अप्रैल के इस महीने में आपको मिलेगी सफलता या अभी करना होगा और इंतजार। पढ़े मासिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: धैर्य से करें सभी काम
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
लंबे समय से चली आ रही आपकी समस्या इस माह में खत्म हो जाएगी और आपके सभी काम पूरे भी होंगे। महीना थोड़ा वयस्त रहेगा। आपका महीना भाग दौड़ से भरा रहेगा। इस माह आप किसी भी जल्दबाजी से बचें और जरूरत पड़ने पर किसी बुजुर्ग की सलाह लें। अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी में धैय व संयम बनाए रखें। जल्दबाजी के कारण आपकी जिंदगी में परेशानियां आ सकती है। माह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने की संभावना है। आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यो में आपका धन खर्च होगा। यही नहीं किसी कानूनी मामले में फंसने के कारण भी आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध के मामले में इस महीने आपको थोड़ी निराशा मिल सकती है। हो सकता है आपको चोट भी पहुंचे। रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। सेहत के लिहाज से यह महीना आपके विपरीत है। दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। इसीलिए इस महीने वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
वृष राशि: माह का अंत रहेगा शुभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
महीने की शुरुआत में आप में एक अलग ही ऊर्जा दिखेगी। लेकिन इसके कारण जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। शेयर बाजार आदि से जुड़े निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। घर में कीमती सामान का ध्यान रखें। महीने के शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ेगे और आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। कोई भी चीज उधार ना खरीदें। चोट लगने व झगड़ा होने की संभावना है। मेहनत के बाद भी उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिल पाएंगे। लेकिन माह मध्य में शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। बाद में आपको सफलता मिलेगी। सरकार या फिर सरकारी काम से जुड़े लोगो को लाभ मिलेगा। माह के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय आपके पास धन तो आएगा ही, लेकिन उतनी ही तेजी से निकल भी जाएगा।
मिथुन राशि: शुभ समाचार मिलने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
वित्तीय मामलों में प्रगति की संभावना है। नौकरी भी सही से चलेगी। फिर भी आपको काम के कई दरवाजे खुले हुए नजर आएंगे। जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपके पास बहुत सारी योजनाएं आएगी, जिस पर आपको काम करना है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप पाएंगे कि इस माह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। छात्र इस महीने थोड़ा तनाव में रहेंगे। नए प्रोजेक्ट वर्ग और असाइनमेंट की वजह से उनका पूरा महीना व्यस्त रहेगा। माह में अंतिम में जीवनसाथी के करीब आएंगे और परिवार से साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: कठिन रहेगा माह
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह महीना आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। अपना वाहन संभलकर चलाएं। जमीन, जायदाद, कैमिकल आदि व्यवसाय के बारे में सोच समझकर निर्णय लें। सरकारी कामकाजों से बचें। माह के शुरुआत में आपको सेहत से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अनजाना डर परेशान करेगा। चिंता ना करें, क्योकि यह समस्या अधिक समय के लिए नहीं हैं। माह के अंत तक लाभ मिल सकता है। भाई बहन के बीच आपसी संबंध भी सुधरेंगे। फिर भी इन सबके बीच आपका मन बैचेन रहेगा। माह खत्म होते होते थोड़ी निराशा होगी और झगड़े भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: परिवार के साथ जा सकते है बाहर घूमने
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
जमीन से जुड़े कार्यो के लगे लोगो के लिए यह महीना लाभ लेकर आया है। इस महीने उनका मान सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए यह महीना बिल्कुल सही है। हालांकि सब कुछ सही चलने के बाद भी माह के बीच में आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है और इस कारण आपके कई महत्तवपूर्ण फैसले भी अटक सकते हैं। पूरे आत्मविश्वास के कारण अपने काम पर ध्यान दें। इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा मन मुटाव हो सकता है। इसीलिए सावधान रहे। बाद को ज्यादा ना बढाएं। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: विदेश जाने का संयोग
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
पिछले समय की गई मेहनत का फल आपको इस माह में मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगो के लिए यह महीना महत्वपूर्ण है। विदेश जाने का संयोग बन रहा है। इस माह धार्मिक आयोजन, आध्यात्मिक कार्य, जनसेवा, नए आयोजन हो सकते हैं। अविवाहित युवक-युवतियों को जीवन साथी की खोज में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों को व्यवसाय में विस्तार के बारे में नए विचार आएंगे। माह के अगले पखवाड़े में शरीर अस्वस्थ रहेगा। खास कर आँख सम्बंधित शिकायत हो सकती है।
तुला राशि: संवदेनशील ना बनें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस माह आपको अपने गुस्से में काबू रखना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। व्यवसाय और नौकरी में विपक्षी सिर उठाएंगे। शुरुआती समय में आप में कलात्मकता, सृजनात्मकता अधिक देखने को मिलेगी। विचारों में नयापन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। ज़मीन जायदाद के कागज़ात बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। कम दूरी की यात्रा होगी। इस माह आप अधिक संवेदनशील ना बनें। अपनी बात को स्पष्ट रखें और गलतफहमी ना होने दें। किसी भी कानूनी मामले में कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। माह में आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण चिंता भी रहेगी।
वृश्चिक राशि: लोन लेकर शुरू ना करें कारोबार
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
लगातार काम करने के कारण इस माह आप नौेकरी में बोरियत महसूस करेंगे। इसीलिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं। व्यापार में लाभ मिल सकता है और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। माह का शुरुआती समय तो आपका अच्छा रहेगा, लेकिन मध्य में आपको शांति बनए रखनी होगी। अगर आपने गुस्से को हावी होने दिया तो आपको नुकसान भी हो सकता है। इस माह आप लोन लेकर कोई भी कारोबार शुरू ना करें। जमीन, मकान या अचल संपत्ति से संबंधित व्यक्ति सरकारी कागज़ातों को ठीक से पढ़ने के बाद ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे। आप काम का बोझ बढ़ने से धीरे धीरे थकावट महसूस करेंगे। इसके अलावा आप सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों व अन्य चैट एप्लीकेशन्स के ज़रिए कम्युनिकेशन को विस्तार देंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य हो सके तो टाल दें।
धनु राशि: अहंकार पर लगाएं लगाम
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस माह आप भूमि संबंधित कामों के व्यस्त रहेंगे। जमीन, निर्माण कार्य, खेती जैसे काम में आपको सफलता मिलेगी। गुस्सैल स्वभाव के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते है। विचारों में तेजी से परिवर्तन आएंगे व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में तकलीफ हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह है। लंबी यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में आपत्ति नही आएगी, परंतु कम्युनिकेशन गैप न रहे इस बात को ध्यान में रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता और वर्चस्व बढ़ेगा परंतु अहंकार पर अंकुश नहीं रखेंगे तो दूसरों की नज़र में आप कठोर साबित होंगे। माह के अंतिम चरण में दुर्घटना से बचें।
मकर राशि: आंख बंद करके ना करें निवेश
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस माह आपके सितारे पूरी तरह बुलंद हैं और समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। किसी छोटी यात्रा का योग है। आपको सब कुछ मेहनत से मिलेगा, इसलिए मेहनत करते रहें। सफलता मिलने से अहंकार बढ़ सकता है। संतान और कर्म के मामले में आपके विदेश संबंधित कार्य पूरे होंगे। उसमें आपको खर्च करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। शेयर बाज़ार आदि में आंख मूंदकर निवेश न करें।
कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन में परेशानी आने के संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस माह में आप को वैवाहिक जीवन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप थोड़ा सा समझौतावादी रवैया अपनाकर चलें। किसी विवाद में ना पड़ें। यात्रा रद्द करना अच्छा है। संतान से सबंधित थोड़ी परेशानी आ सकती है। अचानक खर्च के लिए तैयार रहें। बार बार सोच में परिवर्तन आने से आप का ध्यान काम में एकाग्र नहीं होगा और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। वाहन के लिए खर्च करना पड़ सकता है। गलत संगत में पड़ सकते हैं। आयात-निर्यात के काम में विस्तार की संभावना है।
महीने का शुरुआती समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन बाद में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। माह की शुरुआत में आपके आय-व्यय का पलड़ा संतुलित रहेगा। मकान व वाहन के कागज़ात बनवाते समय सवाधान रहें। धार्मिक मामलों में पैसा खर्च होगा। विदेश यात्रा एवं विदेश संबंधित कामकाज में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध नाजुक रहेंगे। आपकी ज़िद और बोली से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है।