मेष राशि: आपके प्रेम संबंधों को देखते हुए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय तो आपके मिलन का कहा जा सकता है लेकिन इस मिलन में भी आप अपने साथी पर जोर आजमाइश ज्यादा कर सकते हैं और हर बात में अपनी ही पसंद को अधिक महत्व दे सकते हैं। जो कि आपके सफल प्रेमी जीवन के लिए नकारात्मक परिणाम दे सकता है जो आपको सप्ताह के आरंभ होने के एकाध दिन बाद ही नजर आने आरंभ हो जाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी कमियों का अहसास तो हो जाएगा लेकिन अब प्रेमी को पहले वाला प्रेमी जीवन देना थोड़ा मुश्किल बन सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक ठाक सा तो दूसरा भाग एकदम प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। तीसरे भाग में किसी मध्यस्थ की सहायता से प्रेम संबंधों में सुधार की गुंजाइश बनती है।
विज्ञापन
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
2 of 12
वृष राशि
वृष राशि: आपके तनावग्रस्त रहने का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी देखा जा सकता है। आपकी परेशानियों को आपका प्रेमी देखना या सुनना ही नहीं चाहेगा जिस से आपकी परेशानियां अधिक बढती दिखाई देगीं। आपका प्रेमी रोमांस के मूड में होगा तो आप अपनी मानसिक उलझनों में रहेगें। इन्हीं सब बातों के कारण आपके विचारों में टकराव आरंभ हो सकता है जो धीरे-धीरे झगडे का रुप ले सकता है। आप छुट्टी का दिन भी इसी रुठने मनाने में बिता देगें और समय की बर्बादी करेगें। सप्ताह के अंतिम भाग तक स्थिति काफ़ी नाजुक हो सकती है और आप दोनों ही अपनी जिद पर अडे रह सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही आपके बीच मन-मुटाव से हो सकता है और दूसरे भाग में आपका मूड अत्यधिक अपसेट हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको प्रेमी के आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका पारा भी सातवें आसमान पर जा सकता है।
विज्ञापन
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन राशि: आपका प्रेमी जीवन थोड़ा मिला-जुला रहने की संभावना बन रही है और इसे पूरी तरह से अपने अनुकूल बनाना भी आपके अपने हाथ मे ही होगा। आप आफिस की चिंता को वही छोड़कर आएं अन्यथा आपका दिमाग अपनी जगह पर नहीं रहेगा जिससे आप अपनी लव लाईफ का मजा भी नहीं ले पाएंगे। काम का दबाव होता है तो आप प्रेमी के साथ कहीं जाएं और काम के प्रेशर को भूल जाएं। इससे आप प्रेमी को भी समय दे पाएंगे और प्रेमी की शिकायत भी दूर हो जाएगी साथ ही आप भी फ्रेश महसूस करेंगे। एक तीर से कई काम आप कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपके ही साथियों द्वारा आपके संबंधों का मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन आपको अभी चुप्पी ही साधनी होगी क्योंकि अभी समय आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ प्रेमी जीवन के सन्दर्भ में बहुत बढिया कहा जा सकता है लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग कुछ कमियां सामने ला सकता है लेकिन जल्द ही आप इन कमियों पर काबू पाने का प्रयास करेगें और प्रेमी को को खुश रखेगें। सप्ताह के अंतिम भाग को फ़िर आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है लेकिन आपको अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी व्यक्त नहीं करनी चाहिए।
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
4 of 12
कर्क राशि
कर्क राशि: प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात किसी ने सही ही कही है कि इश्क आदमी को निकम्मा कर देता है। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। सप्ताह का आरंभिक समय और मध्य भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है। हो सकता है कि आपका स्वास्थ्य कुछ सही ना रहे इसलिए परेशानियां बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
5 of 12
सिंह राशि
सिंह राशि: प्रेम संबंधो के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं और यदि शहर से बाहर ना भी जा पाए तब आप छुट्टी के दिन आसपास ही घूमने जा सकते हैं या फिल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर भी हुडदंग मचा सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है और आप प्रेमी के साथ संबंध बनाने की इच्छा भी रख सकते हैं लेकिन जब आपका प्रेमी हामी भरे तभी आपको आगे बढना चाहिए अन्यथा उसकी हां का इंतजार करना चाहिए। सप्ताह का पहले और दूसरे भाग आप दोनों घूमने फ़िरने में बिजी रह सकते हैं और तीसरे भाग में आपका प्रेम और गहरा होगा। जो लोग प्रेमी जीवन का नए सिरे से आरंभ करना चाहते हैं या नया प्रेम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा । सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त होने से प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बातचीत भी कम होगी।
विज्ञापन
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
6 of 12
कन्या राशि
कन्या राशि: इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपके प्रेमी को तो पसंद होगें लेकिन आप केवल प्रेमी की खुशी के लिए करेगें। कभी-कभार ऐसा होना भी चाहिए कि आप सामने वाली की खुशियों पर भी उतना ही ध्यान दें जितना आप अपनी खुशियों के लिए देते हैं। ऐसा करने से आपको भी अपार खुशी मिलेगी । आप प्रेमी के साथ सुखी व सुकून भरे पल बिताएंगे और सप्ताह की सारी थकान दूर भाग जाएगी। कुछ कसमे वादे आप दोनों एक दूसरे से कर सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं उनके प्रेम संबंध भी इस सप्ताह स्थापित होने की संभावना बन रही है लेकिन आप पहले यह समझ लें कि इन संबंधों का अंजाम क्या होगा तभी आगे बढें। सप्ताह का पहला भाग आप पारीवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में बिता सकते हैं और उसके बाद का सारा समय आपका अपने प्रेमी के लिए ही होगा इसलिए प्रेमी को लेकर परेशान ना रहें।
विज्ञापन
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
7 of 12
तुला राशि
तुला राशि: सप्ताह के आरंभ में ही प्रेमी के प्रति आपके मन में उदासीनता का भाव उत्पन्न हो सकता है। कारण तो आपको बेहतर समझ आएगा । हो सकता है कि आप अपनी धीमी चाल के कारण प्रेमी जीवन से बोरियत महसूस करने लगे हों लेकिन इसे रचनात्मक बनाना केवल प्रेमी का काम तो नहीं है ना, आपको भी अपनी ओर से प्रयास करने होगें तभी जीवन में प्रेम बढेगा और ताजगी की महक भी आएगी। सप्ताह का आरभिक समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपका व्यवहार इस समय रुखा हो सकता है और चिड़चिड़ापन भी आपके स्वभाव में देखा जा सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में आप घर के समारोह में व्यस्त रह सकते हैं और अंतिम भाग में आप फिजूल की भाग दौड़ में लगे रहेगें।
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
8 of 12
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके फ़िजूल के खर्चे इस सप्ताह बने रहेगें इसलिए प्रेमी के साथ बाजार जाने को आप नजर अंदाज ही करें। अपनी जेब का ख्याल पहले करें। इस सप्ताह अपनी ऊर्जा को आप फ़िजूल के कामों में ज्यादा गंवाएंगे। आप अपने प्रेमी को चाहते तो बहुत हैं और काफी कुछ उसके लिए करना भी चाहते हैं लेकिन इस सप्ताह उसका रवैया आपको कष्ट पहुंचा सकता है। आपको दिल को काफी दुख पहुंच सकता है और एक बार दिल पर चोट लगने पर आपको उससे उबरने में काफ़ी समय लग जाता है। इससे आपको क्रोध भी बहुत आएगा और एक बार क्रोध आने पर आप जल्दी से शांत नहीं हो पाएंगे। सप्ताह का आरंभ आपकी फिजूलखर्ची से हो सकता है और इसी कारण आप सप्ताह के दूसरे भाग में भी मानसिक रुप से ग्रस्त रहेगें। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए परीक्षा की घडी हो सकता है कि आप सब्र का बांध कब तक टूटने से बचा सकते हैं।
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
9 of 12
धनु राशि
धनु राशि : इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। समय हंसी खुशी में ही बीतने के योग बनते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप कहीं भी जाते हैं तब देर रात तक बाहर ना रहे और सूनी जगहों पर जाने से बचें। प्रेमी के साथ ड्राईव पर जाते हैं तब पीकर गाड़ी बिलकुल ना चलाएं और गाड़ी की गति को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। यदि आप पार्टी में भी जाते हैं तब वहां भी एक आदर्श व्यक्ति की तरह ही रहने का प्रयास करें। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अति उत्तम कहा जा सकता है लेकिन दूसरे व अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आप उपरोक्त बातों पर ध्यान देगें तब अवश्य ही आप इसे अपने अनुकूल बना सकते हैं।
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
10 of 12
मकर राशि
मकर राशि: सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेमी जीवन से जरा हटकर अपने कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपके शत्रु घात लगाएं आपकी जड काटने को बैठे हैं। अपने काम की ओर ध्यान दें और छुट्टी का दिन प्रेमी के साथ बिताएं। आपके आसपास के लोग आपकी हर हरकत पर नजर लगाएं बैठ सकते हैं इसलिए अपने प्रेमी जीवन को लेकर सरेआम चर्चा ना करें। प्रेमी का भी थोडा ख्याल रखें और उसकी पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए कभी कभार उपहार भी दें दें। आफ़िस में विपरीत लिंगी से बच कर रहना होगा अन्यथा आपके दामन पर छींटाकशीं की जा सकती है इसलिए मजाक में भी किसी से फ़्लर्ट करने का ना सोचें। सप्ताह का पहला भाग आप अपने कामों को निपटाने में बिजी रह सकते हैं। दूसरे भाग में आप प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेगें लेकिन अंतिम भाग में आपको कुछ तनाव का सामना करना पड सकता है जिससे आपका मन व्यर्थ में ही विचलित रहेगा।
प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है
11 of 12
कुंभ राशि
कुंभ राशि: प्रेमी से मिलने के और उसके साथ समय बिताने का सुनहरा अवसर आपके हाथ लग सकता है जिससे आप दोनों काफ़ी समय तक अपने अंतरंग क्षण साथ बिता सकते हैं। यह समय साथ बिताने के बाद आप मदहोशी के आलम में ही स्वय को पाएंगे। बाकी के कामों में आपका मन नहीं लगेगा। केवल और केवल आप प्रेमी के साथ मदहोश रहने की चाह रखेगें। आपकी कल्पनाएं काफ़ी ऊंची उड़ान भर सकती है। आपको सोते जागते बस अपने सुनहरे पल याद आते रह सकते हैं और उन्हें याद करते हुए आपको गुदगुदी का अनुभव होता रहेगा। सप्ताह का सारा समय आपके लिए रोमांस से भरा कहा जा सकता है। केवल अंतिम भाग में कुछ खर्चों को लेकर कुछ समय की परेशानी देखी जा सकती है लेकिन समय के साथ आपकी परेशानी भी खुद ब खुद दूर हो जाएगी।
मीन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए उचित नहीं कहा जा सकता है। यहां काफी रुकावटे आपके प्रेमी जीवन में आ सकती हैं। आपको हर पग पर कांटो का अनुभव हो सकते हैं और प्रेमी का स्वभाव भी आपको कटु लग सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना बनती है और सप्ताह के अंतिम भाग तक परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। आप इस अनुकूल स्थिति का लाभ उठाएं और प्रेमी के साथ घूमने जाएं या किसी मनोरंजक स्थान पर उसे लेकर जाएं ताकि आप दोनों के बीच का दूरिया कम हो और आप एक दूसरे के साथ का आनंद ले सकें।
सप्ताह का पहला भाग आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकता हैं लेकिन सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए मनोनुकूल परिणाम लेकर आएगा। इसलिए अनुकूल समय का स्वागत करें और प्रतिकूलता को अलविदा कहें।