इस इफ्ते क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा, त्योहार का यह मौसम प्यार के मामले में कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा जबकि कुछ लोगों को अपने प्रेमी से दूरी के कारण मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देखिए आपके प्यार के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेमी से ना मिलने का मलाल भी आपको सताएगा
2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह का आरंभ छुट्टी से हो रहा है लेकिन आपने प्रेमी के साथ जो मौज मस्ती का प्लान बनाया होगा वो शायद किसी कारण रद्द करना पड़ सकता है इसकी वजह पारीवारिक हो सकती है। परिवार की किसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए ही शायद आप प्रेमी से ना मिल पाएं। अपनी जिम्मेदारियों का अहसास भी आपको रहता है और उसे आप बखूबी निभाते भी हैं लेकिन प्रेमी से ना मिलने का मलाल भी आपको सताएगा जिससे मूड में चिड़चिडापन हो सकता है लेकिन वह भी भीतर ही भीतर, बाहर से आप शांत ही दिखेगें।परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं, अभी नए साल की संध्या भी आ ही रही है तो आप अपनी योजनाओं को फिर से पंख लगाकर उड़ने दे सकते हैं, सारी कसर आप पूरी कर सकते हैं। प्रेमी जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और भविष्य में भी आते रह सकते हैं इसलिए आप दोनों को मिलकर आने वाले नए साल को लेकर कुछ संकल्प जरुर करने चाहिए।जिन बातों से रिलेशनशिप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हो उन बातों को फिर से ना दोहराने का संकल्प आप दोनों मिलकर करें।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेमी के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।मौज मस्ती का आलम आप अपने चारों ओर बनाए रख सकते हैं और सप्ताह के आरंभ में ही छुट्टियों का आनंद आपने प्रेमी के साथ ले सकते हैं। आप रोज कहीं ना कहीं जाने का प्लान बनाते रहेगें जिससे कब ये सप्ताह बीत गया आपको पता भी नहीं चलेगा। वैसे तो आप अपने मन के मालिक हैं लेकिन इस आने वाले नए साल की संध्या पर प्रेम संबंधों को लेकर आपको एक संकल्प जरुर करना चाहिए जिससे प्रेम संबंध ओर प्रगाढ़ बन सकें।
मिथुन राशि: नजदीकी बढ़ेगी, आनंद मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आप अत्यधिक सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति हैं और आसानी से आपका आत्मविश्वास डगमगाता नहीं हैं। आपके प्रेम संबंधों में चाहे जितनी उलझने आएं आप मुस्कुराते ही रहते हैं और जहाँ प्रेमी ने सॉरी बोला नहीं कि आपका सारा गुस्सा शीघ्र ही काफूर हो जाता है। आप प्रेमी के साथ क्रिसमस मनाएंगे और नए साल की योजनाएं बनाएंगे। जिनका प्रेमी पास नहीं है वह किसी और के साथ नजदीकी बढ़ाकर इस हफ्ते को आंनदपूर्ण मना सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्रेमी के साथ अनबन की आशंका है
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि घूमने तो आप जाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर लड़ाई होने की संभावना बन रही है या हो सकता है कि प्रेमी/प्रेमिका का हाथ तंग हो और आपकी फरमाइश पूरी नहीं हो पा रही हो। जिससे आने वाले कुछ समय तक मूड खराब हो सकता है। अन्तत: सब ठीक ही होगा। आप नियमों पर चलने वाले व्यक्ति हैं लेकिन कभी कभार नियमों को ढील भी देनी चाहिए और आने वाले साल में यही आपका संकल्प भी होना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेमी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आप सदा भीड़ से अलग दिखने की चाह रखते हैं और इसी चक्कर में आप कई बार कुछ अलग ही नजर आते हैं। माना आपका अपना एक विशेष व्यक्तित्व है लेकिन अलग दिखने की होड़ में आप बिलकुल ही अलग ना हो जाएं। कुछ चीजें भीड़ में भी अच्छी लगती हैं और खास बात तो यह होगी जब आप झुण्ड के साथ रहते हुए अलग दिखें! इसी अलग पसंद के चक्कर में आप लीक से हटकर कुछ करने की चाह मन में ला सकते हैं और लोग नए साल के आने से पहले रोमांटिक जगहों पर जाते हैं लेकिन शायद आप किसी धार्मिक स्थल पर प्रेमी को लेकर जाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह को आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन हो सकता है कि अंतिम भाग आपके पक्ष में ना रहें लेकिन तब भी आप पीछे नहीं हटेगें और नए साल का स्वागत करने को तैयार रहेगें लेकिन बात यदि स्वास्थ्य को लेकर हुई तब आप ऎहतियत जरुर बरतें। नए वर्ष के स्वागत के लिए आप संकल्प करें कि केवल अपनी प्रेम संबंधी समस्याएं ही सुलझाएंगे किसी अन्य के मामलों में बिना मांगे सलाह कतई ना दें।
तुला राशि: हर शाम को रंगीन बनाने का आपका मन रहेगा
8 of 13
तुला राशि
अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप जो भी प्लानिंग इस हफ्ते में करेगें वह सभी पूरी होती नजर आएंगी। आपका रोमांस भी अपनी चरम सीमा पर होगा और सभी हदों को तोड़ते हुए आप आगे बढेगें। प्रेमी जीवन को लेकर आप शारीरिक तथा मानसिक दोनो तरह से सुख की अनुभूति कर सकते हैं। आप कई बार प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं और यदि आप दोनों में से कोई एक घर से अलग रहता है तब तो हनीमून मनाने का सारा इंतजाम आप इस सप्ताह में कर सकते हैं। हर शाम को रंगीन बनाने का आपका मन रहेगा और काफी हद तक यह हो सकता है। ये अच्छी बात है कि आप जो पाना चाहते हैं तब अपने तरीके से उसे पाकर ही रहते हैं लेकिन आपको इस बार जरा चुप होकर अपने साथी की बात को सुनना चाहिए जिससे माहौल में ज्यादा गर्माहट बढ़ सके।
वृश्चिक राशि: जीवन में प्यार का अभाव नजर आ रहा है
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभिक समय को आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। या तो आप प्रेमी को शक की निगाहों से देखेगें या फिर आपका प्रेमी आपको संदेह की दृष्टि से देख सकता है। जो भी हो उसमें नुकसान दोनो का ही होना है। इस क्रिसमिस डे की शाम को रंगीन बनाने की बजाय आप दोनों शक के घेरे में घिरे रह सकते हैं। लव का दूर-दूर तक नामो निशान नजर नहीं आएगा। इस चक्कर में आप अपना ध्यान बंटाने के लिए किसी ओर की तलाश भी शुरु कर सकते हैं जिससे आप नव वर्ष की संध्या का मजा ले सकें। यदि ऎसा है और आप जानते हैं कि प्रेमी के अलावा कौन आप पर फिदा है तब आप उस ओर जरा सी ढील देने का प्रयास कर सकते हैं, बाकी काम खुद ब खुद हो जाएगा। लेकिन मन में यह दुविधा भी बनी रह सकती है कि काश! प्रेमी का साथ होता तो कितना अच्छा होता। आप चाहे तो किसी मध्यस्थ की सहायता से प्रेमी को फिर से करीब लाने की कोशिश कर सकते हैं।
धनु राशि: आपसी संबंध को बिगड़ने से बचाएं
10 of 13
धनु राशि
प्रेमी से किसी बात को लेकर हुई अनबन से सप्ताह का आरंभ हो सकता है और कुछ समय तक अकेले रहना ही आपको बहुत भा सकता है। आपको लगेगा कि चूं-चूं से जान छूटी! लेकिन जल्द ही आपको अकेलापन सता सकता है जिससे आप खुद को काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। आप पुरानी बातों को याद कर भावुक हो सकते हैं लेकिन प्रेमी से बात करने की पहल नहीं करेगें क्योंकि दोनों के मध्य ईगो जो आड़े आ रही है। आपके लिए सलाह है कि अपने प्रेम संबंध की मंजिल को समझें और आपसी संबंध को बिगड़ने से बचाएं।
मकर राशि: व्यस्तता के कारण लव लाइफ प्रभावित हो सकती है
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंध को लेकर इस सप्ताह को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। जरुरी नहीं कि आपका प्रेमी जीवन ही इसका कारण हो, कारण कुछ अन्य भी हो सकता हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते भी आपका पूरा प्रयास यही रहेगा कि प्रेमी के साथ समय व्यतीत किया जाए, चाहे थोड़ा ही सही। इससे आपको मानसिक व भावनात्मक रुप से राहत महसूस होगी और आप प्रतिकूल परिस्थितियों से आसानी से निकल पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता इस सप्ताह में पड़ सकती है। आपको इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए और अच्छे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। यदि सप्ताहांत में कोई आपके प्रेमी जीवन को लेकर छींटाकशीं करता भी है तब आप अपनी ओर से चुप ही रहें, सच खुद ब खुद सामने आ ही जाएगा।
कुंभ राशि: प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे
12 of 13
कुंभ राशि
अपने प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे और कुछ समय के लिए यह भी भूल सकते हैं कि "लोग क्या सोचेगें!" लोगों का क्या है? उनका तो काम ही है कुछ कहते रहना। वैसे आपको प्रेम के परंपरागत तरीको को बदलना ही नहीं तो प्रेमी जीवन नीरस हो सकता है।
मीन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
13 of 13
मीन राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है क्योंकि सप्ताह के पहले दो भाग तो अनुकूल हैं लेकिन अंतिम भाग को बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसके जिम्मेदार भी आप खुद ही होगें क्योंकि आजकल आप कुछ ज्यादा ही सपनों की दुनिया में जीते नजर आ रहे हैं। आपको दूर की सोच भी रखनी चाहिए जिससे आप प्रेम संबंधों में आने वाले खतरे को भांप सकें। सपनों की दुनिया में विचरण करते रहने से प्रेम संबंध भी आगे कहां बढ़ पा रहे हैं। जब तक आप हकीकत में कोई कदम नहीं उठाएंगे तब तक कैसे रिलेशनशिप को संभाल पाएंगे! सपनों की दुनिया बहुत लुभावनी होती है लेकिन आखिर एक दिन आपको आना तो धरातल पर ही होगा नहीं तो बहुत देर भी हो सकती है।