प्यार में आपके साथ इस हफ्ते क्या होने वाला है क्या आपके दिल पर कोई दस्तक देगा और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी या प्रेमी आपका दिल तोड़कर चला जाएगा। जानिए इस हफ्ते आपके प्यार के लिए क्या पैगाम लेकर आए हैं सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: आपके नए संबध बन सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि: आपके नए संबध बन सकते हैं
प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरम्भ में आपके नए संबध बन सकते हैं और यदि संबध बने हुए है तब उनके आगे बढने की संभावना बनेगी। विवाह की बातचीत चल रही है तब उसके आगे बढने की गुंजाईश बनेगी। पार्टनरशिप में प्रगाढता आएगी। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उतार-चढाव वाला बन सकता है। गुप्त संबंध बनाए रखने वालों के लिए यह परीक्षा की घडी हो सकती है। सभी परेशानियों को नजर अंदाज करते हुए आप साथी के साथ का लुत्फ उठाएं।
सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके मन को उल्लास से भर सकता है। प्रेम संबंधों में जो भी दिक्कतें आई होगी वह सभी किसी बडे की मध्यस्थता से दूर हो सकती है। आपको अपनी मनमर्जी चलाने की बजाय प्रेमी की सलाह पर भी विचार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
वृष राशि: बेइंतहा प्यार मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आप अपने किसी मित्र के प्रेम संबंध स्थापित करने में उसकी मदद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने पर सुकून की प्राप्ति होगी। अपने मित्र की मदद करने पर आपको उनकी ओर से बेइंतहा प्यार मिल सकता है और कुछ ऐसा उपहार जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यदि आपके प्रेम संबध भी अभी बनने हैं तब आपको खुद पता नहीं चलेगा कि कब कौन खुद को आपसे मिलवा दे। इस खास से आपकी यह मुलाकात किसी पार्टी में भी हो सकती है जिसे पहचानना आपका काम है।
मिथुन राशि: प्रेमी का साथ आपकी परेशानियों को कम करेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। इसलिए अपने मूड को रोमांटिक बनाते हुए कुछ खास करने का प्रोग्राम आप दोनों मिलकर बना सकते हैं जिससे नजदीकियां बढेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्यार में सेहत का भी ध्यान रखें
5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फिर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। सलाह है कि प्यार में सेहत का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
सिंह राशि : प्रेमी के साथ का जिंदगी का भरपूर मजा लेगें
6 of 13
सिंह राशि
यह सप्ताह पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल रहेगा । आप प्रेमी के साथ का जिंदगी का भरपूर मजा लेगें। आप अपने संबंध में नरमी दिखाएं अन्यथा प्रेमी को बुरा लग सकता है। आप दोनों चैटिंग भी करेगें तो उसमें भी रोमास भरी बातें ही करेगें। जिन्हें नए संबध बनाने के लिए मौके की तलाश है तो उन्हें इस हफ्ते अवसर मिल सकता है दिल की बात कहने का।
विज्ञापन
कन्या राशि: मन की बातों को कहने में शर्माएं नहीं
7 of 13
कन्या राशि
शायद आप अपनी बात कहने से डर रहे हैं कि यदि प्रेमी को बुरा लग गया तो क्या होगा। आपको डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि डर के आगे ही जीत है!! डर की वजह से या शर्मीलेपन की वजह से बहुत सी बातें आपके भीतर ही दबी रह जाती हैं। मन की बातों को कहने में शर्माएं नहीं, दिल खोलकर बात करें। वैसे तो आप बातूनी है लेकिन जहां दिल की बात आती है आप चुप हो जाते हैं जबकि ऐसा नही होना चाहिए। अपने प्रेमी के साथ नए साल की पार्टी में जाएं और मौका देखकर दिल की बात सामने रख दें।
तुला राशि: प्रेमी के साथ रंगीन शाम का मजा लें
8 of 13
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद का समय आप अपने मनोनुकूल ही बिताएंगे। एक बात और आप यह जानने की करें कि आप जो भी करने जा रहे हैं क्या वो सही चयन है? कहीं बाद में किसी तरह का कोई पछ्तावा तो आपको नही होगा। इन सब बातों पर गौर फरमाकर ही आगे बढ़ें। फिलहाल आपको सभी कुछ भूलकर मस्ती भरे मूड से प्रेमी के साथ का मजा लेना चाहिए और अपनी शाम को पूरी तरह से रंगीन बना देना चाहिए।
वृश्चिक राशि: आपका ध्यान प्रेमी से ज्यादा किसी और पर होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप किसी की भावनाओं से नही खेल सकते हैं और यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको यह काफी महंगा पड़ सकता है। किसी की बद्दुआएं लेना अच्छा नही है। किसी के घायल मन की आह आपको कभी न कभी बुरा फल अवश्य ही दे सकती है। आप इस सप्ताह खुद को अपने प्रेमी से भिन्न किसी अन्य की ओर खींचा सा महसूस कर सकते हैं। यह आपके प्रेमी के साथ आपकी गद्दारी होगी। आप प्रेमी से वादा कर सकते हैं कि आप उसके भरोसे को कभी नहीं तोडे़गें। यही तोहफा आप प्रेमी को दे सकते हैं।
धनु राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा रहेगा
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन मध्य व अंतिम भाग ज्यादा सुखदायी नहीं कहा जा सकता है। आरंभिक भाग में आपके प्रेम संबंध सुखद अहसास की अनुभूति करा सकते हैं। आपका प्रेमी आपके साथ घूमने फिरने भी जा सकता है। आप मौज मस्ती के लिए नाईट क्लब आदि में भी जा सकते हैं लेकिन वहीं पर कुछ समस्या भी खड़ी हो सकती है। आप पार्टी में जाएं लेकिन अपने होश हवास सलामत रखें। किसी से कोई पंगा ना लें अन्यथा शाम बर्बाद ही होगी।
मकर राशि: खुद को अकेला व तन्हा महसूस कर सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बाते घटित हो रही है लेकिन फ़िर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला व तन्हा महसूस करते हैं। ऐसा क्यूं आपके साथ हो रहा है, कभी जानने का प्रयास नहीं किया तो आप इस सप्ताहांत में यही कीजिए। आपको लव मेकिंग में अत्यधिक रुचि रहती है और समय-समय पर मौका मिलते ही आप ऐसा करते भी है फिर क्या बात है कि आप तब भी ज्यादा खुश महसूस नहीं करते हैं। सारी परेशानियों को एकतरफ रखते हुए आप शाम का मजा लें और प्रेमी के साथ किसी रंगीन पार्टी में शामिल हो जाएं ताकि आप सब कुछ भूलकर इस समय का आनंद ले सकें।
कुंभ राशि: आपकी मस्ती परवान चढे़गी
12 of 13
कुंभ राशि
अपने शरीर को थोड़ा आराम दें और प्रेमी के साथ प्यार के लम्हें बिताएं। इन लम्हों को शाम को एक साथ बिताएंगे तो आपका मजा दोगुना हो जाएगा। आपकी मस्ती भी परवान चढे़गी और प्रेमी भी आपका साथ पाकर झूम उठेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह पूरा आपके पक्ष में बना रहेगा, अब यह आपके हाथ में है कि इन अनुकूल परिस्थितियों का कितना मजा आप ले सकते हैं। यह सुनहरा अवसर यदि हाथ से निकल गया तब आपको बाद में अफसोस भी हो सकता है। इसलिए कुछ समय के लिए काम को विराम दें और रोमांस का मजा लें।
मीन राशि: प्रेमी के पास जाकर उन्हें सरप्राईज दे सकते हैं
13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह प्रेमी से मिलने का प्रोग्राम बनता-बिगड़ता सा नजर आता है। आप अन्य कामों में इस कदर उलझे हुए हैं कि चाहते हुए भी आप समय नहीं निकाल पा रहे हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। मध्य व अंतिम भाग फिर भी कुछ अनुकूलता लिए हुए हो सकते हैं। आपके आने की खबर सुनते-सुनते प्रेमी भी निराश हो जाएगा लेकिन आपकी उलझने शायद ही कम हों। आप किसी संध्या पर प्रेमी के पास जाकर उसे सरप्राईज दे सकते हैं और इस शाम को अत्यधिक रोमांटिक बना सकते हैं।