फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को शुक्र आ रहे हैं मकर राशि में, आपके लिए कितना शुभ फलदायी

Fri, 02 Dec 2016 08:47 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
venus planet
आज शुक्र ग्रह का राश‌ि पर‌िवर्तन होने जा रहा है। शुक्र मकर राश‌ि में आएंगे और मंगल के साथ इनका संयोग बनेगा। ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें।
सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा।
पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबरायें नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है।
अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे। अत: आप उन महत्वपूर्ण व्यवसायियों से व्यवसाय के अच्छे गुण अपनाने की कोशिश करें। वे व्यक्ति जो आश्वस्त हैं एवं व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं तथा वे आर्थिक जोखिम उठाने को तैयार हैं उन्हे अच्छे व्यवसाय के अवसरों की कोई कमी नहीं है।

म‌िथुन राश‌िः दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।
एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आएंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। इसलिए निवेश करने के मामले में अभी पुराने तरीकों पर ही कायम रहें। ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आप किससे क्या कह रहे हैं इस बात का ध्यान रखें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें।
व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी बौध्दिक क्षमता का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करना चाहिए। इससे आपको अपना प्रोजेक्ट जल्दी पूरा करने में तो मदद मिलेगी ही, नये–नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें। आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः संयम से काम लें, अपनो से व‌िवाद हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने से बचें।
आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है।
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।

तुला राश‌िः कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी। 
आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को ले कर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। अब तक जो काम रुके पड़े थे, वो आपके उच्च अधिकारी की सहायता से अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू हो जाएंगे।
यदि आपकी विदेशी संस्थाओं से साझेदारी है तो समय अच्छा है। अपने व्यापार और शिक्षा के विस्तार में इस मौके का इस्तेमाल करें। अपना हौसला बनाये रखें, आप पायेंगे कि आपको आपकी मेहनत का फल मिल रहा है।

वृश्च‌िक राश‌िः कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे। 
आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे।
इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो। मजबूत नींव रखने के लिए उपरोक्त बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।

धनु राश‌िः आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।
अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी विक्रय राशि को भी बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए बचाकर रखें।

मकर राश‌िः अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।
अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। इन रस्मों के बारे में आपके परिवार की भी पूर्ण सहमति होगी। आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्ध‌ि आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। तो इस मौके का लुत्फ उठाइए।

कुंभ राश‌िः रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक सहयोग मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर  आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है।
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। इस तरह किसी भी सहायता के लिए आप अपने रिश्तेदार के प्रति कृतज्ञ रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें