of 13
वृष
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। अपने मित्रों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें।
आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा।
व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए।
आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं। अपना रात का खाना समय पर खाएं, तनाव कम करें, और ठीक खाना खाएं इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ होगी।

म‌िथुन राश‌िः आज मेहनत से कामयाबी प्राप्त करेंगे

4 of 13
म‌िथुन
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए।
रोमांस की दुनिया में आज के लिए आपकी सीख यही रहेगी कि अगर आप अपने पार्टनर से प्यार पाना चाहते हैं तो आपको भी वह उसे देना होगा। यह एकतरफा नहीं हो सकता। आप पहले पहल करें, आपका पार्टनर खुद ही अपनी भावना आपके सामने रख देगा। इससे बहुत सारे लोग आपसे मिलने की चाह रखेंगे।
आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिये।
यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है। इस अवसरों से भरे समय का पूरा आनंद उठाएं। 
आज आप मोटापे को लेकर परेशान रहेंगे और हार मानना चाहेंगे। परन्तु अन्त में आपको अपनी सोच बदलनी होगी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोचना होगा। आप इससे सम्बन्धित कुछ भी करें आपको इसका फल शीघ्र मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे।
आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे।
अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। कैरियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं। सब आपकी मेहनत से हुआ है, इसका लुत्फ उठाइये।
आज आपको कोई चोट लगने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। अगर आप रोज कम्प्यूटर पर बैठ कर काम करेंगे तो हो सकता है आप कलाई से सम्बन्धित चोट के शिकार हो जाएं। अपने शारीरिक व्यायाम में बदलाव लाइए, आंखों और अपनी कमर को भी आराम दीजिए। इन सब क्रियाओ को प्रयोग में लाने से आप बहतर महसूस करेंगे और आपके अन्दर काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।
यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी। 
आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। निवेश करने से पहले इस बात का जायजा ले लें कि इसमें जोखिम कितना है। अगर आपने आज सही फैसला लिया तो समझिए अगले दस साल में आप बड़े सुखी होंगे।
आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए बाहर जाकर ताजी हवा का लाभ उठाएं आज आपका मन अपना मन पसन्द भोजन बनाने को करेगा। आप खूब मस्ती करेंगे और ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहेगा। आज आप मस्ती करें, क्योंकि आज आपकी सेहत एक दम टिप-टॉप रहने वाली है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः दिन आपके रोमांस के लिए भाग्यशाली है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।
आज का दिन आपके रोमांस के लिए भाग्यशाली है। आप किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे और आपको अपनी जिंदगी में प्रेम का फूल खिलता नजर आएगा। आप इरादा ठीक रखें, रिश्ते बनाने की दिशा में अग्रसर हों। आप इस नए रिश्ते को एक खास रूप दे सकते हैं।
यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। इस अवसर को चूकें नहीं और घबराएं भी नहीं। 
अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। सकारात्मक सोचने से बल मिलता है, नकारात्मक सोच से आप अपना ही नुकसान करेंगे और अपना आर्थिक लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाएंगे।

तुला राश‌िः रचनात्मक क्षमता का प्रयोग लाभ द‌िलाएगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे।
अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। इससे आप कम समय में अधिक काम कर पाएंगे और बहस से भी बच सकते हैं।
अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का भी मौका मिलेगा। आपके हित में है कि आप नित नई आ रही तकनीक की जानकारी रखें। इस तरह आप जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर तो चलेंगे ही कि आप अपनी क्षमता भी साबित कर पायेंगे। यह सही समय है कि आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा को अपना आर्थिक लक्ष्य पाने की तरफ लगायें। समय को अपने पक्ष में करने का सबसे बढ़िया रास्ता है अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना।
आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक दृष्ट‌ि से लाभदायक है यह दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज लिए गए निर्णय का असर आपके भविष्य पर पड़ेगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जरूरत पड़े तो आप अपने परिजनों की मदद भी ले सकते हैं। वैसे आप खुद ही सही निर्णय ले पाने में सक्षम हैं।
आप आज विवाहेतर संबंध में अपने को फंसा पा सकते हैं। इस समय आप प्रलोभन से बचें । कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि यह आपको सिर्फ संकट और सिरदर्दी की ओर ले जाएगा।
आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें।
अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्ट‌ि से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।
आज आपके मन में अलग-अलग तरह से व्यायाम करने के तरीके घूमेंगे। जॉगिंग और वजन उठाने में आपका उत्साह नही बढ़ेगा। क्यों न आप कुछ अलग करें। आप तैरने जा सकते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ कोई खेल भी खेल सकते हैं। अगर आपको इन सबमें दिलचस्पी हो और मजा आए तो यह आपके लिए बहुत अच्छा होगा।

धनु राश‌िः जीवन में कुछ बदलाव होंगे, ज‌िनका पर‌िणाम अच्छा होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई कैरियर नहीं चुनना चाहिए। वही कैरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है अथवा आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र अन्यन्त्र जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिये सिद्ध कर दिखाएंगे। ये एक सकारात्मक मोड़ है, इसलिये घबराने की जरूरत नहीं है।
आज आप पाएंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आएंगे। उदाहरणस्वरूप यदि आपके पास अतिरिक्त नकद राशि है तो आप उसे शेयर बाजार में लगा सकते हैं हालाकि अब तक आपने ऐसे निवेश नहीं किये हैं। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। लेकिन आप यही विचार करें कि आपने जो कुछ भी किया है वह अच्छा है।
आज आप शारीरिक और मानसिक तौर से अच्छा महसूस करेंगे कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी। आपको दर्द जैसी तकलीफ भी नहीं होगी और आपका मन भी अच्छा रहेगा आज के दिन बस अच्छी सेहत पर ध्यान दें।

मकर राश‌िः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें।
आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। विवाहित जोड़ी पहले की तरह डेटिंग पर जाने की सोचें।
आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी ये सफलता बहुतों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगी। इसलिए आर्थिक प्रबंधन के लिए जो तरीके आपने अपनाये हैं उन्हें दूसरों से भी बांटिये ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। आपको यह अपने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए अगर आप अपने टिप्स उन्हें देंगे तो वे भी कुछ अच्छा कर सकेंगे।

कुंभ राश‌िः आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो-चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। थोड़ा समय लें। जल्दबाजी ना करें।
आज का दिन आप जनसंपर्क व विपणन में व्यस्त रहेंगे। यदि ये ही आपका कार्यक्षेत्र है तब आपकी व्यस्तता का अनुमान ही लगाया जा सकता है। यदि ये आपका क्षेत्र नहीं भी है तब भी आपको अपने आप को सभी के सामने रखने के लिये संपर्कों का सहारा लेना होगा।
आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइए, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
आज आप ध्यान की कला सीखना चाहेंगे और कम से कम श्वास और शान्त होने की क्रियायें करने पर ध्यान देंगे। इससे आपके मस्तिष्क को शान्ति मिलेगी। आज आप केन्द्रित होकर व्यायाम करें तभी आपका मूड और ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः अध‌िकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके द्वारा की गई मदद से आपका दोस्त बहुत खुश होगा।
आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी  इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें।
आज आपका दिन है। पिछले दिनों जो योजनाएं आपने बनाई, सब आज पूरी होती जाएंगी। आपकी जो जमा पूंजी है उसमें आज और बढ़ोतरी होगी। पैसा खर्च करने की बजाय कमाने पर ध्यान लगाइये। तरक्की के लिए कुछ आधुनिक कायदे कानून भी आपनाने होंगे। पैसा कमाने के साथ साथ जिन्दगी का लुत्फ उठाना भी सीखिये। जो राह आपने चुनी है, उस पर चलते रहिये। आप सही दिशा में जा रहे हैं।
आज तनाव से सावधान रहें यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानीयों से छुटकारा पा सकते हैं अगर आप तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें तो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें