फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार का दिन इन राशि वालों के लिए रोमांचक और मजेदार रहने वाला है

Sun, 21 Aug 2016 10:05 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः उच्चाधिकारी से व‌िवाद हो सकता है
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।  अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे।
अगर आप पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज न करें। अगर वह व्यक्ति आपका दोस्त या अपेक्षित है, लेकिन आपका उतना निकट नहीं है तो निर्णय लेने से पहले दोबारा सोचें। हो सकता है कि आप बहुत जल्दबाजी में गलत रास्ता अपना रहे हों।
आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए।
आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाये रखें।
आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है। ध्यान रहे आप बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें ताकि मुश्किल पल निकल जाएं। स्पीड को दायरे में रखकर ही वाहन चलाएं और सीट बैल्ट और हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें

2 of 12
वृष
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप किसी पवित्र व धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें, अगर आप कोशिश के बावजूद बहस में खिंचे जा रहे हैं तो कूटनीतिक या संवेदनशील बने रहें। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें।
आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
आप अक्सर पैसे का हिसाब-किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। इसलिए बहुत जरूरी है आज से आप हर छोटे बड़े खर्चे का पूरा-पूरा हिसाब किताब रखें।
जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें। कोशिश करें कि तनाव ज्यादा ना लें। योग और ध्यान केन्द्रित करने जैसी प्रतिक्रिया अवश्य करें। इससे आप एकदम फिट रहेंगे।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें

3 of 12
म‌िथुन
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। हर सुख- दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज आपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है।
आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। अवांछित गलतफहमियों को दूर करने की भावनाओं को प्रकट करें, जिससे आप दोनों के बीच की दूरी समाप्त होगी एवं प्रेम बनेगा।
आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है।
यह सही वक्त है कि आप अपनी आर्थिक जिम्मेंदारियों को समझें और अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें। चाहे इसमें जो भी जोखिम हो और जितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, आगे बढ़ें। आज आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह सही मौका है। निवेश के जो नये मौके सामने आ रहे हैं उनमें पूरी समझदारी से आगे बढ़ें और मौके को जल्दी हथिया लें। बस ध्यान रखिये कि आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत और सही फैसला बहुत जरूरी है।
तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।

कर्क राश‌िः लेन-देन करते हुए सावधान रहें

4 of 12
कर्क राशि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा।
आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। हैरत में पड़ने की बजाय इसे प्यार और खुले दिल से स्वीकार करें। इस रिश्ते का भविष्य सुनहरा है।
आज विद्यार्थी अगर अपने कैरियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण कैरियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, जो कि आपको अच्छी सलाह दे सके। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा।
आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। आपको उसके पिछले रिकार्ड को भी जान लेना चाहिए। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए।
ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे, योग और ध्यान आपके शरीर को शान्त रखना ही नहीं बल्कि दिमाग को शान्त रखना भी सिखाएगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं।
अपने संबंध को रुकावटों से बचाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। हर व्यक्ति हर समय श्रेष्ठ नहीं हो सकता। किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षित होने से बचें व लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी को चुनें।
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें।
अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। और यह सब हुआ लोगों से आपका व्यापार संपर्क बढ़ाने की वजह से।
आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें। आपको ऐसा करने में मुशकिल ही सकती है मगर दिन के अन्त में अच्छे परिणाम देखकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। ये सफलता विदेश में नई नौकरी जिसके प्रति आप आशा लगाए बैठे थे, भी हो सकती है। या फिर ये कोई अंतर्राष्ट्रीय सौदा भी हो सकता है।
आपके शान्त व रोमांटिक जीवन में अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इन अवांछनीय परिस्थितियों से निबटने के लिए यदि आप अपने साथी को प्यार भरी निशानी देंगे तो वह अचूक इलाज साबित होगा, जिससे आपसी प्रेम फिर से उमंगें भरने लगेगा।
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा।
आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। लेकिन चिंता में मत पड़िये, दूसरे खर्चे कम करके उसकी भरपाई की जा सकती है।
आज आपका व्यायाम करने का मन होगा। आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाऐंगे। अब वह समय आ गया है जब आपको वापिस उसी आकार में आना होगा। आज वो दिन है जब आपको चुनना होगा कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करेंगे। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।
विज्ञापन

तुला राश‌िः शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये

7 of 12
तुला राश‌ि
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें - खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप अपनी समझ और परिपक्वता से विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल लें।
अगर आप अकेले हैं और किसी के साथ आपका प्रेम संबन्ध चल रहा है तो आपने महसूस किया होगा कि आप पार्टनर के साथ झगड़े और गलतफहमी के शिकार होते रहे हैं। इसके कारण आप दोनों के रिश्ते और ऊर्जा पर बुरा असर पड़ा। आपका आने वाला समय शान्ति और सौहार्दपूर्ण है।
आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं।
आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। लेकिन, शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे। अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें।
क‌िसी नये और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगायें जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें। जो लोग किसी शारीरिक परेशानी से जूझते रहे हैं वो आज कुछ सुधार पा सकेंगे। अब समय आ चुका है जब आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। आप को जल्द इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं। 
आज आप एक साथ के बहुत करीब अपने को खिंचता हुआ पांएगे। इस साथी ने हाल ही में आपसे मदद मांगी थी व अब दोनों के बीच प्रेम की परिस्थितियां पनप सकती हैं। आगे बढ़कर देखिए क्या होता है।
आज आप पाएंगे कि जो काम आपके हाथ में हैं, उन्हें आप पूरी कुशलता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपने अपनी जिम्मेंदारियों को पूरा करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे आपको संतुष्टी होगी। इसी तरह से काम करते रहें चाहे इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत ही क्यों ना करनी पड़े। अंत में परिणाम से आपको खुशी ही होगी।
बहुत दिनों से आप कुछ दान धर्म की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा। 
स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। इसलिए जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन लाना चाहिये और कुछ काम मे व्यस्तता लायें। शान्त न बैठें अन्यथा आप की परेशानी बढ़ सकती है।

धनु राश‌िः साथी से प्रेम से भरपूर वह उपहार प्राप्त होगा

9 of 12
धनु राश‌ि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।
आज के दिन आपको अपने साथी से प्रेम से भरपूर वह उपहार प्राप्त होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और जिसके द्वारा आपका साथी आपको अपनी दिल की गहराइयों से छू लेगा। आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव करायें। यदि आप अपने रिश्तों को दिल से मजबूत करने की कोशिश करेंगे तो वैसा ही प्रतिकार अपने साथी से प्राप्त करेंगे। आज भरपूर आनन्द लीजिये।
आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। बेमतलब के कामों और बातों में समय जाया करने से आपका ही आर्थिक नुकसान है। सफलता के लिए जरूरी कदम उठाएं।
किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे। आपकी लापरवाही से कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से आपके वाहन और आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

मकर राश‌िः अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे

10 of 12
मकर राश‌ि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।
आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। यह आपके संबंध में नया उत्साह व स्फूर्ति भर देगा। अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्रेम है, उसे दिखाने के नए व अलग तरीके से लाभ होगा।
आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। आज कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की इच्छा के चलते आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। आपकी ताकत व विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा।
यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आज आपको जमीन जायदाद में चुनाव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आप इस पर पुन: खोज-बीन करते हैं तो उसका परिणाम भी सकारात्मक हो सकता है।
आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपके खान-पान में सुधार होगा। आप जल्दी ही व्ययाम शुरु करने की भी सोचेंगे । यह सभी उचित निर्णय आपको स्वास्थ्य के सही पथ पर ले जाएंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अच्छे कार्य करते रहें।

कुंभ राश‌िः ‌प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है

11 of 12
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।
आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें।
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।
अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आप कुछ सृजनात्मक तरीके से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। आप अपने सभी अवसरों को संभालने की कोशिश करें।
आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसे खत्म करने का समय आ गया है। आपका मूड गंभीर तो नहीं रहेगा मगर इससे दूसरे प्रभावित होंगे। इसलिए आप आज कुछ समय निकालकर इसका कारण जानने की कोशिश करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें

12 of 12
मीन राश‌ि
आज शाम आपको अपने कीमती सामान को ले कर थोड़ा डर लग सकता है जिसके कारण आप पहले से कुछ कदम उठाएं, आज चोरी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आज रात अपने घर के खिड़की-दरवाजे ठीक से बंद करके रखें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें।
प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। एक बुजुर्ग व्यक्ति लक्ष्य प्राप्ति में आपकी सहायता कर सकता है।
आपकी मानसिक ऊर्जा ऊंचाई के शिखर पर है, लेकिन आपकी वाक कला कभी इतनी अच्छी नहीं थी। आपको अपनी मजबूतियों को पहचानना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप इनको प्रयोग कर के पैसा कमा सकें। खुद को कभी भी कमतर ना आंकें। आपके पास भी दूसरों को देने के लिए बहुत कुछ है। क्या पता आप किस क्षेत्र में सफल हो जाएं, इसलिए आज अपनी पूरी ताकत से छलांग लगाएं।
अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी विक्रय राशि को भी बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए बचाकर रखें।
किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगायें अन्यथा वह फिर से उभर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें