मेष राशि: खर्चो में वृद्धि हो सकती है
सप्ताह का पहला भाग खर्चों से भरा रह सकता है इसलिए आप प्रेमी के साथ घूमने-फिरने अथवा शापिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं, जितनी चादर हों उतने ही पांव फैलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि गलती से आपकी जेब हलकी हो गई तब पूरे माह आपका आर्थिक स्तर डांवाडोल रह सकता है। आपको अपने फोन काल्स को भी नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा उससे भी आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है।
सप्ताह के अंतिम भाग को आपके प्रेम संबधों के लिए मिश्रित फ़ल देने वाला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय परिवार के अथ किसी समारोह में व्यस्त रहने से आप प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। यदि हो सका तो शायद बहुत ही मुश्किल से एकाध घंटे का समय ही निकाल पाएं।
विज्ञापन
वृष राशिः प्यार के हर पल को जीना चाहेंगे
2 of 12
वृष राशि
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबधों के नजरिए से बढिया कहा जा सकता है। आप इस समय प्रेमी के साथ बिस्तर में उसके साथी भी हो सकते हैं। आपको प्रेम का कोई भी अवसर मिलता है तब आप उसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगें। हर मिले अवसर का लाभ आप पूरा उठाएंगे। सप्ताह के मध्य में किसी गलत सोहबत के शिकार हो सकते हैं इसलिए बुरे मित्रों से उचित दूरी बनाकर ही रखना आपके लिए हितकर होगा अन्यथा लव लाइफ में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
मिथुन राशि: जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें
3 of 12
मिथुन राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। इन परेशानियों के आगे आप घुटने टेक देगें तब आपको यह ज्यादा मुंह बाये नजर आएंगी बेहतर है कि प्रेमी के साथ मिलकर परस्पर समझदारी के साथ कोई समाधान ढूंढने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अकसर आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पहले से बेहतर होगा लेकिन अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है। इसलिए प्रेमी जीवन अथवा प्रेमी को लेकर कोई भी निर्णय लेना हो तब वह अंतिम सप्ताह में लेना ही उचित परिणाम दे सकता है।
कर्क राशि : प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय अनुकूलता लिए रहेगा
4 of 12
कर्क राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रह सकता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए काफी बेचैन रह सकते हैं और भावनाओं में बह भी सकते हैं। साथी के साथ रिलेशन बनते-बिगडते रहेगें लेकिन परेशान न हों, आप को अच्छे सुकून भरे पल मिलेंगे जो आपके सारे तनाव को दूर कर देगें । आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा और आप उसके साथ सकुन से भरे कुछ पलों को बिताएंगे । प्रेमी जीवन में अभी तक जो भी रुकावटे आ रही होगीं वह सब दूर होंगी और प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय अनुकूलता लिए रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी की सेहत भी बिगड़ने की संभावना बन रही है
5 of 12
सिंह राशि
जिन लोगो के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभ वाद-विवाद से हो सकता है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाए। आप खुल के खुद कभी कुछ कहते नहीं है तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन ही में ना रखकर बोल देनी चाहिए। इस समय आपके प्रेमी की सेहत भी बिगड़ने की संभावना बन रही है, इस कारण भी आप काफी परेशान रह सकते हैं और भाग- दौड़ भी आपकी बढ़ सकती है। जिनके प्रेम संबंध काफी पुराने समय से चले आ रहे हैं उनके मन में इस समय विवाह करने का विचार कौंध सकता है। लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में फ़िर से रुकावट आने से विवाह की बात आपके मन तक ही सीमित रह जाएगी।
विज्ञापन
6 of 12
कन्या राशि
कन्या राशि: सप्ताह का आरंभिक भाग तथा दूसरा भाग तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आप एक-दूसरे से सुख दु:ख बांट सकते हैं लेकिन तीसरे व अंतिम भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरु हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपके इस समय झगड़े बढ़ सकते हैं और जो लोग अभी-अभी किसी को पसंद कर रहे हैं और प्रेम की अभिव्यक्ति करना चाह रह हैं उन्हें रुक जाना चाहिए। इस समय प्यार का इजहार करने से ना सुनना पड़ सकता है।
विज्ञापन
तुला राशि: आपका प्रेम बढ़ेगा
7 of 12
तुला राशि
किन्हीं कारणों से प्रेमी आपसे दूर जा सकता हैं लेकिन यह दूरी किसी आवश्यक काम को निपटाने के लिए होगी इसलिए आपको प्रेमी का दूर जाना खलेगा नहीं अपितु आप उसका हौसला बढ़ाने का का काम करेगा। प्रेमी के व्यस्त रहने के कारण आप दोनों की बातचीत भी सीमित हो सकती है लेकिन आपका प्रेम कम होने की बजाय बढ़ेगा। कुल मिलाकर प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से आपके पक्ष में ही कहना उचित होगा। आप दोनो के अटूट प्रेम को देखकर आपके कुछ मित्र अंदर ही अंदर ईर्ष्या का भी अनुभव कर सकते हैं। आपको ऎसे मित्रों से सचेत रहना चाहिए।
वृश्चिक राशिः आपका मन अपने रिश्ते से उचाट हो सकता है
8 of 12
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। यहां आपके संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप स्प्ष्ट रुप से देखा जा सकता है। आपका मन भी अपने रिश्ते से उचाट हो सकता है अथवा आप प्रेमी से कुछ दूरी बना सकते हैं। आप प्रेमी के साथ ही कहीं जाने की योजना भी बना सकते हैं लेकिन यह योजना केवल योजना तक ही सीमित बनी रह सकती है क्योंकि आप प्रेमी को लेकर दुविधा में बने रह सकते हैं।
धनु राशि: मन में असंतोष आ सकता है
9 of 12
धनु राशि
यदि आपका प्रेमी जीवन अच्छा चल रहा है और आप दोनों परस्पर एक-दूसरे पर विश्वास भी करते हैं तब अचानक यह अविश्वास की बात कहां से आपके अन में उभर रही है और क्यों आप किसी तीसरे की बात में आ रहे हैं। अगर अविश्वास का कोई कीड़ा आपके मन-मस्तिष्क में उभरता भी है तब आप प्रेमी से बात करके उसे दूर करें, ना कि मन ही मन में कुढ़ते रहें। सप्ताह के मध्य भाग में भी मन में असंतोष बना रह सकता है। आपका प्रेमी आपको समझाने का विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर सकता है लेकिन आपका मन सप्ताह के अंतिम भाग तक कुछ भी राहत नही पा सकेगा। बेहतर है कि आप दोनो कुछ समय के लिए बातचीत ही ना करें।
मकर राशि: मतभेद हो सकता है
10 of 12
मकर राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव अथवा झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
कुंभ राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
11 of 12
कुंभ राशि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा । इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। आपको अपनी वाणी में मिठास घोलना चाहिए और स्वार्थीपन को अपने प्रेमी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए।
मीन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
12 of 12
मीन राशि
आपके प्रेम संबंध यदि काफी लंबे समय से चले आ रहे हैं तब उनके विवाह में बदलने की बात हो सकती है। सप्ताह के आरंभिक समय में यह बातचीत करना उचित होगा लेकिन सप्ताह का मध्य भाग परेशानियों तथा संकटो से घिरा हो सकता है। आप अपनी अन्य जिम्मेदरियों अथवा परेशानियों से इतना घिर सकते हैं कि प्रेमी की ओर ध्यान ही नहीं जाएगा। जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है।