फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के मामले में कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा सप्ताह

Sat, 01 Apr 2017 03:16 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : source
महीने के इस पहले सप्ताह में कुछ राशि वालों को उनके सपनों का साथी मिल सकता हैं। देख‌िए आपके प्रेम संबंध के ल‌िए यह हफ्ता कैसा है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: मिला जुला रहेगा सप्ताह

2 of 13
मेष राश‌ि
प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह मिला जुला रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में आपके नए संबध बन सकते हैं और यदि संबंध बने हुए है तब उनके आगे बढने की संभावना बनेगी। विवाह की बातचीत चल रही है तब उसके आगे बढने की गुंजाईश बनेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बन सकता है। गुप्त संबंध बनाए रखने वालों के लिए यह परीक्षा की घड़ी हो सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके मन को उल्लास से भर सकता है। प्रेम संबंधों में जो भी दिक्कतें आई होगी वह सभी किसी मित्र की मध्यस्थता से दूर हो सकती है। आपको अपनी मनमर्जी चलाने की बजाय प्रेमी की सलाह पर भी विचार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: प्रेम संबंध स्थापित करने में मित्र की करेंगे मदद

3 of 13
वृष राश‌ि
इस सप्ताह आप अपने किसी मित्र के प्रेम संबंध स्थापित करने में उसकी मदद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने पर सुकून की प्राप्ति होगी। यदि आपके प्रेम संबध भी अभी बनने हैं तब आपको खुद पता नहीं चलेगा कि कब कौन खुद को आपसे मिलवा दे। इस खास से आपकी यह मुलाकात मित्र की पार्टी में भी हो सकती है जिसे पहचानना आपका काम है। आप मदद तो कर देगें लेकिन मदद करने के चक्कर में आप पर आरोप -प्रत्यारोप भी लग सकते हैं, लेकिन आरोपों की परवाह न करते हुए आप अपने निर्णयों पर अडिग रहें और यही आपका एक सकारात्मक पहलू है। 

म‌िथुन राश‌ि: सप्ताह के अंत में मिलकर बनाए खास प्रोग्राम

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है, लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ सा जाता है । आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। इसलिए अपने मूड को रोमांटिक बनाते हुए सप्ताह के अंत में कुछ खास करने का प्रोग्राम आप दोनों मिलकर बना सकते हैं, जिससे नजदीकियां बढ़ेगी । 
विज्ञापन

कर्क राशि: दोनों सेहत का रखें ध्यान

5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें। किसी पार्टी या क्लब में भी भी देखकर भी ड्रिंक्स लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ठंडा गर्म देखकर ही कुछ पीएं। नहीं तो गला खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: साथी की भावनाओं की करें कद्र

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बना देते हैं। जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है। कोई आपको प्रेम करें तो उसके एवज में केवल प्रेम ही मिलना चाहिए न कि कोई चिंता। आप ये याद रखे कि प्रेमी आपके लिए जो भी कर रहा है वह केवल प्रेम में कर रहा है। इसलिए उसकी भावनाओं की भी पूरी तरह से कद्र करें। यह सप्ताह पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप प्रेमी के साथ का भरपूर मजा लेगें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: पक्ष के रहेगा सप्ताह

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
डरने की जरूरत नहीं है, खुलकर अपनी बात को साथी के सामने रखें। डर की वजह से या शर्मीलेपन की वजह से बहुत सी बातें आपके भीतर ही दबी रह जाती हैं। मन की बातों को कहने में शर्माएं नहीं, दिल खोलकर बात करें। वैसे तो आप बातूनी है लेकिन जहां दिल की बात आती है आप चुप हो जाते हैं जबकि ऐसा नही होना चाहिए। अपने प्रेमी के साथ क्लब आदि में जाएं और मौका देखकर दिल की बात सामने रख दें। प्यार तभी सफ़ल होगा जब आप एक-दूसरे पर विश्वास कर के मन की बात कहेंगे। जो सिस्टम आप स्थापित करना चाहते हैं हो सकता है कि शुरुआत में आपको डर लगें, लेकिन बाद में सब सामान्य हो जाएगा क्योंकि यह सप्ताह आपके पक्ष में है।

तुला राश‌ि: साथी को दें आजादी 

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद का समय आप अपने अनुसार ही बिताएंगे। एक बात और आप यह जानने की करें कि आप जो भी करने जा रहे हैं क्या वो सही चयन है? बाद में किसी तरह का कोई पछ्तावा तो आपको नहीं होगा? इन सब बातों पर गौर फ़रमाकर ही आगे बढे। फ़िलहाल आपको सभी कुछ भूलकर मस्ती भरे मूड से प्रेमी के साथ का मजा लेना चाहिए। आप जिसे चाहते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका उस पर पूर्ण रुप से अधिकार हो गया है! मतलब आपके प्रेमी की कुछ अपनी स्वतंत्र जिन्दगी भी है जिसे वह अपनी मर्जी से जैसे चाहे बिताए। आपका उसकी निजी जिन्दगी में किसी तरह का भी दखल आपके प्रेमी जीवन को तबाह कर सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: किसी​ की भावनाओं का ना उड़ाए मजाक

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप किसी की भावनाओं से नही खेल सकते हैं और यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको यह काफ़ी महंगा पड सकता है। आप इस सप्ताह खुद को प्रेमी से भिन्न किसी अन्य की ओर खिंचा सा महसूस कर सकते हैं। यह आपके प्रेमी के साथ धोखा होगा, इसलिए आप प्रेमी से वादा कर सकते हैं कि आप उसके भरोसे को कभी नहीं तोडेगें। आप प्रेम संबधों में पारदर्शिता बनाए रखें। यदि आप विवाहित है तब भी आप किसी की तरफ़ आकर्षित हो सकते हैं और उस व्यक्ति को अपनी बातों में फ़ंसाकर उसे इस्तेमाल करने की सोच मन में आ सकती है लेकिन यह कतई उचित नहीं है। अपनी इस हरकत पर आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।

धनु राश‌ि: साथी के साथ बाहर लड़ाई से बचें

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन मध्य व अंतिम भाग ज्यादा सुखदायी नहीं कहा जा सकता है। आरंभिक भाग में आपके प्रेम संबंध सुखद अहसास की अनुभूति करा सकते हैं। आपका प्रेमी आपके साथ घूमने फ़िरने भी जा सकता है। आप प्रेमी के साथ हैं तब आप दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी से पंगा ना ले और ना ही किसी तरह का अहंकार दूसरे के सामने प्रकट होने दें अन्यथा हाथापाई की नौबत तक आ सकती है। अपने उग्र रुप को हर जगह उजागर करना कोई समझदारी या गर्व की बात नहीं है।

मकर राश‌ि: साथी के अलग होकर बिताएं कुछ समय

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बाते हो रही हैं, लेकिन फ़िर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला महसूस करते हैं। इसके बारें में सोचें। सारी परेशानियों को एकतरफ़ रखते हुए आप प्रेमी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो, ताकि आप सब कुछ भूलकर इस समय का आनंद ले सकें। यदि प्रेमी के साथ नहीं जाना चाहते तब इस हफ़्ते कुछ समय अपने लिए निकालें, केवल अपने लिए। कोई मित्र या प्रेमी भी आपके साथ ना हों। मोबाईल फ़ोन आॅफ़ करें। किसी तरह का कोई कम्यूनिकेशन आप किसी के साथ भी ना रखें। टीवी देखे या इंटरनेट पर कुछ काम की बातें सर्च करें। 

कुंभ राश‌ि: बेकार की बातों पर ध्यान ना दें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
बेकार की बातों को अपने जहन में ना लें। प्रेमी के साथ इस रोमांटिक मौसम का लुत्फ़ उठाएं। फ़िजूल की बातों में वक्त की बर्बादी है, अपने शरीर को थोडा आराम दें और प्रेमी के साथ प्यार के लम्हे बिताएं। आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह पूरा आपके पक्ष में बना रहेगा। अब यह आपके हाथ में है कि इन अनुकूल परिस्थितियों का कितना मजा आप ले सकते हैं। यह सुनहरा अवसर यदि हाथ से निकल गया तब आपको बाद में अफ़सोस भी हो सकता है। इसलिए कुछ समय के लिए काम को विराम दें और रोमांस का मजा लें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: शुरुआती समय आपके अनुकूल

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह प्रेमी से मिलने का प्रोग्राम बनता बिगड़ता सा नजर आता है। आप अन्य कामों में इस कदर उलझे हुए हैं कि चाहते हुए भी आप समय नहीं निकाल पा रहे हैं। सप्ताह का शुरुआती समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। मध्य व अंतिम भाग फ़िर भी कुछ अनुकूलता लिए हुए हो सकते हैं। आपके आने की खबर सुनते-सुनते प्रेमी भी निराश हो जाएगा, लेकिन आपकी उलझने शायद ही कम हों। आप वादा तो करते हैं, लेकिन फ़िर उसे निभाने में आनाकानी भी बहुत करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें