फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक प्रेम संंबंध्ाी राशिफलः इस हफ्ते इन राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध

Fri, 03 Jun 2016 11:31 AM IST
चन्द्रप्रभा/ ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
love
इस हफ्ते स‌ितारों की चाल का आपके र‌‌िश्ते और प्रेम संबंध पर कैसा असर रहेगा, क्या आपका अपने प्रेमी से व‌िवाद होगा या प्रेमी से आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। कुछ राश‌ियों में प्रेम के अच्छे योग बने हुए हैं, देख‌िए आपके ‌ल‌िए इस हफ्ते स‌ितारे क्या कह रहे हैं।
विज्ञापन

मेष राशि: सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी के साथ घूमने भी जा सकते हैं

2 of 12
मेष राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा ही कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी के साथ घूमने भी जा सकते हैं। हां लेकिन एक बात का ध्यान यह रखें कि यदि कुछ खलबली सी आपके प्रेमी जीवन में चल रही है और आप दोनों ही उससे बचने का प्रयास करते आ रहे हैं तब आपको पहले उस हलचल को शांत करना चाहिए अन्यथा एक दिन अचानक से बम फूटता ही नजर आएगा। यह बम का गोला घूमने जाने पर फूटे, बेहतर है आप दोनों मिलकर कोई हल खोजें। यदि आप जानते हैं कि कुछ गलत होने जा रहा है तब उसको यहीं रोके और समस्या का समाधान निकालें।
विज्ञापन

वृष राशि: मन अशांत होगा और आपको सूनी राते भी काटनी पड़ सकती है

3 of 12
वृष
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। इस सप्ताह में आपको कई तरह के खट्टे मीठे अनुभव अपने प्रेमी जीवन में हो सकते है लेकिन आपको परेशान नहीं होना चाहिए और ना ही अपने प्रेमी को लेकर किसी गलत निर्णय पर ही पहुंचना चाहिए। आप अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखें। आप प्रतिकूल परिस्थितियों में चुप्पी साधे रहेगें तो समय आसानी से निकल जाएगा। आप प्रेमी जीवन में घटने वाली छोटी-मोटी बातों को बहुत ज्यादा दिल से लगाकर ना बैठे। इससे आपका मन ही अशांत होगा और आपको सूनी राते भी काटनी पड़ सकती है। मामूली बातों पर से ध्यान हटाएं और साथ ही प्रेमी की हर बात पर टिप्पणी करना बंद करें।

म‌िथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए कुछ परेशानी से हो सकता है

4 of 12
म‌िथुन राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए कुछ परेशानी से हो सकता है। आपको मानसिक चिंताएं घेरे रह सकती है अथवा आप किसी एक बात को अपने मन में घर करने दे सकते हैं। इससे आपका मन बहुत पीड़ा में देखा जा सकता है। आपका प्रेमी आपकी इस पीड़ा को दूर करने का प्रयास कर सकता है यदि आप उसे मन की बात कहें। आप परेशान होकर अपना आत्मविश्वास कमजोर ना करें। प्रेमी जीवन पर भी आप इसका प्रभाव देख सकते हैं। अपने मन से इस अनजान भय को निकाल फेंके और बिना कारण किसी वहम में ना पड़े। मन को शांत रखने का प्रयास करेगें तो अवश्य हो ही जाएगा। 
विज्ञापन

कर्क राशिः सप्ताह अनुकूल व रोमांटिक रहेगा

5 of 12
कर्क राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल व रोमांटिक कहा जा सकता है। आप प्रेमी जीवन की गागर में गोते लगाते नजर आएंगे। आपका प्रेम अपनी चरम सीमा पर होगा और तीज के अवसर पर आपके प्रेम की पींगें भी बढ़ती नजर आएंगी। यदि आपका प्रेम अभी नया नया ही आरंभ हुआ है तब आपके पौ बारह होते दिखाई देगें। आप दोनों का सारा समय रोमांटिक बातों में ही बीतता नजर आएगा और आप हर समय रोमांस भरी बाते कर सकते हैं। एक-दूसरे को बेहतर जानने के लिए आप दोनों डेट पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। प्रेमी जीवन की यह नैया आपकी प्रेम सागर में गोते लगाती नजर आएगी। आप दोनों दो जिस्म होते हुए भी एक जान बनकर रहेगें।
विज्ञापन

स‌िंह राशि: सभी के सामने अपने प्रेम का प्रदर्शन न करें

6 of 12
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह का आरंभ तो अच्छा ही कहा जा सकता है बल्कि रोमांस से भरा कहने में भी कोई परहेज नही है लेकिन दूसरे भाग में प्रेमी की कुछ बातें आपको अरुचिकर लग सकती है। आपको उसके व्यहार से अभद्रता झलक सकती है। आप यदि प्रेमी के साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर जाते हैं तो प्रेमी से कहें कि प्रेम की नुमाईश वह सरेआम ना करें। रोमांस का अर्थ यह नही कि आप आपत्तिजनक बातों को खुलेआम सभी को दिखाएं। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति एकांत में जाकर कर सकते हैं। अपने प्रेमी की कुछ ऎसी ही हरकतों से आप निराश हो सकते हैं। आप शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं और इस कारण थोड़ी शर्मिंदगी भी आप महसूस कर सकते हैं। आपको भीतर ही भीतर परेशान होने की बजाय प्रेमी से कुछ मुद्दों पर बात कर लेनी चाहिए। आप बात करेगें तो अवश्य ही उसे समझ आ ही जाएगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपके प्रेम संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

कन्या राशिः सप्ताह पहला आधा भाग अनुकूल नहीं है

7 of 12
कन्‍या राश‌ि
आपके लिए सप्ताह पहला आधा भाग बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद का भाग आप कुछ एंजोय अपनी लव लाईफ में कर सकते हैं। यदि आरंभिक समय को आप एक सुनियोजित तरीके से बिताने का प्रयास करते हैं तब शायद आपको ज्यादा तकलीफों का सामना ना करना पड़े। हो सकता है कि इस समय आपको विरह अग्नि से होकर गुजरना पड़े अर्थात आपका अपने प्रेमी से कोई संपर्क ना हो पाए। आप किसी भी तरह से उससे मिल ही ना पाएं और ना ही बात ही करने का कोई माध्यम आपको मिल पाए। आप अपने मित्रों की बातों में आकर इस प्रेमी जीवन को एक प्रतिस्पर्धा भी बना सकते हैं। जैसे कि आप अपने ही मित्रो की लव लाईफ को अपने प्रेमी जीवन से तोलना आरंभ कर सकते हैं। ऎसा करना आपकी मूर्खता ही होगी इसलिए दूसरों के बहकावे में ना आकर अपनी अक्ल से काम लें। 

तुला राशि: आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके रिलेशनशिप में अभी कुछ परेशानियां आने की संभावना बन रही है। इसका कारण आप दोनों के आपसी मतभेद ही होगें। यदि आपने जल्द ही अपने इन मतभेदों को दूर नहीं किया तब आपका यह सप्ताह भी बर्बाद हो सकता है और सप्ताह की छुट्टियां भी आप लडाई-झगडे़ में गंवा सकते हैं। आप अपनी जिद को छोड़कर सुलह करने का प्रयास करें, जो समय बीत गया वह फ‌िर वापिस नहीं आएगा। सुनहरे समय को हाथ से निकलने देना आपकी अक्लमंदी नहीं कहलाएगी। आपके कुछेक मित्र आपका समझौता कराने का प्रयास भी करेगें लेकिन आपको अपने संबंधों में इस सप्ताह कमी का अहसास ही रहेगा। जो बात पहले थी वैसा कुछ भी नजर नहीं आएगा।

धनु राशि: सप्ताह की शुरुआत प्यार मुहब्बत से होगी 

9 of 12
धनु राश‌ि
सप्ताह को किस तरह से रोमांचक बनाना है, इसकी तैयारी आप पहले ही कर के रखें ताकी सप्ताह बेकार की बातों में नष्ट ना हो। आप मौज मस्ती का प्लान करें कि कैसे और कब क्या करना चाहिए। कभी कभी अपनी मस्ती के लिए दुनिया से कुछ समय अलग रहना चाहिए। आप कुछ समय के लिए भौतिक संसार को भूलकर केवल अपने और प्रेमी के बारे में सोचें। इससे पूरे सप्ताह की आपकी मानसिक थकान को आराम मिलेगा और आप फ‌िर से नई ताजगी का अनुभव करेगें। आपका दिमाग चारों ओर दौड़ता हैं लेकिन अभी आप अपने आर्थिक मसलों को एक तरफ रखें। कभी-कभी मन की शांति के लिए पैसे को भी भूलाना जरुरी होता है। वैसे आपके लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा ही कहा जा सकता है क्योंकि इस समय में आपका अपने प्रेमी से मिलन हो सकता है।

मकर राशि: सप्ताहांत को खराब होने से बचाना चाहिए

10 of 12
मकर राश‌ि
आप शब्दों के द्वारा अपने मन की बात कहने में झिझकते हैं तब आप उन्हें मैसेज के द्वारा या मेल के द्वारा कह सकते हैं लेकिन यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ कहते हैं तब उसकी बात ही कुछ ओर होती है क्योंकि उसमें आपकी भावनाएं और चेहरे का रंग भी दिखाई देता है जो सामने वाले व्यक्ति पर अधिक प्रभाव डालता है। सामने बात करने से उसके भी मन के भावों का पता चलता है और कुछ बात ऐसी जो आपको लगता है कि सही नहीं है, उसे भी आप जांच सकते हैं। सामने बात करने से आपको एक-दूसरे की कमियों का पता भी चलेगा। यदि आपको किसी भी नजरिए से कुछ संदेह की गंध आती है तब आपको सचेत हो जाना चाहिए और अपने सप्ताहांत को खराब होने से बचाना चाहिए।

कुंभ राशि: आप मिलने का बहाना तलाश कर सकते हैं

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आप इस सप्ताह के आरंभ में प्रेमी जीवन में एक नयापन सा महसूस करेगें। पिछले कुछ समय में आप दोनों के मध्य जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थी, वह सब दूर हो चुकी होगी। बड़े ही प्यार से अपने प्रेमी को अपने प्रेम पाश में फिर से बांधने में आप सफल हो सकते हैं। काफी दिनों की खामोशी के बाद आप दोनो के मध्य की चुप्पी अब टूट जाएगी और बातचीत का सिलसिला फिर शुरु होगा। इसमें केवल और केवल प्यार भरी बातें ही शामिल होगी। आप दोनों एक-दूसरे को आलिंगनबद्ध करने के लिए भी बेचैन हो सकते हैं। आप मिलने का बहाना तलाश कर सकते हैं और इसके लिए प्लानिंग भी बनाना आरंभ कर देगें। 
विज्ञापन

कुंभ राशि: सप्ताह को यादगार बनाने का प्रयास करें

12 of 12
मीन राश‌ि
प्रेम संबंधों में घूमना-फ‌िरना, शापिंग करना या फ‌िल्म देखना अब कोई खास बात नहीं रह गई है। यह सब होते-होते आपको कुछ नयापन भी महसूस नहीं होगा। आप इनके अब बहुत ज्यादा आदी हो चुके हैं। समय आ गया है कि आपको अपने संबंधों में कुछ नयापन और रचनात्मकता लानी होगी अन्यथा आप दोनों एक-दूसरे से मिलने से भी बचना आरंभ कर सकते हैं। संबंधों को ताजा बनाए रखने के लिए उसमें कुछ ना कुछ नयापन अवश्य लाते रहना चाहिए। आप इस सप्ताह को यादगार बनाने का प्रयास करें जिससे आपको परस्पर एक-दूसरे का साथ अच्छा लगे। अपने इस प्रयास को आप प्रेमी पर प्रकट ना कर के उसे एक सरप्राईज दें। इससे प्रेमी का आपसे प्यार ओर अधिक गहरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें