जून के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपकी राशि के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा जानने के लिए देखिए जून महीने का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः कैरियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
महीने का पहला भाग आपके लिए कठिन रह सकता है। आप मानसिक तौर पर उलझनों में घिरे रहेंगे। बेकार ही भाग-दौर और खर्च हो सकते हैं। इस दौरान घर के बड़े बुजुर्ग और माता-पिता के सहयोग से आपका काम बनेगा और परेशानियों से निकलने में आसानी होगी। महीने के उत्तरार्द्ध में मंगल के वक्री होने के बाद राशि स्वामी मंगल की दृष्टि आपकी राशि पर होने से पारिवारिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ेगा। लेकिन नौकरी व्यवसाय में अपनी मेहनत और लगन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। कैरियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः भाई-बंधुओं से लाभ एवं सहयोग मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आपके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। महीने के पूर्वार्द्ध भाग में राशि स्वामी शुक्र का सूर्य के साथ लग्न में होना आपके लिए लाभपद्र रहेगा। आपके कई बिगड़े हुए काम बनेंगे, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ दिला सकती है। मनोरंजन एवं भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लेकिन क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में भाई-बंधुओं से लाभ एवं सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिः काम का दबाव बढ़ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस महीने आपकी राशि के स्वामी बुध महीने के दूसरे हफ्ते से तीसरे हफ्ते तक राशि से बारहवें घर में चलेंगे जिसका परिणाम है कि आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। काफी भाग-दौर और परिश्रम करना होगा। आपके खर्च भी बढ़े होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सक्रियता और सजगता से काम करना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आपके लिए यह महीना लाभपद्र रहने वाला है।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके लिए यह महीना लाभपद्र रहने वाला है। शुक्र के शुभ स्थिति के कारण नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा, मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा, जीवनसाथी एवं बच्चों से खुशी मिलेगी। कारोबार में नए लोगों से संबंध बनेंगे। लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, खर्च और उलझनें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस महीने आपकी आय तो सामान्य रहेगी लेकिन खर्च बढ़ेंगे लेकिन शुभ कार्यों पर व्यय होने के कारण आपको तकलीफ नहीं होगी। धर्म-कर्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी, संभव है कि आप तीर्थयात्रा या कहीं घूमने फिरने जाएं। पारिवारिक जीवन के अलावा नौकरी व्यवसाय में आपके ऊपर दबाव बना रहेगा जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह महीना आपके लिए विकास और उन्नति का रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। राशि स्वामी बुध के भाग्य स्थान में होने के कारण बिगड़े काम भी बनेंगे। जो लोग नौकरी व्यवसाय में परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है। सलाह है कि अपने बजट का ध्यान रखकर व्यय करें नहीं तो जमा पूंजी में कमी आएगी।
तुला राशिः आपके खर्चे बढ़ेंगे
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपकी राशि के स्वामी इस महीने के पूर्वार्द्ध तक आठवें घर में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य के मामले में परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखना होगा। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में शुक्र के राशि परिवर्तन से स्थिति सुधरेगी और जीवन के कई क्षेत्रों में आपको इसका अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा।
वृश्चिक राशिः महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है क्योंकि एक तरफ सूर्य शनि का समसप्तक योग बना रहेगा दूसरी ओर आपकी राशि के स्वामी मंगल वक्री होंगे। ग्रहों की इस स्थिति के कारण साझेदारी के कामों में परेशानी और नुकसान हो सकता है। भाई-बंधुओं से मतभेद की आशंका है। आपके लिए सलाह है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें और जोखिम से बचें, दुर्घटना हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी और जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
धनु राशिः कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपकी राशि के स्वामी गुरु की दृष्टि आपको अनुकूल फल देगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी, प्रभाव और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। महीने के उत्तरार्द्ध में आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इन दिनों आपके खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक उलझन और परेशानियों का सामना करना होगा।
मकर राशिः धन लाभ एवं उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
राशि स्वामी शनि वक्री रहने से इस महीने पारिवारिक एवं आर्थिक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने शुक्र की स्थिति भी अनुकूल नहीं दिख रही है जिससे व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए नई चुनौतियां आएंगी और लाभ में कमी आ सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में मंगल की उच्च दृष्टि के कारण मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ एवं उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ राशिः धन लाभ के मौके मिलते रहेंगे।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है लेकिन अंत में आपको सफलता मिल जाएगी। धन लाभ के मौके मिलते रहेंगे। धर्म-कर्म आपकी रुचि बढ़ेगी। महीने के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहने की जरुरत है। पारिवारिक जीवन में आपसी मतभेद एवं परेशानी हो सकती है। भाई-बंधुओं से विवाद में न पड़ें।
आपके लिए यह महीना मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रयास करने पर आपको अपनी योजनाओं में सफलता का मौका मिलेगा। लेकिन आपकी राशि के स्वामी गुरु के राहु के साथ छठे घर में होने के कारण आपको खाने-पीने पर ध्यान देना होगा पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। कोई गुप्त चिंता सता सकती है।