फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में आपके लिए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

Fri, 06 May 2016 12:11 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते ज्यो‌त‌िष की दृष्ट‌ि से दो बड़ी घटनाएं होने जा रही है। सूर्य के ऊपर से बुध गुजरेगा और गुरु वक्री चाल छोड़कर सीधी चाल चलना शुरु करेंगे। ऐसे में आपके ल‌िए यह यह हफ्ता प्रेम संबंध के ल‌िए कैसा रहेगा। क्या आप इस हफ्ते इजहार कर सकते हैं या अभी आपको रुकना चाह‌िए। ज‌िनके प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं उनके संबंध कैसे रहेंगे, जान‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राशि: इस हफ्ते कई लोगों के व‌िवाह की बात हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को परेशानी होने की संभावना है ज‌िनके अभी प्रेम संबंध चल रहे हैं। आपके ल‌िए सलाह है तनाव में रहने की बजाय आप अपनी बात पर‌िवार वालों के सामने रख दें नहीं तो सप्ताह का दूसरा भाग अध‌िक तनावपूर्ण हो सकता है। आपकी परेशानी से आपका प्रेमी भी दुखी रहेगा। सलाह है उत्तेजना और आवेग से बचें और संयम से काम लें।
विज्ञापन

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

3 of 13
वृष राश‌ि
वृष राशि: इस सप्ताह को आपके लिए मिश्रित कहा जाएगा लेकिन आप प्रतिकूल समय को भी अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आपके हाथ में है कि आप किस मूड में रहना चाहेगें। सप्ताह के आरंभ में अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने  जाएं लेकिन बाहर के खाने को एवॉयड ही करेगें तो स्वस्थ रहेंगे। हो सकता है मना करने पर प्रेमी की नाराजगी का सामना भी करना पड़े लेकिन आप उसे मना सकते हैं और रोमांस भरी बातों में उलझाकर माहौल को रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल रहेगा और आप दोनो एक रोमांटिक डेट को अपनी झोली में डाल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा परेशानी वाला अथवा आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। ऎसे में आपको प्रेमी से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा बिना किसी वजह के आप दोनों के मध्य कड़वाहट आ सकती है। आप चाहकर भी इस समय को बदल नहीं पाएंगे बेहतर है कि यह समय आप एकांत में व्यतीत करें।

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन राशि: यदि अभी तक आप अकेले हैं और प्रेम का इजहार किसी के सामने करना चाहते हैं तब सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल  है। आप एक अच्छी सी शाम को देखकर मन की बात रोमांट‌िक तरीके से कह दें। यदि सामने कहने में हिचक है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं।जिनका अफेयर पहले से ही चला आ रहा है उनके लिए भी सप्ताह का आरंभ बहुत बढिया कहा जा सकता है।यदि आप काफी समय से डिनर पर नहीं गए हैं तब एक कैंडिल लाईट डिनर आप साथ में करें। इससे आप दोनों के मध्य का रिश्ता फिर से तरोताजा हो उठेगा।
विज्ञापन

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि: सप्ताह का आरंभ एक रोमांट‌िक डेट से हो सकता है। इस डेट की आवश्यकता आप दोनों के र‌िश्ते को और मजबूत बनाने का काम करेगा। इसलिए आप एक रोमांचक जगह का चुनाव करें और सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर केवल और केवल प्रेमी का ख्याल करें। साथ में समय बिताने से आपके प्रेमी जीवन में एक नई ताजगी का संचार होगा। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। सप्ताहांत में कुछ आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
वैसे तो आपके लिए सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा लेकिन बीच-बीच में आप अपने क्रोध पर से नियंत्रण खो सकते हैं जिससे आपके प्रेमी का मूड चौपट हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अनुकूल समय को अपने हाथ से जाने ना ना दें और अपने डोमिनेटिंग नेचर को थोडा सा मोल्ड करने का प्रयास करे। भले ही प्रेमी आपका है लेकिन स्वतंत्र रहने का अधिकार उसका भी है और आप उसकी ईच्छाओं का दमन नहीं कर सकते हैं। आपके दबाव में आकर वह आपकी बात मान भी ले मगर भीतर मन में टीस तो उठेगी ही। पिछली सभी बातों को भुलाकर आप प्रेमी से वादा करें कि फिर कभी दिल दुखाने वाली बात नहीं होगी। सप्ताह का अंतिम भाग रोमांस में बीतेगा। आप दोनों और अधिक करीब आ सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: रुठने मनाने का स‌िलस‌िला चलता रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि: सप्ताह का आरंभ आपकी पार‌िवारिक जिम्मेदारियों से हो सकता है। किसी आवश्यक काम के चलते आपको अपने घर परिवार की ओर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है जिस वजह से आप प्रेमी की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके प्रेमी के नाराज होने के पूरे योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य भाग का समय आप दोनों का रुठने मनाने में व्यतीत हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप दोनों आध्यात्मिकता के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं जहां आपको एक सुकून मिलेगा और पिछली सभी गलतियों को भुलाकर आप एक नए सिरे से शुरुआत करने की सोच सकते है। आपका झुकाव कुछ सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यों को करने की ओर भी हो सकता है।

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला राशि: आप इस सप्ताह के आरंभ में अपने व्यवसायिक क्षेत्र पर ज्यादा ही मशगूल रह सकते हैं जिस कारण आप दोनों के मध्य बातचीत होने की संभावना कम ही बन पाएगी। शायद आप प्रेमी के मैसेज का जवाब भी देने में खुद को सहज ना पाएं। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपकी तरक्की का कारण भी बन सकती है, इसलिए प्रेमी आपको शिकायत भी नहीं करेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों एक साथ समय बिता सकते हैं लेकिन किन्हीं पुरानी बुरी बातों का जिक्र आप भूलकर भी ना करें अन्यथा तनावग्रस्त स्थिति पैदा होते देर नहीं लगेगी। भावनात्मक रुप से आप ही ज्यादा आहत होगें। प्रेमी से बहुत ज्यादा अपेक्षा रखना आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक राशि: यदि आप प्रेम संबंधों में विस्तार चाहते हैं आपको बाकी कामों से छुट्टी ले लेनी चाहिए। मन ही मन आप प्लानिंग तो बहुत करते हैं लेकिन जब उन्हें लागू करने की बात सामने आती है तब चुप्पी साध लेते हैं। समय आ गया है कि आप प्रेम संबंधों को और आगे बढ़ाएं और प्रेमी को भी अपनी ओर से आश्वस्त करें। यदि आप चाहते हैं कि प्रेमी आपसे प्रभावित हो तो अब समय आ गया है कि आप लाईम लाईट में आएं और कुछ ऎसा करें जिससे प्रेमी के साथ अन्य लोगों को भी विश्वास हो कि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं, ऎसे ही टाईम पास नहीं कर रहे हैं। अपने मन की बात को आप किसी खास मित्र से शेयर कर सकते हैं कि आपको किस दिशा में और किस योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राशि: सप्ताह का आरंभिक समय आपके मनोनुकूल हो सकता है लेकिन बाद का समय परेशान‌ियों वाला रह सकता है। यदि प्रतिकूल समय होता है भी तब आपको हतोत्साहित होने की जरुरत नहीं हैं और ना ही अपनी ऊर्जा को लड़ाई झगड़े में खतम करें।एक - दूसरे को समझे और बात अभी समझ नही आ रही है तब दूरी बनाकर चलें।जब मन और मस्तिष्क शांत हो जाए तभी प्रेम भरी बातें करें।आप छोटी - छोटी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देना बंद करें और प्रेमी की भावनाओं को भी समझें।वह आपकी निजी प्राँपर्टी नहीं है जिसे आप जब चाहे जैसा चाहे व्यवहार करें।प्रेम संबंधों से आपको परेशानी होने लगी है तब कुछ समय के लिए विराम दें।

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राशि: जरुरी नहीं कि आप जिसे प्यार करते हैं वह आपकी आज्ञा का सदा ही पालन करता रहे, कभी कभार आपको ना भी सुननी पड़ सकती है। इसका अर्थ यह नहीं कि प्रेमी आपसे मोहब्बत नहीं करता है। आपको ना सुनने की आदत भी डाल लेनी चाहिए। इस सप्ताह ऎसा ही कुछ हो सकता है कि प्रेमी आपकी किसी बात से असमति जता सकता है। इससे आपकी ईगो को ठेस पहुंच सकती है और आप दोनों के मध्य विचारों का टकराव हो सकता है। ऎसी स्थिति का सामना आपको सप्ताह के अंत में ज्यादा करना पड़ सकता है। ऎसी परिस्थिति में आपको बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए और ना ही आवश्यकता से अधिक अपना रिएक्शन ही देना चाहिए। आप सोचने का प्रयास करें कि हर समय अपनी मनमानी चलाना भी तो सही नहीं है। एक स्वस्थ संबंध का आधार स्वस्थ मन व विचार होते हैं और इन्हें आपको भी अपनाना चाहिए।

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राशि : यदि आप किसी को चाह रहे हैं अथवा आपके प्रेम संबंध बने हुए हैं तब क्या आपके प्रेमी तक आपकी सकारात्मक ऊर्जा पहुंच रही है या आप ऎसे ही समय व्यतीत करते जा रहे हैं। कभी आपने देखा है या अनुभव किया है कि आपके प्रेमी जीवन में नीरसता तो नहीं आ गई है! अपने प्रेमी जीवन को एक बार खंगालने का प्रयास करें और जाने कि कहा, किससे, क्या चूक हुई है। अभी समय हाथ से निकला नही है आप अभी भी प्रेमी जीवन को रोमांचक बना सकते हैं।इसके लिए बस दिल खोलकर प्रेमी के सामने रखना होगा और कुछ समय आप दोनों को साथ में बिताना पड़ेगा। यदि आप फ्री होते हैं तब प्रेमी को इस बात का पता चलने दें ताकि वह खुद ही आपसे संपर्क बना ले।कहीं ऎसा ना हो कि आप शरमाते रह जाए और समय हाथ से निकल जाए।
विज्ञापन

प्यार में आपके ल‌िए इस हफ्ते क्या नया होने वाला है

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राशि : सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए किसी बात को भी प्रेमी से छिपाने का प्रयास ना करें। गलतफहमी भी पैदा होने की संभावना बन रही है इसलिए अपने आसपास की घटनाओं पर निगाह खुली रखें। सप्ताह का बाद का समय आपके लिए अच्छा ही रहेगा। आप प्रेमी जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आप जान बूझकर ऎसा कोई भी काम ना करें जिसका आपको बाद में बहुत ज्यादा पछतावा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें