फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हफ्ता प्यार के मामले में आपके लिए कितना भाग्यशाली है, जानिए।

Sat, 03 Dec 2016 09:06 AM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्‍यार
हफ्ते की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह का राश‌ि पर‌िवर्तन हो रहा है और यह शन‌ि की राश‌ि मकर में जाकर मंगल से म‌िल रहा है। शुक्र मंगल का संयोग आपके प्यार पर क्या असर डालेगा। क्या इस हफ्ते प्यार का इजहार आपके ल‌िए अनुकूल रहेगा या बात ब‌िगड़ जाएगी जान‌िए प्यार के मामले में यह हफ्ता कैसा है आपके ल‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: प्यार के इजहार में उतावलेपन से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
जिन लोगों के प्रेम संबध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन वह प्रेम का इजहार भी नहीं कर पा रहे हैं तब आपको अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचाना चाहिए परन्तु उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोडा इंतजार तो करना ही पडेगा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोडकर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राशि: अपने र‌िश्ते के बीच अहंकार न आने दें

3 of 13
वृष राश‌ि
इस सप्ताह आपकी ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबधों में आई दूरी आपको किसी और की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको सुकून मिल सकता है। आप फ‌िर से एक संबंध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्‍म नहीं हुआ है। दो नावों में सवारी ना कर के किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।

मिथुन राशि: प्रेमी से कुतर्क करने से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंध में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी है। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरुरी है अन्यथा ये बोझ लगने लगते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय मतभेद उभर सकते हैं इसलिए इस समय में आप कुतर्क से बचें। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेगें जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है।
विज्ञापन

कर्क राशि: इस हफ्ते लव आपस में तालमेल बनाए रखना जरूरी है 

5 of 13
कर्क राशि
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यूं आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरुरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करें, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होगें। आप एक कदम बढाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा, आप ऎसा कर के तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएं।
विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
शुरुआत में उलझनें आएंगी। लेक‌िन बाद में आप प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आगे बढ़े और मदमस्त शाम को रंगीन बनाते हुए एक-दूसरे को प्रेम की बारिश से सरोबार करें। सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा जिसे आप दोनों कभी भूलेगें नहीं। प्रेमी जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक भी है। ऎसा कभी-कभी होना जरुरी भी है ताकि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक समझ सकें।
विज्ञापन

कन्या राशि: सप्ताह के पहले दो तीन द‌िन प्यार के ल‌िए अनुकूल नहीं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभ‌िक समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। आपके ल‌िए सलाह है कि सप्ताह के मध्य भाग तक आप चिंतन करके देखें कि प्रेम संबंध को लंबे अरसे तक कैसे बनाए रखा जा सकता है। सप्ताह के मध्य भाग से आपके दिमाग की बत्ती एकदम से जल सकती है तब आप अपने चारों ओर के प्रेमी जोड़ो को देख कुछ प्रेरणा पा सकते हैं। ठीक भी है क्योंकि रोमांस के बिना प्रेम संबंध अधूरे व नीरस ही कहे जाते हैं। सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध फिर से परवान चढ़ सकता है लेकिन तब भी आपको कदम फूंक फूंक कर ही रखना चाहिए।

तुला राशि: सप्ताह मध्य के बाद प्यार की गाड़ी पटरी पर आ सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
इस सप्ताह का आरंभ तो ठीक होगा लेकिन फिर अचानक से आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है जिससे आपका प्रेमी हैरान रह सकता है। आपके लिए यह सप्ताह बस प्रेम संबंधों को चलाए या ना चलाएं की सोच में ही बीत सकता हैं। आप प्रेमी को किए वादों को भी भूल जाएंगे लेकिन सप्ताह मध्य बाद से आपको अपनी भूल का एहसास भी हो सकता है और आप अब इस भूल को सुधारने का प्रयास भी कर सकते हैं तो शीघ्रता से प्रेमी के पास जाएं और फिर से अपने जीवन में रोमांस भर लें।

वृश्चिक राशि: आपका प्रेमी आप पर हावी रह सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के आरंभिक समय में आप खुद में उस तरह की ऊर्जा महसूस नहीं करेगें जो आपके व्यक्तित्व की विशेषता होती है। आप प्रेम संबंधों को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ कसाव देखा जा सकता है अथवा आपका प्रेमी आप पर हावी रह सकता है। आपको इतना भी लचीला नहीं रहना है जिससे आपका प्रेमी आप पर अकारण हावी रहने का या अपनी मनमानी करने की कोशिश कर सके। प्रेमी के दबाव की वजह से आपका उस पर से विश्वास डगमगा सकता है इसलिए आप उतना ही झुके जिससे आपको बाद में तकलीफ ना पहुंचे।

धनु राशि: ग‌िले श‌िकवे के बाद लव लाइफ पटरी पर आएगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आपको अपनी लव लाईफ की ओर एक नजर डालनी चाहिए कि वह किस हाल में है क्योंकि पिछले कुछ समय से आप उतना समय ही नही निकाल पा रहे हैं जितना कि आपको प्रेमी को देना चाहिए। प्रेमी जीवन को छोड़ आप उन क्षेत्रों में बिजी हो गए जिनसे जीवनयापन होता है। आप अपनी जगह सही हैं और यहां ना आप दोषी होगें और ना ही आपका प्रेमी ही गलत है। आप दोनों के तर्क अपनी-अपनी जगह बिलकुल सही हैं। कुछ गिले-शिकवों के बाद आप फिर से लव लाईफ को पटरी पर ले आएंगे।

मकर राशि: दर्दे द‌‌िल आपको सता सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
अपनी लव लाईफ को छोड़ आप दूसरों के प्रेमी जीवन में सलाह देते नजर आ सकते हैं क्योंकि आपसे सलाह लेने वालों की लंबी लिस्ट आपके पास हो सकती है और आप जनाब खुद को सातवें आसामन पर समझ चुस्कियां ले-लेकर दूसरों को मशवरा देते देखे जा सकते हैं। जबक‌ि खुद आप कशमकश में रहेगें कि किसे दर्दे दिल का हाल बयां करें! और जरुरी नही कि आप दिल का हाल कह दें। यदि कोई इस लायक आपको लगता नहीं हैं तो जाने दें क्योंकि समय एक ऎसी चीज है जो सब ठीक कर देता है।

कुंभ राशि: म‌िलन के ल‌िए सप्ताह का पहला भाग अच्छा है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आप दोनों का काफी दिन से मिलन नहीं हुआ है तब उसके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है। आप दोनों सबसे छिपते-छिपाते कहीं मिलने का प्लान कर सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेमी के लिए कोई उपहार भी खरीदने का मन बना सकते हैं। आप प्रेमी को साथ ले उसकी मनपसंद की शॉपिंग भी करा सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी से कुछ बातें भी शेयर कर सकते हैं कि कैसे आप दोनो संबंध को अधिक से अधिक मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: इस हफ्ते प्यार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ का ग्राफ काफी ज्यादा उपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है। आपको इनमें संतुलन लाने का प्रयास करना होगा। सप्ताहांत में आप प्रेम संबंध में अपनी ओर से सुधार की पहल कर सकते हैं और किसी रोमांचक जगह पर आप दोनों साथ जा सकते हैं ताकि एक साथ समय बिताकर पिछली सारी कमी को पूरा किया जा सके। कहा गया है कि अंत भला तो सब भला ही भला है। इसलिए यदि आप दोनों फिर से एक हो जाते हैं तो फिर से आपकी प्रेम की बगिया महक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें