नवंबर महीने के अंतिम हफ्ते में बुध राशि का राशि परिवर्तन होगा और बुध धनु राशि में पहुंचेंगे। धनु राशि में बुध के आने से शुक्र बुध का संयोग बनेगा। इन दोनों ग्रहों का प्रेम और वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। ऐसे में आपके लिए यह पूरा हफ्ता प्यार के मामले में कैसा रहेगा जान लीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः अपने संबंध को और गहरा कर सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने संबंध को और गहरा कर सकते हैं। एक-दूसरे का सुख दुख में हाथ बंटा सकते हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रुप से अपने प्रेमी की सहायता करें। आपके लिए सलाह है कि प्रेमी में कमियां ढूंढने की बजाय सकारात्मक पहलूओं पर विचार कीजिए आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः रोमांटिक पलों का आनंद लें
3 of 13
वृष
सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए अनुकूल रहेंगे इसलिए प्यार के मामले में इस समय का आपको लाभ उठाना चाहिए। आप दूसरे क्या सोचेंगे यह विचार मन से निकालकर अपने रिश्ते और प्यार को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। प्रेमी के प्रति आपका रोमांटिक व्यवहार आपके रिश्ते को आनंददायक बना देगा। आप इस हफ्ते रोमांटिक पलों का आनंद लें।
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबंध के मामले में सप्ताह मजेदार रहेगा। प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं अथवा आपका प्रेमी आपको किसी भी रुप में सरप्राईज दे सकता है। सप्ताह का अधिकांश समय आप एक-दूसरे के साथ बिता साकते हैं। वैसे मोटे तौर पर सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा रहेगा। जिनके नए प्रेम संबंध बने हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए भेद खुलने का डर है।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्यार और पैसा दोनों मामले में आप उलझते दिखेंगे
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके अनावश्यक खर्चे होंगे। इसलिए बाहर जाएं तो ज्यादा पैसे ना लेकर जाएं और अपना क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड घर पर ही छोड़ जाएं। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। वैसे प्यार के मामले में आप अपने को परिवार और प्रेमी के बीच उलझते पाएंगे। आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए कूटनीतिक चाल से काम लेना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेम संबंध को बिखरता हुआ महसूस करेंगे
6 of 13
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह परेशानियों से भरा हो सकता है अथवा सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेम संबंध को बिखरता हुआ महसूस करें। भावनात्मक रुप से आप स्वयं को बहुत कमजोर व असहाय महसूस कर सकते हैं लेकिन आज आपके संबंध जिस भी मोड़ पर आकर खड़े हैं उनका जिम्मेदार अकेला आपका प्रेमी नही है, इसमें आप भी बराबर के जिम्मेदार हैं। आप सारी गलतियां प्रेमी के सिर नहीं मढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्यार को लेकर मन से उलझन दूर करें
7 of 13
कन्या राशि
आपको मन की बात प्रेमी के सामने रखें क्योंकि प्रेम संबंध में किसी तरह की झिझक होनी ही नहीं चाहिए। अगर आपके मन में फिर भी कुछ संदेह बना रहता है तब आपको कुछ समय खुद को व अपने प्रेमी जीवन को दे देना चाहिए ताकि आप सही मुकाम पर पहुंच सके। आपको सप्ताहांत तक कोई ना कोई निर्णय लेना चाहिए और यदि निर्णय ले ही नहीं पा रहे हैं तो आपको सभी कुछ भुलाकर इसे समय पर छोड़ देना चाहिए।
तुला राशि: सप्ताहांत में होगा जोरदार मिलन
8 of 13
तुला राशि
इस हफ्ते आपका आलस्य प्यार पर हावी रहेगा। आप आराम करना पसंद करेंगे और बाहर जाने से बचना चाहेंगे। लेकिन सप्ताहांत में आपका प्रेम जोरों पर रहेगा और आप प्रेमी से मिलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मिलना काफी जोरदार और आनंददायक रहेगा।
वृश्चिक राशि: आपके प्यार में तीसरा न आए ध्यान रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है और दूसरे भाग में भी आपका प्रेमी जीवन आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है। बाद में प्रेम जीवन का क्या होगा या कुछ होगा भी या नहीं, अभी ये सब ना सोचें और आप एक अच्छी सी डेट तय करें जिसमें आप और प्रेमी ही हों कोई तीसरा दखल ना दे पाए। सप्ताह के अंतिम भाग को कई बातों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि: प्यार के मामले में सप्ताह अनुकूल है
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल है। जिनका प्यार नया-नया आरंभ हुआ है वह खुद को हवाओं में ही उड़ता महसूस करेगें। दिन रात सोते जागते बस प्रेमी का ही दीदार करने की चाहत रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में हर तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि: प्रेमी जीवन को रोमांचक बना सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ व अंतिम भाग बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन मध्य भाग में आप अपने प्रेमी जीवन को कुछ रोमांचक बना सकते हैं। यदि आपको जरा भी लगता है कि प्रेम संबंध में कुछ कमी हैं तब आप दोनों को परस्पर खुलकर इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए और उन्हें रोमांचक बनाना चाहिए।
कुंभ राशि: रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें
12 of 13
कुंभ राशि
प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय आप दोनों को दैहिक सुख देने वाला भी हो सकता है। आप दोनों के संबंधों में रोमांस और दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण ही मुख्य भूमिका निभाने वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों में जब तक रोमांस रहता है तभी तक यह संबंध गहरे रहते हैं। दूसरी बात यह कि जब एक-दूसरे के प्रति आप आकर्षण ही महसूस नहीं करेगें तब तक रोमांस भी मुश्किल है। इसलिए अपने प्रेम संबंधों को थोड़ा प्रगाढ़ करने का प्रयास करें।
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंध के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दरारें पड़ने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह मध्य के बाद का समय कुछ राहत भरा हो सकता है। आप मानसिक शांति के लिए प्रेमी का सहारा ना लेकर किसी अन्य से हाथ मिला सकते हैं। बेहतर तो यही होगा कि आप इस क्षणिक सुख को पाने की मंशा का त्याग करें। जो संबंध आगे बढ़ाने ही नहीं है उसका क्षणिक सुख बाद में आपके भीतर आत्मग्लानि पैदा कर सकता है।