इस हफ्ते ग्रहों की बदलती चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा जब प्रेम के कारक ग्रह शुक्र से नपुंसक ग्रह बुध का संयोग होगा। क्या आपके प्यार को लगेगा झटका और आप प्यार में जोश और उत्साह की कमी महसूस करेंगे या आपके बनेंगे नए संबंध।
विज्ञापन
मेष राशिः सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा रहेगा
2 of 13
मेष राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेगें तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी बेचैन रहेगा। अपना और प्रेमी का मूड चौपट ना करें, रोमांसभरी बातों का आनंद लें।
विज्ञापन
वृष राशि: पहले नोंक झोंक फिर प्यार अवसर मिलेगा
3 of 13
वृष
जो प्लान अपने प्रेमी को लेकर आप पहले बना चुके हैं उनमें आप परिवर्तन कर सकते हैं अथवा रद्द भी कर सकते हैं। रद्द करने की कोई वाजिब वजह भी शायद ही हो क्योंकि आप मूड के हिसाब से चलते हैं। आपके इस स्वभाव के कारण सप्ताह के पहले भाग में आपका प्रेमी जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी ना किसी परेशानी में स्वयं को फंसा पा सकते हैं। आपके मन में अशांति बनी रह सकती है जिससे आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट समा सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपका मन थोड़ा शांत देखा जा सकता है जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेगें। सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं जिससे बीती बातों को आप दोनों भूल सकें।
मिथुन राशि: सप्ताहांत में तो आपकी लव लाईफ एक नया मोड़ ले सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
यदि आप डेट पर जाते हैं तब इस बार कुछ हटकर और नया करने का विचार करें जिससे आपकी लव लाईफ में कुछ रंग प्यार के और जुड़ सकें। इसके लिए आपको एक नजर अभी तक की लव लाईफ पर डालनी चाहिए और देखना चाहिए कि आपने अभी तक क्या खोया और क्या पाया है? क्या-क्या गलतियां कर चुके हैं? और क्या हैं जो आप करना चाहते हैं? जब इन सब बातों पर विचार कर लेगें तब आप उन इच्छाओं को पूरा करने की योजना बनाएं जो किन्हीं कारणों से अभी तक पूरा नहीं हो पाई हैं। आप विचारशील व्यक्ति हैं और आपकी सोच कहीं तक भी जा सकती हैं। इस सप्ताह आपके मित्र जोड़े प्रेम संबंधों पर आपका मशवरा ले सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जाएगा और सप्ताहांत में तो आपकी लव लाईफ एक नया मोड़ ले सकती है जो आपके पक्ष में ही होगा। आपको केवल शांत व संयमी बने रहना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी
5 of 13
कर्क राशि
यदि आपको लगता है कि आपके प्रेम संबंधों में वो बात नहीं है जो कभी संबंधों के आरंभ में हुआ करती थी तब आपको अवश्य ही किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए कि कैसे प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। कई बार प्रतिकूल परिस्थिति होने पर मस्तिष्क के विचार थम जाते हैं जिससे सही दिशा नजर नहीं आती है। इस सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए कुछ ऎसी ही स्थिति उत्पन्न कर सकता है। मनोनुकूल परिस्थितियां बनाने के बहुत से रास्ते हैं जिन पर चला जा सकता है। वैसे सप्ताह के आरंभिक और अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय जितनी अधिक से अधिक रचनात्मकता लाएंगे उतना अधिक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता देखी जा सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्यार में कभी खुशी तो कभी गम का माहौल रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला सा कहा जा सकता है। कभी खुशी तो कभी गम के आधार पर आपके प्रेम संबंध बने रहेगें। संबंधों के बनते-बिगड़ते रहने से सप्ताहांत आते-आते संबंध बिलकुल ही खराब कहे जा सकते हैं अथवा यह भी कहा जा सकता है कि आप संबंधों का सकारात्मक रुख देखना ही ना चाह रहे हो!! जरा-जरा सी बात पर आप ही ज्यादा भड़क रहे हों!! संभावना यह भी हो सकती है कि आपका दृष्टिकोण ही बदल रहा है जिससे आप प्रेमी जीवन में आपको पहली जैसी बात अथवा कसक ही ना दिखाई दे रही हो। यदि आपका प्यार आपको हाथ से जाता दिखाई देता है तब परेशान होने की बजाय आपको थोड़ा सा सब्र और थोड़ी सी तिकड़म लगानी चाहिए जिससे आपका प्यार आपकी ओर ध्यान दे सके और बार-बार अपना प्रेम भी जताते रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस हफ्ते प्यार के मामले में किन राशि वालों को झटका लगेगा, किनके बनेंगे नए संबंध
7 of 13
तुला राशि
जो संबंध अभी तक आप दोनों को प्यार के सागर में गोते लगवा रहे थे उनमें कुछ कसैलापन सप्ताह के आरंभ में देखा जा सकता है। ऎसा लगता है जैसे अपने प्रेमी के लिए आपके मन में कुछ भावनाएं बची ही नहीं है। आपके मन में नकारात्मक विचारों का वास रह सकता है जिससे किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि भविष्य में आपका कोई अफेयर टूटा है तब उसे याद करने से भी आपका मन विचलित हो सकता है जिसका असर आपके वर्तमान संबंधों पर भी पड़ सकता है।
पिछली बातों को भुलाकर आप एक नया अध्याय आरंभ करें।
तुला राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है
8 of 13
तुला राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आप आफिस के कार्य से या अन्य किन्हीं कारणों से मित्रों के साथ को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। प्रेमी से बात करने का समय आप निकालने की कोशिश भी शायद आप ना करें। प्रेमी से मिलने की कोई उत्सुकता भी आपके अंदर नहीं दिखाई देगी।
वृश्चिक राशि: संबंधों में गर्माहट देखी जा सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
धनु राशि: इस हफ्ते प्यार का इजहार सोच-समझकर करें
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के दूसरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।
मकर राशि: गलफहमी से बचें
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके जिगर के टुकड़े के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। अब थोड़ा बहुत तो कभी-कभार ऊपर नीचे संबंधों में चलता रहता है। जरुरी नहीं है कि अब हर बात का हल खोजा ही जाए, तो फिर आप भी कुछ समय शांत बैठे और छोड़ दें सब कुछ। ये रुठना और ये मनाना हर बार का ड्रामा अच्छा नहीं है। बार-बार ऎसा होने से व्यक्ति की कदर भी कम हो जाती है। रुठने-मनाने का मजा भी खत्म हो जाता है। इसलिए समय को अपनी चाल से चलने दें, सब कुछ सामान्य हो ही जाएगा। बस किसी तरह की कोई गलतफहमी दोनों के मध्य ना हो, इस बात का ख्याल रखें।
कुंभ राशि: प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंधों को इस सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महंगी पड़ जाए इसलिए हर बार की तरह इस बार भी आप प्रेमी को हलके में ना लें। किसी ना किसी तरह से बात कर ही लें। आजकल सोशल नेटवर्क एक सरल जरिया है जिससे आप कहीं भी प्रेमी से जुड़े रह सकते हैं और समय की भी पाबंदी नहीं रहती है।
सप्ताह का आरंभ एक रोमांटिक डेट से हो सकता है। इस डेट की आवश्यकता आप दोनों के लिए ही जरुरी है क्योंकि आप दोनों अभी भी एक-दूसरे से पूरी तरह से खुल नहीं पाएं हैं और बहुत सी बातों को आप खासकर मन में ही रखते हैं। इसलिए आप एक रोमांचक जगह का चुनाव करें और सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर केवल और केवल प्रेमी का ख्याल करें। साथ में समय बिताने से आपके प्रेमी जीवन में एक नई ताजगी का संचार होगा और प्रेम पहले से भी अधिक गहरा होगा। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। आपको भी मन की बातों का खुलासा करना चाहिए ना कि ख्याली पुलाव ही बनाते रहना चाहिए।